ट्रैवलर्स के लिए जन्नत है यह जगह, बेंगलुरु के पास स्कंदगिरी में सुबह का नजारा होता है जादुई

कर्नाटक के बेंगलुरु के पास एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहां जानें के बाद आपका घर आने का मन नहीं करेगा। हम बात कर रहे हैं स्कंदगिरी हिल्स की। यह एक शांत और खूबसूरत जगह है, जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार वालों के साथ जा सकती हैं।
Updated:- 2026-11-19, 13:05 IST
image

भागदौड़ भरी जिंदगी और रोजाना ऑफिस के कामकाज के चलते अगर आप भी किसी शांत और खूबसूरत जगह पर जाना चाहती हैं, जहा आप कुछ दिन सुकून के बिता सकें, तो अब आपको डेस्टिनेशन को लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कर्नाटक की एक ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे, जहा जाने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं करेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं कर्नाटक के स्कंदगिरी हिल्स की। यह सुकून पाने वाली सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।

कर्नाटक का स्कंदगिरी हिल्स

बैंगलोर से यह जगह करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर चिक्काबल्लापुर जिले में मौजूद है। खासकर पहाड़ी और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। स्कंदगिरी हिल्स समुद्र तल से करीब 1,450 मीटर की ऊचाई पर स्थित है। यहां नाइट ट्रेक करने का एक अलग ही अनुभव देखने को मिलता है। रात के अंधेरे में तारों की छाव और शांत पहाड़ियों के बीच आप यहा एक यादगार अनुभव ले सकती हैं। आइए जानते हैं स्कंदगिरी ट्रेक के बारे में विस्तार से।

Story Pin image

pinterest/Vaishnavi Gujjar

स्कंदगिरी नाइट ट्रेक की खासियत

स्कंदगिरी ट्रेक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब आप रात में यहा ट्रेकिंग करके सुबह पहाड़ी के ऊपर पहुचती हैं, तो आपको उगते हुए सूरज का एक बेहद शानदार नजारा देखने को मिलता है। इसके अलावा, चारों तरफ फैली बादलों की सफेद चादर और हरियाली आपके इस ट्रेक को और भी खास बना देती है।

ट्रेकिंग की शुरुआत खासतौर पर रात के 2:00 या 3:00 बजे से की जाती है, ताकि सूर्योदय होने तक आप ठीक ऊपर पहाड़ी के शिखर तक पहुच सकें।पहाड़ी की चोटी पर 18वीं सदी के एक प्राचीन किले के अवशेष मौजूद हैं। कभी यह किला विजयनगर साम्राज्य और बाद में टीपू सुल्तान के अधीन हुआ करता था। शहर के प्रदूषण से दूर रात के सन्नाटे में यहा साफ आसमान में चमकते तारे देखने का एक अलग ही मजा है।

यह भी पढ़ें- South India Adventure Trip: ट्रेकिंग से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स तक, अक्टूबर में साउथ इंडिया ट्र‍िप में करें ये एडवेंचर्स

स्कंदगिरी ट्रेक जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

अगर आप भी स्कंदगिरी ट्रेक पर जाने का सोच रही हैं, तो वहा जाने से पहले इन जरूरी बातों को जरूर जान लें -

  • बैंगलोर से स्कंदगिरी की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। आप अपनी गाड़ी या पर्सनल कैब बुक करके आसानी से यहा तक पहुंच सकती हैं।
  • इस ट्रेक की कुल लंबाई लगभग 4 से 5 किलोमीटर है। चढ़ाई करते वक्त आपको पथरीले रास्तों और खड़ी ढलान का सामना करना पड़ सकता है।
  • कर्नाटक वन विभाग के नियमों के अनुसार, स्कंदगिरी पर नाइट ट्रेक करने के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग लेना बहुत जरूरी होता है।

This may contain: the sun is setting above the clouds in the sky with trees on either side and behind it

pinterest/Sneha Ajay

ट्रेक को आसान और सुरक्षित बनाने के टिप्स

अपने सफर को बिना किसी परेशानी के यादगार बनाने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें -

  • रात के अंधेरे में पहाड़ी पगडंडी पर चलने के लिए अच्छी बैटरी वाली फ्लैशलाइट या हेड लैंप अपने साथ जरूर रखें।
  • चढ़ाई के समय आपको थकान और प्यास लग सकती है, इसलिए पानी की बोतल साथ रखें। तुरंत एनर्जी के लिए कुछ ड्राई फ्रूट्स या चॉकलेट्स भी रख सकती हैं।
  • रास्ते में फिसलन भरे पत्थर होने की वजह से गिरने का डर बना रहता है, इसलिए अच्छी ग्रिप वाले स्पोर्ट्स या ट्रेकिंग शूज ही पहनें।
  • पहाड़ी पर रात और सुबह के समय काफी ठंड होती है। खासकर अगर आप सर्दियों में जा रही हैं, तो अपने साथ जैकेट और स्वेटर जैसी गर्म चीजें जरूर रखें।

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba के दर्शन के बाद बनाएं ट्रेकिंग का प्लान, आस-पास इन जगहों पर ले सकते हैं एडवेंचर का मजा

निष्कर्ष: बैंगलोर के पास मौजूद यह एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है। आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ विंटर वेकेशन स्कंदगिरी जाने का प्लान बना सकती हैं। यहा रात के अंधेरे में की गई ट्रेकिंग और सुबह बादलों के ऊपर से दिखने वाला सूर्योदय आपको एक बेहतरीन अनुभव देगा और आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देगा। 

FAQ
ट्रेक के रास्ते में खाने-पीने या पानी की दुकानें मिलती हैं क्या?
पहाड़ी के रास्ते में कोई दुकानें नहीं हैं, इसलिए ट्रेक शुरू करने से पहले बेस पॉइंट या बेंगलुरु से ही पानी और खाने का सामान अपने साथ पैक करके चलना चाहिए।
क्या स्कंदगिरी में सनसेट देखने की भी अनुमति है?
नहीं, सुरक्षा कारणों से वन विभाग द्वारा केवल सूर्योदय के समय यानी नाइट ट्रेक के लिए ही अनुमति दी जाती है और शाम को पर्यटकों को नीचे उतरना होता है।
बेंगलुरु से स्कंदगिरी पहुंचने में कितना समय लगता है?
सड़क मार्ग से बेंगलुरु से पापाराजपुरा पहुंचने में लगभग 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।