ऊटी में इस जगह हुई है फिल्म Vishwanath & Sons की शूटिंग, घूमने का बना लें प्लान

ऊटी, तम‍िलनाडु का सबसे खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशन है। फ‍िल्‍म व‍िश्वनाथ एंड संस की शूट‍िंग यहां पर भी हुई है। ऐसे में हम आपको उस जगह के बारे में बता रहे हैं, जहां आप घूमने का प्लान बना सकती हैं।
Updated:- 2026-09-15, 12:33 IST
vishwanath and sons shooting location in ooty

जब भी ह‍िल स्‍टेशन पर जाने की बात होती है तो लोगों के मन में उत्तराखंड या ह‍िमाचल प्रदेश का ही ख्‍याल आता है। ये दाेनों ही राज्‍य वाकई बहुत खूबसूरत हैं, लेक‍िन तम‍िलनाडु का ऊटी भी खूबसूरती के मामले में क‍िसी से पीछे नहीं ह‍ै। यहां के खूबसूरत पहाड़, चाय के बागान और खूबसूरत नजारे क‍िसी को भी अपना दीवाना बना लेते हैं। इस जगह की खास बात यह है क‍ि यहां कई फ‍िल्‍मों की शूट‍िंग भी हो चुकी ह‍ै।

हाल ही में नेटफ्ल‍िक्‍स पर र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म Vishwanath & Sons में भी ऊटी के खूबसूरत नजारे द‍िखाए गए हैं। ऐसे में अगर आप भी उस जगह को सामने से न‍िहारना चाहती ह‍ैं, तो एक बार ऊटी की ट्र‍िप प्‍लान करना तो बनता ह‍ै। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि फ‍िल्‍म में द‍िखाया गया घर कौन सा है और आप उसके आस-पास कहां घूम सकती हैं? इस बात की जानकारी भी देंगे। आइए जानते हैं-

vishwanath and sons shooting location in ooty (1)

Image Credit- Tripadvisor

ऊटी में कहां हुई है Vishwanath & Sons फ‍िल्‍म की शूट‍िंग?

आपको बता दें क‍ि फ‍िल्‍म Vishwanath & Sons में ऊटी का जो घर द‍िखाया गया है, उसका नाम फर्नह‍िल्‍स रॉयल पैलेस है। यह जगह अपने पुराने महल जैसे लुक और आस-पास के खूबसूरत नजारों की वजह से फेमस है। पैलेस की वेबसाइट के मुताब‍िक, इसका इत‍िहास भी काफी पुराना है। इसे साल 1844 में बनाया गया था और यह कभी मैसूर के राजा का निवास हुआ करता था। इसकी बनावट एकदम स्विट्जरलैंड के पुराने घरों जैसी दिखाई देती है। यहां कई लोग घूमने के ल‍िए आते हैं। इसकी खास बात यह भी है फ‍िल्‍म राज (जो कि‍ सबकी फेवरेट डरावनी मूवी थी) में भी इस पैलेस को द‍िखाया गया है।  

यह भी पढ़ें- Adventure Sports In Ooty: ऊटी जा रही हैं तो म‍िस न करें ये एडवेंचर एक्‍ट‍िवटीज, मैंने भी क‍िया है ट्राई

फर्नह‍िल्‍स के पास दिखेंगे पहाड़ और चाय के बागान

इस पैलेस के आस-पास नील‍गि‍री ह‍िल्‍स और चाय के बागान हैं। यहां इलायची के पौधों वाले इलाके भी देखने को मिलेंगे। यानी इस लोकेशन पर जाने के साथ आप Ooty के पहाड़ी नजारों का मजा भी ले सकती हैं। यहां का माहौल ऊटी की उस खूबसूरती को दिखाता है जिसके लिए लोग इस जगह को पसंद करते हैं।

vishwanath and sons shooting location in ooty (2)

Image Credit- Freepik

ऊटी में इन जगहाें पर भी घूम सकती हैं आप

अगर आप ऊटी जा रही हैं तो ऊपर बताए गए पैलेस के अलावा और भी जगहें एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं। जैसे-

  • नीलग‍िरी ह‍िल्‍स: पहाड़ों और शांत माहौल का मजा लेने के लिए।
  • चाय के बागान: ऊटी में चाय के बागानों को भी देखा जा सकता है।
  • इलायची के बागान: यहां के आस-पास इलायची की खेती वाले इलाके भी घूम सकती हैं।
  • पायकारा: आप पायकारा वॉटरफॉल और लेक की खूबसूरती भी न‍िहार सकती हैं।
  • नीलग‍िरी टॉय ट्रेन: ऊटी की ट्रिप में आप नीलग‍िरी टॉय ट्रेन का मजा भी ले सकती हैं। इसे UNESCO World Heritage Site का दर्जा भी मिला हुआ है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ घूमने की जगह नहीं बल्कि 'रिकॉर्ड्स का घर' है तमिलनाडु, ये बातें कर देंगी हैरान

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

FAQ
ऊटी घूमने का बेस्ट टाइम?
अक्टूबर से जून का समय ऊटी घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस दौरान मौसम बहुत सुहाना और सुहावना रहता है।
ऊटी का नजदीकी एयरपोर्ट कौन-सा है?
ऊटी का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कोयंबटूर (Coimbatore) है, जो यहां से लगभग 88 किलोमीटर दूर है। वहां से टैक्सियां आसानी से मिल जाती हैं।
ऊटी की मशहूर चीजें क्या हैं?
ऊटी अपनी होममेड चॉकलेट्स, ताजा चाय की पत्तियां, नीलगिरी का तेल (Eucalyptus Oil) और मसालों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।