Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

दिल्ली के करीब इन जगहों पर है मानसून का अपना मजा, एक बार जाएं जरूर

अगर आप इस बार मानसून के मौसम का पूरी तरह लुत्फ उठाना चाहती हैं तो ऐसे में आप दिल्ली के करीब कुछ बेहतरीन जगहों पर घूम सकती हैं।
Updated:- 2021-03-12, 11:33 IST
monsoon place

मानसून एक ऐसा मौसम है, जो हर किसी के दिल को भाता है। जब बारिश की बूंदे तन पर पड़ती हैं तो अंतरात्मा तक प्रफुल्लित हो जाती है। रिमझिम फुहारों में मस्ती करने का अपना एक अलग ही मजा है और इससे भी ज्यादा आनंद आता है इस मौसम में घूमने का। जब ना बहुत सर्दी हो और ना ही चिलचिलाती धूप, मानसून का सुहाना मौसम घूमने के लिए एकदम बेस्ट माना जाता है।

हालांकि मानसून में घूमने के लिए जगह का चयन बहुत सोच-समझकर करना होता है। क्योंकि अगर जगह के चयन में आपसे गड़बड़ी हो जाए तो पूरे सफर का मजा ही किरकिरा हो जाता है। हो सकता है कि आप दिल्ली में रहती हों और इस मौसम का मजा उठाने के लिए दिल्ली के करीब ही कुछ बेहतरीन प्लेसेस के बारे में ढूंढ रही हों।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपकी इस खोज को पूरा कर रहे हैं। आज हम आपको दिल्ली के करीब कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो मानसून में घूमने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं-

okhla

ओखला बर्ड सैन्चुरी

यह दिल्ली के पास सबसे शांत स्थानों में से एक है। यह दिल्ली से महज 15 किमी की दूरी पर स्थित है। जब बारिश शुरू होती है तो ओखला बर्ड सैन्चुरी की सुंदरता नेक्स्ट लेवल पर चली जाती है। यमुना नदी पर ओखला बैराज पर स्थित, यह मानसून में दिल्ली के पास देखने के लिए निश्चित रूप से सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आप मानसून के मौसम में यहां पर जा रही हैं तो कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करने के साथ-साथ जिन्दगी की भागदौड़ से दूर कुछ शांत पल बिता सकती हैं।

manesar

मानेसर

मानेसर हरियाणा के गुड़गांव जिले में स्थित है और एक तेजी से बढ़ता औद्योगिक शहर है। मानसून के मौसम में दिल्ली के पास जाने के लिए सबसे शांत स्थानों में से एक है। हरे-भरे परिदृश्य के साथ आप यहां पर कई रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों को झील के किनारे पर देख सकती हैं। अगर आप मानसून के मौसम में मानेसर जा रही हैं तो दमदमा झील में बोटिंग करने के अलावा सोहना में पक्षियों को देखें। इसके अलावा आप मानेसर में रहते हुए दिल्ली के पास बढ़िया रिसॉर्ट्स में से अच्छा वक्त बिताएं।

sultanpur

सुल्तानपुर बर्ड सैन्चुरी

शहर के बाहरी इलाके में स्थित सुल्तानपुर बर्ड सैन्चुरी दिल्ली से करीबन 45 किमी की दूरी पर स्थित है और दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यह बर्ड सैन्चुरी एविफुना जीवन का घर है। आप यहां पर कई प्रवासी व स्थानीय पक्षियों को देख सकती हैं।

यही कारण है कि यह बर्ड वाचिंग करने वाले और बर्ड फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोगों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप मानसून के मौसम में यहां पर हैं तो पक्षियों को चहकते हुए देख सकती हैं और प्रकृति की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर सकती हैं।

bharatpur

भरतपुर

भरतपुर दिल्ली से करीबन 198 किमी की दूरी पर स्थित है और प्रकृति प्रेमियों के लिए मानसून के दौरान दिल्ली के पास घूमने की सबसे अद्भुत स्थानों में से एक है। यह स्थान यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान के लिए प्रसिद्ध है जो पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियों का घर है। यहां पर कुछ पुरातन संरचनाएँ भी हैं जो देखने लायक हैं। मानसून में आप भरतपुर बर्ड सैन्चुरी में एक साइकिल की सवारी कर सकती हैं और जंगल के भीतर कई विदेशी पक्षियों को देख सकती हैं। बेहतर वन्यजीव अनुभव के लिए राष्ट्रीय उद्यान के पास एक रिसॉर्ट में चेक इन करें। दुर्लभ कछुओं को देखने के लिए पास के मंदिर का घूमने जरूर जाएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।