इस सर्दी जरूर घूमें भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें, साइबेरियन और माइग्रेटरी बर्ड्स का दिखेगा अद्भुत नजारा

बर्फबारी और बीच से हटकर कुछ नया देखना चाहते हैं? इस विंटर भारत की इन 5 झीलों और बर्ड सेंचुरी पर करें माइग्रेटरी बर्ड्स को देखने का ट्रिप, फोटोग्राफी के लिए हैं बेस्ट।
Updated:- 2026-10-23, 15:50 IST
Winter Travel India

सर्दियों का मौसम आते ही लोग घूमने-फिरने के लिए नई जगहों की तलाश करने लगते हैं। कोई पहाड़ों पर बर्फबारी देखने जाता है, तो कोई समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने का प्लान बनाता है। अगर आप इस बार कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो माइग्रेटरी बर्ड्स को करीब से देखने के लिए भी आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हर साल ठंड बढ़ने के साथ साइबेरिया, मध्य एशिया और यूरोप के कई इलाकों से पक्षी लंबी दूरी तय करके भारत पहुंचते हैं। यहां की झीलें, वेटलैंड और बर्ड सेंचुरी इनके लिए सर्दियों का ठिकाना बन जाते हैं। ऐसे में आप भी इस मौसम में भारत की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

इन जगहों पर आप कर सकते हैं माइग्रेटरी बर्ड्स का अनुभव

कल्पना कीजिए कि सुबह-सुबह आप किसी शांत झील के किनारे खड़े हैं और पानी के ऊपर रंग-बिरंगे पक्षियों के झुंड नजर आ रहा है। कहीं फ्लेमिंगो की कतारें दिखाई दे रही हैं, तो कहीं बत्तखों और दूसरे प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट सुनाई दे रही है। सर्दियों में भारत की कई झीलें और बर्ड सेंचुरी कुछ ऐसा ही नजारा पेश करते हैं। खास बात यह है कि इन जगहों पर घूमने के लिए आपको किसी खास बर्डवॉचर होने की जरूरत नहीं है। प्रकृति से प्यार करने वाले लोग, फोटोग्राफी के शौकीन और परिवार के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताने वाले लोग भी यहां जा सकते हैं।

2 (34)

Photo Credit: Pinterest (Wordpress.com)

1. केवलादेव नेशनल पार्क, राजस्थान

राजस्थान के भरतपुर में स्थित केवलादेव नेशनल पार्क देश के प्रमुख बर्ड सेंचुरी में गिना जाता है। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह पार्क सर्दियों में पक्षियों को देखने के लिए खास पहचान रखता है। यहां के वेटलैंड, घास के मैदान और पेड़ों से घिरे रास्ते अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को अनुकूल वातावरण देते हैं। ठंड के मौसम में यहां कई तरह के माइग्रेटिड बत्तखें, हंस, पेलिकन और दूसरे जलपक्षी देखने को मिलते हैं। बार-हेडेड गूज और कई तरह के वेडर पक्षी भी इस इलाके में दिखाई देते हैं। अगर आप बर्ड फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए खास हो सकती है।

कब जाएं: नवंबर से फरवरी का समय अच्छा माना जाता है। हालांकि, पक्षियों की मौजूदगी पानी के स्तर और मौसम पर भी निर्भर करती है।

2. चिल्का झील, ओडिशा

अगर आप पानी, हरियाली और हजारों पक्षियों को एक साथ देखने का अनुभव लेना चाहते हैं, तो ओडिशा की चिल्का झील को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह एशिया की सबसे बड़ी खारे और मीठे पानी के मिश्रण वाली लैगून झील है। सर्दियों में यहां दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। चिल्का के उत्तरी हिस्से में स्थित मंगलाजोड़ी पक्षियों को देखने के लिए खास जगह है। यहां स्थानीय नाविकों की मदद से वेटलैंड के आसपास पक्षियों को देखा जा सकता है।

कब जाएं: नवंबर से फरवरी के बीच पक्षियों को देखने के अच्छे मौके मिलते हैं।

3. सुल्तानपुर नेशनल पार्क, हरियाणा

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए दूर नहीं जाना चाहते, तो हरियाणा का सुल्तानपुर नेशनल पार्क अच्छा ऑप्शन है। गुरुग्राम के पास स्थित यह पार्क सर्दियों में कई स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का ठिकाना बन जाता है। यहां सर्दियों के दौरान नॉर्दर्न पिनटेल, यूरेशियन विजन, कॉमन टील और बार-हेडेड गूज जैसी प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ मौसमों में ग्रेटर फ्लेमिंगो भी नजर आते हैं। यहां सुबह के समय जाना बेहतर होता है, क्योंकि उस दौरान पक्षियों को भोजन तलाशते और पानी के आसपास सक्रिय रहते हुए देखने का मौका मिलता है। अगर आप पहली बार बर्डवॉचिंग कर रहे हैं, तो यह जगह शुरुआत करने के लिए भी अच्छी है।

