Adventure Sports In Ooty: ऊटी जा रही हैं तो मिस न करें ये एडवेंचर एक्टिवटीज, मैंने भी किया है ट्राई

हम सभी को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। गर्मियों में तो हम पहाड़ों पर जाना खूब पसंद करते हैं। हमारे यहां भारत में एक से एक खूबसूरत हिल स्टेशंस हैं भी। आमतौर पर लाेग वही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में घूमने जाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि साउथ इंडिया में भी कई खूबसूरत हिल स्टेशंस हैं। उन्हीं में से एक ऊटी भी है। ऊटी तमिलनाडु में बसा एक खूबसूरत पहाड़ी इलाका है।
मैं भी यहां जा चुकी हूं। यहां न सिर्फ ठंडक और सुकून का एहसास होगा बल्कि आप कई मजेदार एडवेंचर एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकती हैं। यहां ट्रैकिंग से लेकर माउंटेन बाइकिंग, बोटिंग, जंगल सफारी और जिपलाइन जैसी कई एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। मैं जब ऊटी ट्रिप पर गई थी तो उस दौरान मैंने कुछ एक्टिविटीज भी ट्राई किए। यकीन मानिए, इनकी वजह से ट्रिप और भी यादगार बन गई। हम आपको बता रहे हैं कि आप क्या-क्या कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1781412618463.jpg)
डोड्डाबेट्टा पीक की ट्रैकिंग
ऊटी की सबसे फेमस एडवेंचर एक्टिविटीज में ट्रैकिंग सबसे पहले नंबर पर है। डोड्डाबेट्टा नीलगिरि की सबसे ऊंची पीक में से एक है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। ट्रैकिंग के दौरान फोटो खींचने का मजा भी अलग ही होता है।
यह भी पढ़ें- Rishikesh Travel: बनारस की सुबह जैसी ही रूहानी है 'ऋषिकेश की ये शाम', एक बार जरूर घूम आएं आप
ऊटी लेक में बोटिंग
अगर आपको बोटिंग करना पसंद है, तो ऊटी लेक में बाेटिंग कर सकती हैं। यहां पैडल बोट, रो बोट और मोटर बोट जैसी कई सुविधाएं मिल जाती हैं। लेक के चारों तरफ फैली हरियाली, पहाड़ और ठंडी हवा आपके मन को खूब सुकून पहुंचाएगी।

माउंटेन बाइकिंग करें
ऊटी की घुमावदार सड़कों और पहाड़ी रास्तों पर माउंटेन बाइकिंग का अपना एक अलग ही मजा है। यहां कई जगहों पर बाइक किराए पर आपको मिल जाएंगी। चाय के बागानों और जंगलों के बीच आप बाइक या स्कूटी से ट्रिप को मजेदार बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 11,000 फीट की ऊंचाई पर है भारत की आखिरी दुकान, जानें इस अनोखे स्टॉल की दिलचस्प कहानी
-1781412864327.jpg)
जिपलाइन और रोप कोर्स
अगर आपको ऊंचाई से डर नहीं लगता है, तो ऊटी में जिपलाइन जरूर ट्राई करें। यहां कुछ एडवेंचर पार्क हैं जहां जिपलाइन, स्काई ब्रिज और रोप कोर्स जैसी कई एक्टिविटीज कराई जाती है।
यह भी पढ़ें- Lucknow To Shimla Road Trip: लखनऊ से जा रही हैं शिमला, तो रास्ते में जरूर घूमें ये 5 खूबसूरत जगहें
हॉर्स राइडिंग भी कर सकती हैं
ऊटी लेक और आसपास के कुछ एरिया में हॉर्स राइडिंग भी कराई जाती है। ऐसे में अगर आप पहाड़ी रास्तों और हरियाली के बीच घोड़े की सवारी करेंगी तो इसका भी एक अलग ही मजा मिलेगा।
-1781412905671.jpg)
कैसे पहुंचें ऊटी?
मैं जब ऊटी गई थी तो लखनऊ से बंगलुरु तक फ्लाइट से गई। इसके बाद बंगलुरु से बस के जरिए ऊटी पहुंचा जा सकता है। इस दौरान आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं।
-1781412877255.jpg)
कहां रुकें?
ऊटी में प्रवेश करते ही आपको जगह-जगह पर बोर्ड लगे हुए दिख जाएंगे। जिस पर होटलों के बारे में जानकारी लिखी होती है। हमने ऊंचाई पर होटल लेक व्यू में स्टे किया था। यहां से नीचे का नजारा काफी सुंदर लग रहा था।
ट्रिप पर जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
- ट्रैकिंग के लिए कंफर्टेबल शूज पहनें।
- मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए जैकेट साथ रखें।
- एडवेंचर एक्टिविटी करते समय सेफ्टी रूल्स को फाॅलो जरूर करें।
ऊटी सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि एडवेंचर और नेचर का शानदार कॉम्बिनेशन है। अगर आप यहां जा रही हैं, तो इन एक्टिविटीज को अपनी ट्रिप का हिस्सा जरूर बनाएं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।