herzindagi
image

जून में कपल्स के लिए देश की ये हसीन और खूबसूरत जगहें किसी स्वर्ग से कम नहीं, आप भी पहुंच जाएं

Romantic Places: जून में तापमान जैसे ही बढ़ता है, कपल्स ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच में घूमना पसंद करते हैं। हम आपको देश की कुछ खूबसूरत और रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पहुंच सकती हैं।
Updated:- 2025-05-26, 16:48 IST

Romantic Places To Visit In June: जून साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के कई राज्यों में तापमान आसान छूने लगता है। जून की बढ़ती गर्मी में राहत पाने के लिए कई लोग ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच में घूमने के लिए पहुंच जाते हैं।

जून की बढ़ती गर्मी में अन्य लोगों की तरह कपल्स भी घूमने का प्लान बनाते हैं। कपल्स जब जून में प्लान बनाते हैं, तो ठंडी-ठंडी जगहों के साथ-साथ रोमांटिक जगहों की भी तलाश करते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच पार्टनर के साथ आप सुकून का पल बिता सकती हैं। इन जगहों पर आपको भीड़ भी बहुत कम मिलेगी।

नारकंडा (Narkanda)

Narkanda best places

जून महीने में हिमाचल प्रदेश में घूमने की बात होती है, तो कई लोग शिमला, मनाली, धर्मशाला या डलहौजी जैसी घिसी-पिटी जगह का ही नाम लेते हैं। ऐसे में इस बार आपको नारकंडा में पहुंच जाना चाहिए। नारकंडा शिमला से करीब 61 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन माना जाता है। गर्मियों के मौसम में यहां कई कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं। जून में यहां का मौसम भ एकदम सुहावना रहता है।

मुख्य आकर्षण-

  • हाटू पीक
  • तन्नू जुब्बर झील
  • कोटगढ़ गांव
  • सेब के गार्डन

इसे भी पढ़ें: Heaven Near Nainital: नैनीताल से करीब 45 किमी दूर स्थित यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं, गर्मी में ठंड का मजा मिलेगा

चोपता (Chopta)

Chopta best places

अगर आप उत्तराखंड की भीड़ वाली जगहों मसूरी या नैनीताल से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं, तो फिर आपको चोपता पहुंच जाना चाहिए। समुद्र तल से करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद चोपता को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। चोपता से हिमालय की खूबसूरती को निहार सकते हैं। जून में यहां का मौसम भी सुहावना रहता है। पार्टनर के साथ यहां एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।  

यह विडियो भी देखें

मुख्य आकर्षण-

  • देवरिया ताल
  • तुंगनाथ मंदिर
  • चंद्रशिला ट्रेक
  • सारी गांव

पेलिंग (Pelling)

Pelling best places

नॉर्थ ईस्ट इंडिया की हसीन वादियों में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना किसी जन्नत से कम नहीं है, लेकिन अगर आप पार्टनर के साथ जून में जाना चाहते हैं, तो पेलिंग पहुंच सकते हैं। कंचनजंगा पर्वत के पास में स्थित पेलिंग कपल्स को अद्भुत और मनोरम दृश्य प्रदान करता है। यहां के शांत वातावरण में कपल्स जीवन का सबसे यादगार पल बिता सकते हैं। जून में यहां का वातावरण रोमांटिक भी रहता है।

मुख्य आकर्षण-

  • पेमायांगत्से मठ
  • खेचेओपलरी झील
  • रिम्बी वॉटरफॉल
  • सांगो चोलिंग मठ

इसे भी पढ़ें: Jannat Near Dehradun: देहरादून से महज 116 किमी स्थित यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं, गर्मी में ठंड का मजा मिलेगा

 

रोहड़ू (Roharu)  

Roharu best places

समुद्र तल से करीब 1 हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर रोहड़ू हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। शिमला और मनाली की भीड़-भाड़ से दूर रोहड़ू शांत और शुद्ध वातावरण के लिए खूब जाना जाता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़ और झील-झरने रोहड़ू की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। रोहड़ू में आप पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जून में यहां का मौसम भी सुहावना रहता है।

मुख्य आकर्षण-

  • चिरगांव
  • चांशल रेंज
  • शिकरू देवता मंदिर
  • सेब के गार्डन


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।