herzindagi
best place in india

Snowfall Places in Himachal Pradesh: वीकेंड में लेना है Snowfall का मजा, तो हिमाचल की इन जगहों पर जरूर जाएं

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">Snowfall Destinations in Himachal Pradesh: क्या आप भी वीकेंड में बर्फ का मजा लेना चाहते हैं तो हिमाचल की कुछ बेहतरीन जगहों पर जरूर जाएं।</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-15, 16:27 IST

आप भी वीकेंड के दिनों में बर्फ का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको हिमाचल जरूर जाना चाहिए। हिमाचल में कई ऐसी जगह हैं जहां अक्टूबर के बाद से ही बर्फ देखने को मिलने लगते है। कई लोग होते हैं जिनके पास लंबी छुट्टी नहीं होती है। ऐसे में वह चाहे तो वीकेंड पर हिमाचल के कुछ बेहतरीन जगह जा सकते है।हिमाचलठंड के दिनों में और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है।चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे मे विस्तार से।

कसोल (Kasol)

best snow tourist places in himachal pradesh

कसोल काफी प्यार जगह है। अगर आप दिल्ली से कसोल जाते है तो आप करीब 10 घंटे में आराम से कसोल पहुंच जाएंगे। कसोल भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित एक गांव है। यह ऊंची पहाड़ो से ढका हुआ गांव है, यह देखने में काफी खूबसूरत है। यहां आप अपने फैमली के साथ जा सकते हैं। यहां आपको दिसंबर के दिनों में बर्फ देखने को मिल जाएंगा। यहां घूमने के कई जगहें हैं।

इसे भी पढ़ेंःबर्फ़बारी में पैसा वसूल है भरमौर, आप भी जरूर पहुंचें

तोष (Tosh)

तोष को कई लोग मिनी कश्मीर भी कहते हैं। अगर आप कश्मीर घूमना चाहती हैं तो आपको हिमाचल के तोष गांव की यात्रा जरूर करनी चाहिए। यहां आपको ऐसा एहसास होगा कि मानों आप सच में कश्मीर पहुंच गई हों। ऐसा इसलिए क्योंकि कश्मीर की तरह ही यहां पर आपको बर्फ से ढके पहाड़, झील, झरने देखने को मिलेंगे। ऐसे में आपको नवम्बर के महीने से ही वहां पर बर्फ मिल जाएंगा। अगर आप भी बर्फ के शोकिन है तो आप इस जगह पर जरूर जाएं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ेंःपंगी वैली की खूबसूरती और बर्फबारी देखकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

कुल्लू (Kullu)

आप कुल्लू भी जा सकते हैं। सर्दियों के दौरान आप बर्फ का मजा लेना चाहते हैं तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है, इसकी खूबसूरती की जितनी तारीफ करें उतना कम है। यहां आपको नवम्बर महिने से ही बर्फ देखने को मिलने लगता है। बर्फ के बाद यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगता। आप विकेंड पर यहां जा सकते हैं। यह काफी खूबसूरत जगह है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।