सच में बेहद ही खूबसूरत हैं ये जगहें जहां अपने लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम इस्पेंड करने के लिए बॉलीवुड स्टार्स भी खिंचे चले आते हैं। अब आप खुद ही सोच सकती हैं कि इन जगहों में कुछ तो खास बात होंगी।
Updated:- 2018-02-12, 12:09 IST
सच में बेहद ही खूबसूरत हैं ये जगहें जहां अपने लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम इस्पेंड करने के लिए बॉलीवुड स्टार्स भी खिंचे चले आते हैं। अब आप खुद ही सोच सकती हैं कि इन जगहों में कुछ तो खास बात होंगी।
मालदीव इतना सुन्दर है कि बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर शाहिद कपूर अपनी लाइफ पार्टनर मीरा के साथ यहां रोमांटिक टाइम इस्पेंड करना पसंद करते हैं।
शाहिद-मीरा के साथ-साथ बिपाशा बासु और उनके लाइफ पार्टनर करण सिंह ग्रोवर को भी मालदीव बहुत ज्यादा पसंद है।
वैसे तो बॉलीवुड के कई स्टार्स स्विट्ज़रलैंड जाना पसंद करते हैं लेकिन बॉलीवुड के रॉयल कपल करीना-सैफ को ये जगह कुछ ज्यादा पसंद है।
हाल ही में करीना-सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ स्विटज़रलैंड की वादियों में छुट्टियां मनाने के लिए गए हुए थे। स्विटज़रलैंड में गस्ताद में रोमांटिक वेकेशन पर जाना बॉलीवुड स्टार्स पसंद करते हैं।
फ्रांस में रोमांटिक टाइम इस्पेंड करना भला किसे पसंद नहीं है। फ्रांस के पेरिस को तो रोमांटिक सिटी भी कहा ही जाता है। प्यार और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए पेरिस शहर प्रसिद्ध है। यहां ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार आना पसंद करते हैं।
कुदरत का लुत्फ़ उठाना है तो इटली में टस्कनी एक बढ़िया जगह है। शायद इसी वजह से विराट और अनुष्का ने अपनी शादी के लिए टस्कनी विनयार्ड चुना था।
अद्भुत बीच और दिल खुश करने वाले नजारें देखने हैं तो थाईलैंड का कोह समुई सही जगह है। राजकुमार राव और पत्रलेखा छुट्टियों में यहां आना पसंद करते हैं।
तो इस वैलेंटाइन डे पर आप कहां जाना पसंद करेंगी?
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।