Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:08 AM IST

क्या मानसून के दौरान पार्टनर के साथ मुन्नार जाना ठीक है, जानें

पार्टनर के साथ मानसून में अगर किसी पहाड़ी वाली जगह पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको कई बातों का खास तरह से ख्याल रखना चाहिए।   
Updated:- 2024-06-24, 17:32 IST
munnar hill stations is it good travel in monsoon for couples

दक्षिण भारत के केरल में स्थित मुन्नार भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। मानसून में तो यहां का नजारा जन्नत जैसा अहसास करवाता है। यहां अगर आप मानसून में चले गए, तो वापस आने का मन नहीं होगा। क्योंकि बारिश के मौसम में हरे-भरे पहाड़ों और पेड़ों से घिरी जगह ऐसी प्रतीत होती है, जैसे आज ही इस सुंदर जगह का अविष्कार हुआ है।

मानसून के वक्त मुन्नार में पर्यटक भारी संख्या में यात्रा करने आते हैं। लेकिन क्या इस दौरान यात्रा करना ठीक होगा। इससे जुड़ी सभी जानकारी हम आज के इस आर्टिकल में आपको बताएंगे। 

मुन्नार में मानसून के दौरान ये चीजें न करें

munnar hill station is

  • अगर आप मानसून में यहां जा रहे हैं, तो आपको ट्रैकिंग और ऊंचाई वाले पहाड़ों पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि बारिश के दौरान सड़के फिसलने वाली हो जाती है। इसलिए आपको इस मौसम में एडवेंचर एक्टिविटी करने से बचना चाहिए। 
  • मुन्नार जंगलों और हरे-भरे ऊंचे पेड़ों से घिरी हुई जगह है। अगर आप मानसून में यहां घूमने जा रहे हैं, तो आपको सड़क के रास्तों से ही गुजरने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप सड़क के रास्तों के जाने की बजाय अंदर जंगलों से होते हुए गुजरते हैं, तो इसमें आपको पेड़ों के गिरने और चोट लगने का खतरा हो सकता है। ऊंचाई पर होने की वजह से आपको नेटवर्क की भी परेशानी हो सकती है। 
  • यह मानसून में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। लेकिन आपको अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना होगा।

इसे भी पढ़ें- मानसून लवर्स के लिए अच्छी हैं साउथ की ये 3 जगहें, दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने में आएगा मजा

  muunar places

  • अकेले यात्रा करने की बजाय आपको दोस्तों और सार्वजनिक वाहन में यात्रा करना चाहिए। आप कैब भी बुक कर सकते हैं। मानसून के मौसम में अकेले बाइक से यात्रा करना थोड़ा मुश्किल होता है। 
  • मुन्नार में मानसून के दौरान होटल महंगे हो जाते हैं, क्योंकि यहां बहुत लोग घूमने आते हैं। कई लोग 3 से 4 दिन के ट्रिप के लिए होटल पहले ही बुक कर लेते हैं। 
  • अगर आप भी 4 से 5 दिनों के ट्रिप पर यहां जा रहे हैं, तो होटल हर दिन के लिए होटल की बुकिंग पहले न करें। क्योंकि हो सकता है कि अधिक बारिश होने की वजह से आप अपने होटल तक पहुंच न पाएं। इससे आप जहां खड़ें है, उसी के आसपास होटल बुक करना होगा। 
  • जून और अगस्त में मुन्नार आपको धुंध से ढका  हुआ नजर आएगा। 

इसे भी पढ़ें- इस मानसून महाराष्ट्र की इन 10 जगहों पर फैमिली के साथ बनाएं घूमने का प्लान

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगीयहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।