Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:18 AM IST

Eid Al Adha 2023: बकरा ईद पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

इस बार बकरा ईद पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-07, 17:56 IST
bakra eid long holiday trip

ईद-अल-अधा या बकरा ईद अब आ रही है और 29 जून 2023 को कई लोगों की छुट्टी है। खुशी की बात ये है कि बकरा ईद लॉन्ग वीकेंड पर पड़ रही है। जिन लोगों की शनिवार और इतवार छुट्टी होती है उन्हें बस शुक्रवार की छुट्टी लेनी पड़ेगी। यकीन मनिए इतनी लंबी छुट्टी बहुत दिनों के बाद आई है। अगर आप दिल्ली के आस पास रहते हैं या कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, कई जगहों पर घूमने के लिए जाया जा सकता है। 

गर्मी से बचने के लिए वैसे भी लोग पहाड़ी एरिया में घूमने-फिरना या फिर अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। अब तो त्यौहार का मौका भी है। यकीनन आप भी घूमने का प्लान बना रहे होंगे। अगर हां, तो ट्रिप प्लान करने से पहले हमारे लेख जरूर पढ़ें।  

नाग टिब्बा

naag tibba

अगर आपको एडवेंचर का शौख है, तो दिल्ली से ट्रिप प्लान करते वक्त नाग टिब्बा को लिस्ट में शामिल करना न भूलें। ये लगभग 8 घंटे की दूरी पर स्थित है। यानी एक रात ट्रैवल करना है ये सोचकर ही जाएं। इसे बेस्ट वीकेंड ट्रेक कहा जा सकता है। 

पंतवारी से शुरू होकर 5 किलोमीटर का ये ट्रेक हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों की झलक देता है। अगर आप अपने दोस्त के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यकीन मानिए आपको मजा आ जाएगा।  

इसे जरूर पढ़ें- इस गर्मी गुलमर्ग जाने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 3 जगहों को करें एक्सप्लोर

कूर्ग 

यह खूबसूरत जगह कर्नाटक में स्थित है। यहां के लोग कोडगु भाषा में बात करते हैं यानी उनकी भाषा कोडगु है। इसको भारत का स्कॉटलैंड और कर्नाटक राज्य का कश्मीर कहा जाता है। आपको यहां जाकर बहुत अच्छा लगेगा। ईद के मौके पर यहां घूमने का प्लान बना रे हैं, तो यह जगह बेस्ट हैं। 

आप यहां अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग, फिशिंग और राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। कहा जाता है कि यहां की आबादी कम है इसलिए यहां आप बेफ्रिक और मस्त होकर घूम सकती हैं।

लाहौल स्पीति

Bakra eid in hindi

हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमना किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन हिमाचल बहुत बड़ा है, जहां घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। ऐसे में पर्यटकों को जगह ढूंढने में थोड़ी दिक्कत होती है। पर आप लाहौल स्पीति घूमने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि ये अक्टूबर में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है।

अगर यह जगह आपके लिए बिल्कुल नई है, तो आपको यहां बहुत मजा आने वाला है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और बौद्ध मठ का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

लैंसडाउन

आप लैंसडाउन घूमने का प्लान बना सकते हैं। बता दें कि जून के महीने में यह सैलानियों के लिए खूबसूरत और कम एक्सप्लोर जगहों में से एक है। इस जगह की खासियत यह है कि इसे आजादी के पहले अंग्रेजों द्वारा बसाया गया था। 

अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यह जगह आपको बहुत पास पड़ेगी। यह खूबसूरत जगह दिल्ली से करीब 280 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है, ऐसे में आप वीकेंड ट्रिप के लिए इस जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- शिमला नहीं, अब यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद

इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। 

 

आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik) 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।