कब जाएं: नवंबर से फरवरी तक का समय प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए अच्छा माना जाता है।

4. नलसरोवर बर्ड सेंचुरी, गुजरात

गुजरात में अहमदाबाद से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित नलसरोवर पक्षी अभयारण्य सर्दियों में पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियों को देखने का शानदार विकल्प है। यहां फैली झील, दलदली जमीन और छोटे-छोटे टापू पक्षियों को रहने और भोजन तलाशने के लिए अनुकूल जगह देते हैं। सर्दियों में यहां फ्लेमिंगो, पेलिकन, बत्तखें, सारस और कई तरह के जलपक्षी दिखाई दे सकते हैं। झील में नाव की सवारी करना भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। नाव से आसपास के प्राकृतिक नजारों को देखने और दूर पानी में मौजूद पक्षियों को निहारने का अनुभव लिया जा सकता है।

कब जाएं: नवंबर से फरवरी तक का समय अच्छा माना जाता है।

1 (37)

Photo Credit: Magnific

5. वेदांतंगल बर्ड सेंचुरी, तमिलनाडु

तमिलनाडु में स्थित वेदांतंगल बर्ड सेंचुरी भारत के पुराने पक्षी अभयारण्यों में से एक है। चेन्नई के आसपास यात्रा करने वाले लोग भी इसे अपने ट्रैवल प्लान में शामिल कर सकते हैं। यह जगह अपने वेटलैंड और पानी के आसपास मौजूद पेड़ों के लिए जानी जाती है, जहां बड़ी संख्या में पक्षियों का बसेरा है। यहां बगुले, एग्रेट, कॉर्मोरेंट और स्टॉर्क जैसी प्रजातियों को देखा जा सकता है। मौसम और पानी की उपलब्धता के आधार पर पक्षियों की संख्या में बदलाव होता रहता है। सर्दियों के दौरान यहां पक्षियों को पेड़ों पर बैठे, उड़ते और पानी के आसपास खाना तलाशते देखने का खास अनुभव हो सकता है।

कब जाएं: ठंड के महीनों में यहां पक्षियों को देखने का अनुभव अच्छा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अक्टूबर नवंबर में कश्मीर घूमने का बजट प्लान, जानिए ट्रेन और फ्लाइट में से कौन सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट?

प्रवासी पक्षियों को देखने जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में पक्षियों को देखने के लिए किसी अभयारण्य या झील पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  1. सुबह जल्दी पहुंचें: सुबह के समय पक्षियों की गतिविधियां देखने का अच्छा मौका मिल सकता है। हालांकि, पार्क के खुलने का समय पहले जांच लें।
  2. दूरबीन साथ रखें: कई पक्षी पानी के बीच या दूर पेड़ों पर बैठे होते हैं। दूरबीन की मदद से उन्हें बेहतर तरीके से देखा जा सकता है।
  3. स्थानीय गाइड की मदद लें: गाइड आपको पक्षियों की प्रजातियों, उनके व्यवहार और सेंचुरी के खास हिस्सों के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
  4. मौसम की जानकारी लें: पक्षियों की संख्या हर साल एक जैसी नहीं होती। बारिश, पानी के स्तर और मौसम के हिसाब से उनकी मौजूदगी बदल सकती है।

यह भी पढ़ें- मसूरी का जॉर्ज एवरेस्ट पीक बिगनर्स के लिए बेस्ट ट्रैकिंग डेस्टिनेशन, जहां से दिखता है जन्नत जैसा नजारा!

कुल मिलाकर सर्दियों में प्रवासी पक्षियों को देखना एक अलग ही सुकून भरा अनुभव है। इसके लिए आपको प्रोफेशनल बर्डवॉचर होने की जरूरत नहीं, बस सुबह जल्दी उठकर किसी शांत झील के किनारे खड़े होने की जरूरत है। तो इस बार विंटर वेकेशन में पहाड़ों और बीच के अलावा इन बर्ड सेंचुरी को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करना न भूलें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
भारत में प्रवासी पक्षी कब आते हैं?
भारत में प्रवासी पक्षी आमतौर पर अक्टूबर-नवंबर में आने लगते हैं और फरवरी-मार्च तक रहते हैं। इनको देखने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच माना जाता है।
दिल्ली के पास प्रवासी पक्षी देखने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
दिल्ली-NCR में रहने वालों के लिए हरियाणा का सुल्तानपुर नेशनल पार्क और राजस्थान का केवलादेव नेशनल पार्क (भरतपुर) सबसे अच्छे ऑप्शन हैं। यहां सर्दियों में सैकड़ों प्रजातियों के प्रवासी पक्षी आते हैं।
बर्ड वॉचिंग के लिए क्या-क्या साथ लेकर जाना चाहिए?
बर्ड वॉचिंग के लिए दूरबीन, कैप, पानी की बोतल और कैमरा जरूर रखें। सुबह के समय हल्के रंग के कपड़े पहनें और पक्षियों को परेशान न करें, तेज आवाज और शोर से बचें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।