भगवान हनुमान की कोई मूर्ति 108 फीट लंबी तो कोई 135 फुट ऊंची है। पूरे वर्ल्ड में भगवान हनुमान की कई ऐसी मूर्तियां हैं जिन्हें देखने के लिए लोग कई मीलों की दूरी भी तय करते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं वर्ल्ड की किस-किस जगह पर भगवान हनुमान की कई फीट ऊंची मूर्तियां विराजमान हैं।
चलिए जानते हैं, कहां हैं भगवान हनुमान की ऐसी मूर्तियां जिन्हें देखने के लिए आप करना चाहेंगी कई मीलों का सफर।
भगवान हनुमान की 108 फुट ऊंची मूर्ति है यहां
सबसे पहले आपको लेकर चलते हैं दिल्ली के करोलबाग में, जहां कि भगवान हनुमान की मूर्ति के बारे में देशभर के लोग जानते हैं। करोलबाग मेट्रो स्टेशन के पास बनी भगवान हनुमान की 108 फुट की ऊंची को देखने के लिए दिल्ली के बाहर से हजारों लोग आते हैं।
भगवान हनुमान की छाती में उनके हाथों के पीछे भगवान राम-सीता विराजमान हैं। ऐसा कहा जाता है कि सालों पहले एक संत नागबाबा सेवागिरिजी यहां आए थे और उन्होंने श्री राम के आदेशानुसार ही भगवान हनुमान की मूर्तो और मंदिर का निर्माण 1994 से आरंभ करवाया था। जो लगातार 13 सालों तक चलता रहा और 2न अप्रैल 2007 को मूर्तो का कार्य संपन्न हुआ।
मंगलवार और शनिवार के दिन इस मूर्ति के दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती हैं।
Image Courtesy: Wikimedia
भगवान हनुमान की साढ़े 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित मूर्ति है यहां
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भगवान हनुमान की विशालकाय मूर्ति है जिसकी ऊंचाई 33 मीटर है और इसे एशिया की सबसे ऊंची मूर्ति माना जाता है जिसकी ऊंचाई 108 फुट है। शिमला के जाखू मंदिर में इस मूर्ति की स्थापना की गई। साढ़े 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थापित यह मूर्ति अपने आप में एक इतिहास है। मूर्ति की स्थापना नवंबर 2010 में एचसी नंदा न्यास की तरफ से की गई थी और मूर्ति के लोकार्पण के समय बॉलीवुड स्टार्स अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन नंदा भी शामिल हुए थे।
Read More: इस मंदिर में भगवान हनुमान बने डॉक्टर और मूर्ति करती है नृत्य
भगवान हनुमान की 135 फुट ऊंची मूर्ति है यहां
भगवान हनुमान की सबसे विशालकाय मूर्ति आंध्रप्रदेश में है जिसे वीरा अभया अंजनया हनुमान स्वामी कहा जाता है। इसकी ऊंचाई 41 मीटर है और यह मूर्ति 135 फुट ऊंची है। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के पास परितला में इस मूर्ति की स्थापना 2003 में की गई थी।
यह मूर्ति ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में स्थापित क्राइस्ट की मूर्ति से भी बड़ी है।
Image Courtesy: Wikimedia
भगवान हनुमान की 80 फुट ऊंची मूर्ति है यहां
यह विशालकाय मूर्ति पंजाब के अमृतसर के रामतीर्थ मंदिर में स्थापित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 24.5 मीटर मतलब 80 फीट है। यह मूर्ति अमृतसर से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर रामतीर्थ मंदिर वाल्मीकि परिसर में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यहां वाल्मीकिजी का आश्रम था जहां सीता जी रुकी थीं और यहीं पर लव और कुश का जन्म हुआ था।
Read More: ये हैं गुजरात के 7 फेमस मंदिर जहां मोदी और राहुल भी टेकते हैं मत्था
Image Courtesy: Wikimedia
भगवान हनुमान की 101 फुट ऊंची मूर्ति है यहां
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सिमरियाकलां में भगवान हनुमान की मूर्ति 101 फीट ऊंची है। इस मूर्ति के बारे में ऐसा बताया जाता है कि यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति है। इस मूर्ति में भगवान हनुमान के गदा ही 30 फीट लंबा है और उनका सीना लगभग 70 फीट चौड़ा है।
भगवान हनुमान की 13 मीटर ऊंची मूर्ति है यहां
साउथ अफ्रीका के डरबन के श्री विष्णु मंदिर के परिसर में स्थित है विशालकाय भगवान हनुमान की मूर्ति को देखने के लिए कई मीलों का सफर तय कर लोग आते हैं। डरबन, जोहानसबर्ग और केपटाउन के बाद दक्षिण अफ्रीका में तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर सागर किनारे बसा है।
यहां स्थित भगवान हनुमान की मूर्ति 13 मीटर ऊंची है जो डरबन शहर के छतवर्थ क्षेत्र में स्थित है। इसकी स्थापना 2010 में हुई थी।
Read More: राशि के हिसाब से साल 2018 में यहां घूमने जाएंगी तो चमकेगी किस्मत
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।