Beach In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बीच का मजा, इन खूबसूरत जगहों पर उठाएं शानदार तटीय अनुभव

Beach Places In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश देश का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। यह देश के सबसे बड़े राज्यों से एक माना जाता है। यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश का गठन साल 1950 में हुआ था।
उत्तर प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है, जो पर्यटन केंद्र का हब माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई खूबसूरत, ऐतिहासिक और धार्मिक जगहें मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
उत्तर प्रदेश में घूमने की बात होती है, तो कई लोग वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा और आगरा जैसी चर्चित जगहों पर ही जाना चाहते हैं, लेकिन इन चर्चित जगहों से दूर इस राज्य में स्थित बीचेज के बारे में जानते हैं?
इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अपनों के साथ बीचेज का शानदार अनुभव उठा सकते हैं।
चूका बीच (Chuka Beach)
उत्तर प्रदेश में किसी शानदार जगह बीच का लुत्फ उठाने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चुका बीच का ही नाम लेते हैं। चूका बीच, उत्तर प्रदेश का एक अनोखा पर्यटन स्थल है, जहां हर कोई घूमना चाहेगा। चूका बीच, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित एक छिपा हुआ खजाना है।
चूका बीच घुमक्कड़ लोगों के लिए स्वर्ग माना जाता है। पीलीभीत के लोग चूका बीच को 'मिनी गोवा' के नाम से भी जानते हैं। चूका बीच, अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिया जाता है। इस बीच को प्राकृतिक सुंदरता का घर भी माना जाता है। वीकेंड में यहां भारी संख्या में लोग पिकनिक मनाने या घूमने के लिए पहुंचते हैं।
- कैसे पहुंचें? सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पीलीभीत पहंचना होगा। इसके लोकल बस यह टैक्सी लेकर चूका बीच पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Good Friday Long Weekend: गुड फ्राइडे लॉन्ग वीकेंड में देश की इन ठंडी जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
संदीपन घाट (Sandeepan Ghat)
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में स्थित संदीपन एक घाट के साथ-साथ बीचेज के रूप में भी जाना जाता है। यह बीच कौशांबी जिले का मुख्य पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। गंगा नदी के तट पर स्थित संदीपन घाट पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।
संदीपन घाट अपने शुद्ध और शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। इस घाट के किनारे कई लोग सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड में सबसे अधिक संख्या में संदीपन घाट के किनारे-किनारे भीड़ देखी जाती है। संदीपन घाट की तैराकी लोगों को खूब आकर्षित करती है।
- कैसे पहुंचें- संदीपन घाट पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले कौशांबी पहुंचना होगा। कौशांबी पहुंचने के बाद ऑटो लेकर संदीपन घाट पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Good Friday Long Weekend Trip : अप्रैल में सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे बनाएं ट्रिप
रसूलाबाद घाट (Rasulabad Ghat)
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित रसूलाबाद एक खूबसूरत और लोकप्रिय घाट के अलावा बीच भी माना जाता है। रसूलाबाद घाट को कई लोग चंद्रशेखर आजाद घाट के नाम से भी जानते हैं। यहां से तरफ दूर-दूर तक पानी ही पानी और एक तरफ दूर-दूर तक रेत ही रेत दिखाई देती है।
रसूलाबाद घाट अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए खूब जाना जाता है। यहां सुबह और शाम के समय दर्जन से अधिक लोग सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने नजारे देखने के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड में इस घाट के किनारे कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस घाट में तैराकी करने अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं।
- कैसे पहुंचें- रसूलाबाद घाट आप आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप प्रयागराज रेलवे स्टेशन से टैक्सी या कैब लेकर रसूलाबाद घाट पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@travelhindi.com,travelandleisureasia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।