Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:04 AM IST

इन देशों ने भारत को कुछ समय के लिए कर दिया है बैन, जानें क्या है इसके पीछे की वजह!

कोरोना की दूसरी लहर ने भारत को बुरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। बढ़ते मामलों को देख, कुछ देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं कुछ देशों ने अभी के लिए भारतीय यात्रीयों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है।
Updated:- 2021-05-14, 16:31 IST
countries who banned indians main

साल 2020 में कोविड-19 की मार झेलकर हम धीरे-धीरे आगे बढ़ ही रहे थे कि साल 2021 में अचानक मार्च से कोविड-19 के केसेज में अचानक वृद्धि होने लगी। आलम यह था कि भारत इसकी चपेट में बुरी तरह घिर गया। रोज कोरोना के मामले बढ़ने लगे और रिकॉर्ड तोड़ केसेज ने लोगों के मन में फिर से डर बैठा दिया। इस बीच कई देशों ने जहां एक तरफ भारत का साथ दिया वहीं कुछ ने भारतीय ट्रैवलर्स को बैन कर दिया। आइए जानें ऐसे ही कुछ देशों के बारे में जिन्होंने फिलहाल भारत को बैन किया है।

संयुक्त अरब अमीरात

UAE

संयुक्त अरब अमीरात, इस पैनडेमिक के दौरान बॉलीवुड के लिए छुट्टी मनाने का दूसरा पसंदीदा स्थान रहा है। लेकिन देश में बढ़ते मामलों को देख, यूएई ने फिलहाल भारतीय पर्यटकों पर रोक लगा दी है। हालांकि, दोनों देशों के बीच उड़ने वाली वो फ्लाइट्स जारी रहेंगी, जो यात्रियों को यूएई से भारत ले जाएंगी। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल, चार्टर्ड उड़ानों पर यात्रा करने वाले व्यवसायी और गोल्डन रेजिडेंसी वाले लोगों को इसमें छूट दी गई है।

इटली

italy destination

इटली ऐसी दूसरा देश है, जिसने फिलहाल भारतीय यात्रियों की आवाजाही में रोक लगाई है। इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरन्ज़ा ने एक बयान में कहा, ‘मैंने पिछले 14 दिनों के भीतर भारत में रहने वाले लोगों के इटली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले एक नए आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। हमें इस वक्त खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है। वहीं, इटली के लोगों को आने-जाने से पहले कोविड-19 का टेस्ट कराना और क्वारंटीन रहना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें :इन ट्रेवल हैक्स की मदद से अपने सफर को बनाएं आसान

कनाडा

canada destination

कनाडा के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर उमर अलघबरा ने एक बयान में कहा, ‘भारत और पाकिस्तान से कनाडा आने वाले हवाई यात्रियों में COVID-19 के अधिक मामलों को देखते हुए, ट्रांसपोर्ट कनाडा उन देशों से सीधे यात्री हवाई यातायात को रोकने के लिए एयरमैन या NOTAM को नोटिस जारी कर रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा के लोग किसी जाल में न फंसते हुए किसी समूह विशेष को कोविड-19 फैलाने का जिम्मेदार न मानें। हमने यह एशियन केनेडियन्स में भी देखा है। यह वायरस न ही चाइनीज है और न ही इंडियन। यह हम सभी को प्रभावित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें :Travel Tips: अनोखी खूबसूरती के लिए मशहूर है दिल्ली के करीब मौजूद ये जगह

हॉन्ग कॉन्ग

hong kong destinations

हॉन्ग कॉन्ग ने भारत को बहुत हाई रिस्क के तौर पर घोषित किया था, जिसके बाद हॉन्ग कॉन्ग ने भी भारतीय यात्रियों पर रोक लगा दी। अधिकारियों ने मुंबई-हांगकांग मार्गों पर भारत और विस्तारा की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था, जब हॉन्ग-कॉन्ग आने वाले 50 यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि एक नए नियम के मुताबिक, आने वाले यात्रियों को 72 घंटे में किया गया कोविड नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगा।

मालदीव

maldives destination

बीते महीने में कई बॉलीवुड को पैनडेमिक के दौरान मालदीव में छुट्टियां मनाते देखा गया था। इस पर दूसरे कई बॉलीवुड सितारों ने नाराजगी भी जाहिर की थी। मॉलदीव्स बॉलीवुड के बीच काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देख मालदीव ने भी भारतीय यात्रियों पर पाबंदी लगा दी थी। वहां के मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने ट्वीट करके जानकारी दी था, ‘27 अप्रैल से @HPA_mv भारत से मालदीव आने वाले यात्री जो टूरिस्ट आइलैंड्स में रुके हैं, पर पाबंदी लगा रहा है।’

जर्मनी

germany destination

जर्मनी स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पेन ने अपने बयान में कहा था, ‘भारत में खोजे गए नए वायरस म्यूटेंट से हम बहुत चिंतित हैं। हमारा टीकाकरण अभियान खतरे में न पड़े, इसके लिए भारत से आने वाले यात्रियों पर रोक लगाना जरूरी है। सरकार जल्द ही भारत को वायरस वैरिएंट क्षेत्र घोषित करेगी। रविवार रात से, केवल भारत से आने वाले जर्मन निवासियों को ही प्रवेश की अनुमति है। 14 दिन के क्वारंटीन के साथ ही उन्हें कोविड टेस्ट लेना भी आवश्यक है।’

इसके अलावा कुछ अन्य देशों ने भी फिलहाल भारत से आने वाले लोगों पर रोक लगाई है। आशा है कि चीजें ठीक होते ही, ये पाबंदियां भी हट जाएंगी।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit : freepik images

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।