Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

इन 5 सेलेब्स ने इंडिया को बनाया अपना Honeymoon डेस्टिनेशन

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने लंदन या पैरिस में नहीं बल्कि भारत की इन खूबसूरत जगहों पर अपना हनीमून मनाया। 
Updated:- 2020-01-24, 13:35 IST
gauri khan honeymoon destinations

जब सेलेब्स की हनीमून डेस्टिनेशन की बात की जाती है तो यूरोप, लंदन और पेरिस जैसी जगहों का नाम फस्ट माइंड में आता है। सेलिब्रिटी इंडिया में हनीमून मनाए ऐसा शायद ही सुना हो। लेकिन ये 5 बिग स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी हनीमून डेस्टिनेशन इंडिया को चूज किया। इन स्टार्स के बारे में जानने के बाद आप यही सोचेंगे कि अगर ये स्टार्स इंडिया में अपनी हनीमून डेस्टिनेशन सर्च कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं? चलिए आपको मिलाते हैं इन 5 सेलेब्स से जिन्होंने इंडिया में मनाया हनीमून।

गौरी-शाहरुख 

shahrukh gauri

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और गौरी खान ने अपना प्यार पाने के लिए बहुत पापड़ बेले थे। गौरी और शाहरुख की जोड़ी बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ी है। शादी के बाद शाहरुख फिल्मों की शूटिंग में बहुत बिजी थे। यहां तक कि उनके पास हनीमून पर जाने का टाइम भी नहीं था। शादी के बाद शाहरुख गौरी को लेकर मुंबई गए। मुंबई में उनके पास अपना घर नहीं था इसलिए 6 महीनों तक वो फिल्म राजू बन गया जेंटलमैंन के डायरेक्टर अजीज मिर्जा के घर रहे। उस टाइम शाहरुख इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और इस फिल्म का एक गाना दार्जिलिंग में शूट होना था। ऐसे में शाहरुख गौरी को शादी के बाद घूमाने के लिए दार्जिलिंग लेकर गए। हालांकि, शाहरुख ने गौरी को कहा था कि वो पैरिस जा रहे हैं, लेकिन गौरी को वो चुपके से दार्जीलिंग ले गए थे। 

इसे जरूर पढ़ें- Winter Honeymoon Destination:सर्दियों में इन 4 जगहों पर लें हनीमून का मजा 

किरण-आमिर

aamir kiran

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले एक्टर आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी किरण राव के साथ शादी करने के बाद महाराष्ट्र के पंचगिनी में अपना हनीमून मनाने गए थे। आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार और हनीमून पंचगिनी में लेकिन यहां की सुन्दरता देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि ये जगह किसी पेरिस से कम नहीं है।   

उर्मिला-अख्तर

urmila &  jah

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अपने से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। इस शादी की रस्में बेहद सादगी के साथ हुई। ये कपल हनीमून के लिए कश्मीर गया था।

इसे जरूर पढ़ें- हनीमून के लिए स्विटज़रलैंड की वादियों से कम खूबसूरत नहीं हैं ये 6 जगहें 

जेनेलिया-रितेश 

genelia d'souza

बॉलीवुड की फेमस जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी की। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इस कपल ने हनीमून के लिए विशाखापट्टनम को चुना।

 

दिव्यांका-विवे‍क

divyanka

 

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने को-स्टार विवे‍क दहिया से शादी की। ये कपल शादी के बाद टाइम इस्पेंड करने के लिए उदयपुर गया। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।