herzindagi
south india  Kanyakumari Main

कन्याकुमारी जा रहे हैं तो ये 5 जगह जरूर घूमें, दिखेंगे अद्भुत नजारें

समुद्र की लहरों में बसे कन्याकुमारी की खूबसूरती ही अलग है। यहां आपको गहरे समुद्र, सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों से लेकर एक से एक मूर्तिकला देखने को मिलेंगी। हालांकि कन्याकुमारी प्राचीन काल से कला, संस्कृति और सभ्यता का केंद्र रहा है।
Editorial
Updated:- 2019-08-19, 16:58 IST

कन्याकुमारी तमिलनाडु में बसा एक खूबसूरत शहर और भारत का अंतिम छोर है। दक्षिण भारत के इस छोटे से शहर में कई ऐसी चीजें हैं जो देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी यहां आने के लिए मजबूर करती हैं। समुद्र की लहरों में बसे कन्याकुमारी की खूबसूरती ही अलग है। यहां आपको गहरे समुद्र, सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों से लेकर एक से एक मूर्तिकला देखने को मिलेंगी। हालांकि कन्याकुमारी प्राचीन काल से कला, संस्कृति और सभ्यता का केंद्र रहा है। ऐसे में यदि आपको शिल्प और वास्तु कला में रुचि है तो कन्याकुमारी आपके लिए बेस्ट जगह साबित हो सकती है। मुख्य रूप से कन्याकुमारी हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम स्थल है। अगर आप कन्याकुमारी जाने का प्लान बना रहे हैं तो जाने से पहले यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में जरूर पढ़ लें। आज इस लेख में हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं जो कन्याकुमारी का आकर्षक केंद्र कही जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल की ये जगह शिमला और मनाली से ज्यादा है खूबसूरत

विवेकानंद रॉय मेमोरियल

south india  Kanyakumari inside

यह एक रॉक मेमोरियल है जिसकी स्थापना सन 1970 में हुई थी। दक्षिण भारत में वास्तुकला का यह एक नायाब नमूना है। विवेकानंद रॉय मेमोरियल रॉक आइलैंड पर स्वामी विवेकानंद के सम्मान के रूप में बनाया गया था। जो भी कन्याकुमारी घूमने आते हैं वह इस मेमोरियल को देखने जरूर देखते हैं। यहां आपको स्वामी विवेकानंद की बड़ी प्रतिमा देखने को मिलेगी।

पद्मानभपुरम महल

south india  Kanyakumari inside

यह कन्याकुमारी के सबसे खूबसूरत महलों में से एक है वेल्ली हिल्स की तलहटी पर स्थित यह बहुत ही विशाल और शालीन महल है। इस महल को त्रावणकोर के राजा ने ग्रैनाइट से बनवाया है। इसकी खासियत यह है कि यह महल पूरे 4 किलोमीटर में फैला हुआ है। इसलिए अगर कन्याकुमारी जाएं तो पद्मानभपुरम महल को जरूर देखें।

 

कन्याकुमारी मंदिर

south india  Kanyakumari inside

वैसे तो इस शहर में कई मंदिर प्रचलित हैं लेकिन कन्याकुमारी मंदिर यहां का सबसे प्रसिद्ध और धार्मिक मंदिर है। यह मंदिर देवी कुमारी अम्मन को समर्पित है इसलिए इस मंदिर को कुमारी अम्मन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां रोज सुबह हजारों लोग देवी का आशीर्वाद लेने और उनको श्रद्धा अर्पित करने के लिए आते हैं। मंदिर के पास ही सागर है, ऐसे में यहां लहरों की आवाजें अक्सर सुनाई देती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: ऐसी 5 जगहें जिसे देखने आप बार-बार जाएंगी दार्जिलिंग

ओलाकरुवी फॉल्स

south india  Kanyakumari inside

कन्याकुमारी के पश्चिम घाट पर ओलाकरुवी फॉल्स है जिसे उल्लाकरवी फॉल्स भी कहते हैं। यह झरना आपको इसलिए भी देखना चाहिए क्योंकि इस झरने में ही दो छोटे-छोटे झरने हैं। एक पहाड़ी पर करीब 200 मीटर की ऊंचाई पर है और नीचे स्थित झरना पॉप्युलर पिकनिक स्पॉट है। यहां लोग अपने पार्टनर के अलावा अपने परिवार के साथ भी आते हैं।

 

महात्मा गांधी स्मारक

कन्याकुमारी में भी एक महात्मा गांधी स्मारक है। यह स्मारक जाहिर तौर पर महात्मा गांधी को समर्पित है। कहते हैं कि इसी स्मारक के नीचे महात्मा गांधी की चिता की राख रखी गई थी। जो लोग गांधी के विचारक हैं वह अक्सर यहां आते हैं। यहां आपको महात्मा गांधी के बारे में कई रोचक चीजें पढ़ने और सुनने को मिलेंगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।