Monsoon Destinations: मानसून में चंडीगढ़ के आसपास स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

Top Places Around Chandigarh: चंडीगढ़ के आसपास में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मानसून में मजेदार लुत्फ उठा सकते हैं।

 

best monsoon destinations around chandigarh

Best Places Around Chandigarh For Monsoon Trip: चंडीगढ़ पंजाब का एक खूबसूरत शहर है। इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा के पास में होने के चलते देश के कई राज्यों से पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर, दिल्ली वालों को जब वीकेंड में घूमना होता है, तो कई लोग चंडीगढ़ की खूबसूरती निहारने पहुंच जाते हैं।

चंडीगढ़ के आसपास में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना हसीन जन्नत से कम नहीं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ के आसपास में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मानसून का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।

शिमला (Shimla)

Shimla hp

चंडीगढ़ के आसपास में स्थित सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग शिमला का जरूर नाम लेते हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला टॉप मानसून डेस्टिनेशन भी माना जाता है।

शिमला में मानसून का लुत्फ उठाने के लिए सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य कई शहरों से लोग पहुंचते रहते हैं। शिमला में गांधी चौक पर बारिश के समय हजारों मौज-मस्ती करने हुए नजर आ जाते हैं। शिमला में आप मानसून का लुत्फ उठाने के साथ-साथ जाखू मंदिर, कुफरी, मॉल रोड और द रिज जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी- चड़ीगढ़ से शिमला की दूरी करीब 113 किमी है।

मसूरी (Mussoorie)

Mussoorie uk

उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद मसूरी एक ऐसी जगह है, जहां कई लोग घूमने का सपना देखते रहते हैं। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग पहाड़ों की रानी के नाम से भी जानते हैं।

मसूरी उत्तराखंड का बेस्ट मानसून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। जुलाई के लेकर अगस्त तक होने वाली बारिश में यहां हर दिन हजारों लोग मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। मसूरी में आप लेक मिस्ट, लाल टिब्बा, केम्पटी फॉल्स और गन हिल जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-चड़ीगढ़ से मसूरी की दूरी 198 किमी है।

सोलन (Solan)

Solan

समुद्र तल से करीब 6 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित सोलन एक शानदार और ममोहक हिल स्टेशन है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने की हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

सोलन मानसून में घूमने के लिए भी बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। रिमझिम बारिश के समय सोलन की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए बारिश में यहां हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। सोलन में आप बॉन मठ, क्राइस्ट चर्च, शूलिनी माता मंदिर और मंकी पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-चड़ीगढ़ से सोलन की दूरी 68 किमी है।

मोरनी हिल्स (Morni Hills)

अगर आप हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की हसीन वादियों में नहीं जाना चाहते हैं, तो फिर आप मोरनी हिल्स घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि यह खूबसूरत और मनमोहक हरियाणा के पंचकूला में स्थित है।

मोरनी हिल्स के बारे में कहा जाता है कि मानसून के समय यहां हर दिन दर्जन से अधिक लोग मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं। मोरनी हिल्स में एडवेंचर पार्क, करोह पीक, टिक्कर ताल, मोरनी किला और गुरुद्वारा नाडा साहिब जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-चड़ीगढ़ से मोरनी हिल्स की दूरी 41 किमी है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP