Romantic Places To Visit In July 2023: जुलाई साल का एक ऐसा महीना होता है जब देश के लगभग हर हिस्से में मानसून का नजारा देखने को मिलता है। मानसून का हसीन पल कपल्स के बीच भी काफी प्यारा माना जाता है। इसलिए मानसून में कपल्स भी घूमने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचते रहते हैं।
रिमझिम बारिश के नीचे होने वाले हमसफर के साथ मस्ती और धमाल करना लगभग हर कपल्स पसंद करते हैं। ऐसे में कई लोग जुलाई में घूमने के लिए रोमांटिक जगहों की तलाश करते रहते हैं।
अगर आप भी जुलाई में पार्टनर संग घूमने के लिए किसी हसीन जगह की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी होने वाले हमसफर से साथ पहुंचना चाहेंगे।
मानसून और महाराष्ट्र शहर का रिश्ता काफी पुराना है। मानसून के समय इस राज्य का लगभग हर स्थान सैलानियों से भरा रहता है। वैसे तो महाराष्ट्र में मानसून में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, लेकिन अगर आप मानसून में अद्भुत नजारों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको लवासा पहुंच जाना चाहिए।
मुंबई से लगभग 4-5 घंटे की दूरी पर मौजूद लवासा एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो मानसून के समय और भी अधिक खूबसूरत हो जाता है। स्थानीय कपल्स के अलावा अन्य कई शहरों से भी कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। आप मुंबई से लॉन्ग ड्राइव करते हुए भी लवासा की हसीन वादियों में पहुंच सकते हैं।
लवासा में टेमघर बांध, तिकोना फोर्ट, एक्सथ्रिल एडवेंचर एकेडमी, दासवे व्यू पॉइंट, वरसगांव बांध और घानागढ़ किला जैसी बेहतरीन जगहों पर पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: तारापुर की इन मनमोहक जगहों को कैमरे में कैद कर लेना चाहेंगे आप
नर्मदा और कावेरी नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। मानसून में इस शहर की खूबसूरती इस कदर बढ़ जाती है कि आसपास का नजारा देखते ही बनता है।
मानसून में जब बारिश की बूंदे नर्मदा और कावेरी में पड़ती है तो मन तृप्त हो उठता है। छोटे-छोटे पहाड़ और घने जंगल भी इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आपको बता दें कि यह एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल भी है। ओंकारेश्वर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने का गौरव भी प्राप्त है।
ओंकारेश्वर में अहिल्या घाट, ओंकारेश्वर बांध, श्री ओंमकारेश्वर मंदिर, फैनसे घाट के अलावा नर्मदा और कावेरी नदी के किनारे-किनारे घूम भी सकते हैं।
अगर आप जुलाई में पार्टनर संग दक्षिण-भारत की किसी हसीन जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको बारिश का अद्भुत मजा उठाने कुर्ग पहुंच जाना चाहिए।
कर्नाटक में स्थित कुर्ग प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। अद्भुत खूबसूरती और सुरम्य वादियों के चलते इसे दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड भी जाना जाता है। यहां मौजूद छोटे-बड़े पहाड़, घाटी और झरने खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
कुर्ग में स्थित एबी फॉल्स, मदिकेरी किला और इरुप्पु झरना जैसी बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा से 300 किमी पर मौजूद इन बेहतरीन हिल स्टेशन्स को आप भी करें एक्सप्लोर
मानसून और राजस्थान का रिश्ता काफी पुराना है। इस राज्य में सबसे अधिक सर्दी और मानसून में ही सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी जुलाई में पार्टनर संग राजस्थान में मानसून का बेहतरीन लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको माउंट आबू पहुंच जाना चाहिए।
माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन जो खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए किसी भी कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। अरावली पर्वतमाला में स्थित यह स्थान मानसून के समय कई हसीन दृश्यों के लिए भी फेमस माना जाता है।
माउंट आबू नक्की झील, टॉड रॉक, सनसेट पॉइंट, माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य और गुरु शिखर जैसी बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।