अक्टूबर नवंबर में कश्मीर घूमने का बजट प्लान, जानिए ट्रेन और फ्लाइट में से कौन सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट?

अक्टूबर और नवंबर में अगर आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आइए जानते हैं सफर करने के आसान तरीके, सही ट्रेन-फ्लाइट का चुनाव और सस्ते होटलों की जानकारी। 
Updated:- 2026-10-21, 16:23 IST
image

अक्टूबर और नवंबर का महीना बड़ा ही सुहावना होता है। इन महीनों में लोग अक्सर दोस्तों या फैमिली वालों के साथ ट्रिप प्लान करते हैं। अगर आप भी अक्टूबर और नवंबर के महीने में कश्मीर जाने का मन बना रही हैं, तो यह लेख आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। आज हम आपको एक परफेक्ट गाइडलाइन देंगे, जिसकी मदद से आप इन दोनों महीनों में कभी भी कश्मीर का बजट टूर प्लान कर सकती हैं। कश्मीर की वादियों का दीदार करने के लिए अगर आप अक्टूबर-नवंबर में जा रही हैं, तो कौन सी ट्रेन या फ्लाइट दोनों में से क्या सही रहेगा? सस्ते होटल कैसे मिलेंगे? आइए जानते हैं इन सब बातों की पूरी जानकारी विस्तार से।

अक्टूबर-नवंबर में कश्मीर की सैर

अक्टूबर और नवंबर के महीने में श्रीनगर का मुगल गार्डन, निशात बाग और शालीमार बाग बेहद खूबसूरत दिखते हैं। चिनार के लाल-सुनहरे पत्ते इस मौसम में पूरी घाटी को खूबसूरत बना देते हैं। ऐसे में अगर आप फोटोग्राफी की शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी। कड़ाके की बर्फबारी के सीजन की तुलना में इन दोनों महीनों में कश्मीर में होटल, शिकारा राइड और हाउस बोट सभी का किराया 20 से 30% तक कम होता है, जिससे आपकी ट्रिप काफी किफायती हो जाती है।

Jammu kashmir Vectors - Download Free High-Quality Vectors | Magnific  (formerly Freepik)

यह भी पढ़ें- अक्टूबर-नवंबर में देखनी है बर्फबारी? भारत की इन 6 हसीन जगहों पर तुरंत प्लान करें ट्रिप

कश्मीर जाने के लिए ट्रेन या फ्लाइट?

अब अगर आपके मन में सवाल है कि कश्मीर जाने के लिए ट्रेन ज्यादा सही रहेगी या फ्लाइट, तो अपनी जरूरत के हिसाब से आप सही ऑप्शन चुन सकती हैं -

अगर आप कम बजट में किफायती रास्ता चुनना चाहती हैं, तो ट्रेन सबसे बेस्ट हो सकती है। इसके लिए आपको अपने शहर से सीधे जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक का ट्रेन टिकट बुक करना होगा। जम्मू-कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम और पर्यटन विभाग के मुताबिक जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको कश्मीर के लिए चलने वाली केएसआरटीसी (KSRTC) बसें, शेयरिंग कैब, टैक्सियां या पर्सनल कैब आसानी से मिल जाएंगी।जम्मू से श्रीनगर की दूरी बाय रोड 260 से 300 किलोमीटर है, ऐसे में आप कैब या बस से करीब 8 से 10 घंटे में यहां पहुंच सकती हैं।

  • भारतीय रेलवे के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार ट्रैन में स्लीपर क्लास टिकट आपको 600 से 1,200 तक मिल जाएगा वहीं 3rd AC में 1,500 से 3,500 तक का किराया लग सकता है।
  • शेयरिंग कैब का किराया लगभग 800 से 1,200 पर पर्सन रहेगा। वहीं पर्सनल कैब का किराया 4,000 से 6,000 तक हो सकता है।
  • आने जाने के किराए की बात करें, तो दोनों तरफ का 2,500 से 6,000 तक लग सकता है।

2. फ्लाइट से सफर

अगर आपके पास समय कम है और आपका बजट सही है, तो आप बिना किसी परेशानी के हवाई जहाज से ट्रिप कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने नजदीकी एयरपोर्ट से सीधे श्रीनगर के 'शेख उल-आलम इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (Srinagar Airport - SXR) का टिकट बुक कर सकती हैं।

श्रीनगर एयरपोर्ट के आधिकारिक पेज के अनुसार और इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक बड़े शहरों से श्रीनगर के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट जाती है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही, आप प्रीपेड टैक्सी काउंटर और प्राइवेट कैब्स लेकर सीधे श्रीनगर शहर, डल झील या पहलगाम जैसी जगह पर जा सकती हैं। एयरपोर्ट से श्रीनगर शहर की दूरी मात्र 12-15 किलोमीटर है। 

  • सीजन और बुकिंग के समय किराया 4,500 से 10,000 प्रति व्यक्ति तक हो सकता है।
  • श्रीनगर एयरपोर्ट से शहर या होटल तक जाने के लिए टैक्सी का खर्च लगभग 700 से 1,200 तक आ सकता है।
  • प्रति व्यक्ति फ्लाइट का खर्च लगभग 10,000 से 18,000 तक आ सकता है। 

 

5 दिनों का परफेक्ट कश्मीर बजट प्लान

  • डे 1 - श्रीनगर पहुंचकर सबसे पहले होटल या हाउस बोट में चेक-इन करें। शाम के समय डल झील में रोमांटिक शिकारा राइड का मजा लें और डल झील के पास ही रात बिताएं।
  • डे 2 - दूसरे दिन श्रीनगर के मशहूर मुगल गार्डन, निशात बाग, शालीमार बाग और शंकराचार्य मंदिर के दर्शन करें।
  • डे 3 - तीसरे दिन श्रीनगर से लगभग 50-55 किलोमीटर दूर स्थित गुलमर्ग जाएं। वहां गोंडोला राइड का मजा लें और हल्की बर्फबारी का अनुभव करें।
  • डे 4 - चौथे दिन पहलगाम की खूबसूरती का आनंद लें। बेताब वैली और अरू वैली जैसी जगहें आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी। यहां आप चाहें तो एक दिन का स्टे भी कर सकती हैं।
  • डे 5 - पांचवें दिन अगर आप वहां का लोकल मार्केट एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो श्रीनगर के बाजारों से आप ओरिजिनल केसर, ड्राई फ्रूट्स और पश्मीना शॉल जैसी खास चीजें खरीद सकती हैं।

Jammu and kashmir Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

यह भी पढ़ें- अक्टूबर से मार्च: 'सुंदरवन सफारी' के लिए सही समय क्यों माना जाता है? जानिए बोट-क्रूज के नियम

निष्कर्ष: अक्टूबर और नवंबर का महीना कश्मीर जाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यहां खूबसूरत झील, बड़े-बड़े चीड़ के पेड़ और बर्फ से ढके पहाड़ देखने का अलग ही मजा है। अगर आपका बजट कम है, तो आप ट्रेन और शेयरिंग टैक्सी लें, लेकिन अगर कम टाइम है और बजट ठीक थाक है, तो सस्ती फ्लाइट टिकट बुक कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image credits: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।