Hidden Caves in Meghalaya: बादलों के घर में छुपी हैं ये रहस्यमयी जगहें, एडवेंचर के लिए हैं बेस्ट

मेघालय की पहाड़ियां, घने जंगल और वादियां इस जगह को और भी खास बना देती हैं। मेघालय को बादलों का घर भी कहा जाता है। यहां के ऊंचे झरने, लिविंग रूट ब्रिज और गुफाएं लोगों को अपनी ओर खींच लेती हैं। यहां ऐसी कई गुफाएं मौजूद हैं, जहां अंदर तक सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती है। मेघालय की ये गुफाएं नई जगहों की खोज करने वालों और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए सबसे बेस्ट हो सकती हैं। यहां के संकरे रास्ते और झरने लोगों का दिल जीत लेते हैं।
मेघालय की कुछ खास गुफाओं के बारे में
अगर आप भी एडवेंचर पसंद करती हैं, तो इस लेख में बताई गई जगहें आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं मेघालय की कुछ खास गुफाओं के बारे में।
मेघालय की 3 सबसे खूबसूरत गुफाएं
अगर आप मेघालय में गुफाओं की सैर करना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई गुफाओं के बारे में जरूर जान लें।

pinterest/Sinch
1. क्रेम लियाट प्राह (Krem Liat Prah)
क्रेम लियाट प्राह भारत की सबसे लंबी गुफाओं में से एक मानी जाती है। जयंतिया हिल्स क्षेत्र में फैली इस खूबसूरत गुफा के अंदर बड़े हॉल, ऊंची छतें और गहरा अंधेरा है, जहां टॉर्च या हेडलाइट के सहारे ही आगे बढ़ा जा सकता है। यह एडवेंचर लवर्स के लिए एक शानदार अनुभव हो सकता है।
2. मावसमाई गुफा (Mawsmai Cave)
बात करें मावसमाई गुफा की, तो चेरापूंजी के पास मौजूद यह गुफा एडवेंचर लवर्स के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसके अंदर संकरे मोड़, चट्टानों के बीच से गुजरते रास्ते और कुदरती बनावट इसे और खास बनाते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ जा सकती हैं।
3. क्रेम पुरी (Krem Puri)
क्रेम पुरी गुफा मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित है। इसे दुनिया की सबसे लंबी बलुआ पत्थरों वाली गुफाओं में गिना जाता है। यह मेघालय की पहाड़ियों में मौजूद है। इसके अंदर लंबी सुरंगें, ठंडी हवा और रहस्यमय एडवेंचर देखने को मिलते हैं।
मेघालय की गुफाओं में जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
मेघालय की गुफाओं में जाने से पहले इन खास बातों का ध्यान जरूर रखें -
- गहरी या कम जानी-मानी गुफाओं में बिना किसी गाइड या हेडलाइट व टॉर्च के अंदर जाने की गलती न करें।
- मानसून या भारी बारिश के दौरान गुफाओं के अंदर पानी भरने या फिसलन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में संभलकर ही अपना एडवेंचर पूरा करें।
- अकेले इन गुफाओं के अंदर जाने से बचें। आप ग्रुप या अनुभवी साथियों के साथ इन गुफाओं में जा सकती हैं।
- अंदर मौजूद चट्टानों को नुकसान न पहुंचाएं। नियमों के अनुसार गुफा के अंदर कचरा फैलाना सख्त मना है।
pinterest/Demon's little Angel
यह भी पढ़ें- Ujjain Me Ghumne Ki Jagah: महाकाल की नगरी में इस अद्भुत और रहस्यमयी गुफा नहीं घूमा, तो फिर घूमना है बेकार
मेघालय की इन गुफाओं तक कैसे पहुंचें?
अगर आप भी मेघालय की इन गुफाओं में खूबसूरत अनुभव लेना चाहती हैं, तो वहां पहुंचने के लिए इन तरीकों को चुनें।
- क्रेम लियाट प्राह ईस्ट जयंतिया हिल्स (East Jaintia Hills) जिले के श्नोंग्रीम रिज में है। यहां जाने के लिए शिलॉन्ग से या जोवाई से टैक्सी बुक करके नोंगखलीह या श्नोंग्रीम तक जाएं।
- मावसमाई गुफा तक जाने के लिए शिलॉन्ग से चेरापूंजी के लिए आसानी से शेयरिंग कैब, प्राइवेट टैक्सी या बसें मिल जाएगी। चेरापूंजी से मावसमाई गांव 6 किमी दूर है।
- क्रेम पुरी जाने के लिए मावसिनराम के लैत्सोहम गांव जाना होगा। इसके लिए शिलॉन्ग से मावसिनराम के लिए प्राइवेट टैक्सी या स्थानीय सूमो मिल जाएंगे।
सफर के लिए सुझाव
- मेघालय जाने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट - शिलांग या गुवाहाटी है।
- रेलवे स्टेशन के लिए गुवाहाटी पास पड़ेगा।
- इन गुफाओं में जाने का सबसे सही समय अक्टूबर से अप्रैल तक का है।
यह भी पढ़ें- कुदरत की गोद में बसा अद्भुत शिव धाम, सावन में करें गुफाओं से घिरे इस मंदिर के दर्शन
निष्कर्ष: मेघालय की गुफाएं एडवेंचर लवर्स के लिए सबसे बेहतरीन जगह हो सकती हैं। आप यहां छुट्टियों में अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ आ सकती हैं। ध्यान रहे, ये सभी गुफाएं उन्ही लोगों के लिए है, जिन्हें एडवेंचर करना पसंद हो और जो संकरे रास्तों व अंधेरे में जा सकें। ज्यादा घबराहट या सेहत से जुड़ी दिक्कत होने पर इन गुफाओं में जाने से बचना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
- गुफा घूमने के लिए कौन सा मौसम ज्यादा सुरक्षित रहता है?
- आमतौर पर बारिश कम होने या सूखे मौसम के महीनों को गुफाओं की यात्रा के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
- क्या गुफाओं के भीतर फोन नेटवर्क या रोशनी रहती है?
- गुफाओं के अंदर गहराई में जाने पर रोशनी खत्म हो जाती है और मोबाइल सिग्नल भी नहीं रहता, इसलिए हेडलाइट या टॉर्च साथ रखना जरूरी है।
- गुफाओं में जाते समय किन चीजों से बचना चाहिए?
- फिसलन वाली जगहों पर जल्दबाजी करने, बिना गाइड आगे बढ़ने और गुफा के अंदर गंदगी फैलाने से बचना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।