ये हैं नार्थ-ईस्ट में मार्च के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन प्लेसेस

महीना कोई भी हो, भारत के लोग घूमना ज़रूर पसंद करते हैं। लेकिन, अगर घूमने के मामले में किसी बेहतरीन महीने का जिक्र होता है तो उस लिस्ट में मार्च का महीना ज़रूर शामिल रहता है। क्यूंकि, इस महीने में बच्चों की भी छुटियाँ होती है और कई लोग दोस्त, पार्टनर या फिर परिवार के साथ भी घूमने का प्लान करते हैं। नार्थ-ईस्ट घूमने के मामले में सैलानियों के लिए हमेशा से एक खजाना रहा है। नार्थ-ईस्ट में ऐसी कई बेहतरीन और खूबसूरत जगहे हैं जहां एक बार घूमने के बाद उसी जगह बस जाने का मन करता है। एक तरह से नार्थ-ईस्ट की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को आने पर मजबूर कर देती है। खासकर मार्च के महीने में खुशनुमा मौसम होने के चलते नार्थ-ईस्ट में कुछ अधिक ही सैलानी घूमने के लिए प्लान बनाते हैं। अगर आप भी मार्च के महीने में नार्थ-ईस्ट में घूमने का प्लान बना रहे हैं आपको इन शानदार जगहों पर घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए।
- संदक्फू चोटी
- पेल्लिंग
- माजुली द्वीप
- मौसिनराम
संदक्फू चोटी

मार्च में महीने में नार्थ-ईस्ट में घूमने की शुरुआत संदक्फू चोटी से करना बेहद खास है। पश्चिम बंगाल की भीड़-भाड़ जगहों से दूर एक ऐसी गुमनाम जगह जो मार्च के महीने में घूमने के लिए परफेक्ट है। शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं हो तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संदक्फू चोटी पश्चिम बंगाल की सबसे उंची चोटी है। कहा जाता है कि इस चोटी से एवरेस्ट, ल्होत्से, और कंचनजंगा को देखा जा सकता है। यहां आप कभी भी मार्च के लेकर जून के बीच में घूमने के भी लिए जा सकते हैं। यक़ीनन संदक्फू चोटी की अद्भुत नज़रों का दीवाना हो जायेंगे।
इसे भी पढ़ें:भारत में स्थित हैं कई रहस्यमयी फोर्ट्स, हर किले की है अपनी एक अलग कहानी
पेल्लिंग

नार्थ-ईस्ट की एक और गुमनाम जगह, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। समुद्र तल से लगभग 2150 मीटर की उंचाई पर स्थित सिक्किम का एक बेहद ही खूबसूरत और प्रमुख पर्यटक है पेल्लिंग शहर। आध्यात्मिकता के मामले से लेकर मनोरम दृश्य तक के लिए यह जगह पूरे नार्थ-ईस्ट में प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां घूमने के साथ-साथ आप रॉफ्टिंग, ट्रेकिंग और पहाड़ों पर बाइकिंग करने का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। अगर आप यहां घूमने के लिए जा रहे हैं, तो यहां मौजूद दो सबसे पवित्र मठ पेमयांग्स्ते मठ और संगचोएलिंग मठ ज़रूर घूमने के लिए पहुंचें। यहां आप स्काई वॉक का भी मज़ा उठा सकते हैं।(सिक्किम के रंगवला शहर में घूमना है बेहद खास)
माजुली द्वीप

नार्थ-ईस्ट का मुख्य द्वार यानि असम राज्य। ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित माजुली द्वीप को नदी पर स्थित विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समझा जाता है। कहा जाता है कि यह द्विप हर दिन अपना रूप बदलता रहता है यानि कभी यह द्विप सिकुड़ जाता है तो कभी फ़ैल जाता है। अपने विशाल आकार की वजह से यह द्विप गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माजुली या माजोली का मतलब होता है दो नदियों के बीच की जगह। मार्च में महीने में असम में घूमने के लिए इससे बेहतरीन कोई जगह आपको नहीं मिलेगी।(ट्राई करें असम की यह डिशेज)
इसे भी पढ़ें:बैरकपुर में करें मार्च के महीने में घूमने का प्लान
मौसिनराम

नार्थ-ईस्ट में मार्च के महीने में घूमने के लिए एक और खूबसूरत और बेहतरीन जगह है। मेघायल में स्थित मौसिनराम मार्च में महीने में दोस्त, पार्टनर और परिवार के साथ घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। यह जगह एक हिल स्टेशन के रूप में भी प्रसिद्ध है। मौसिनराम स्वर्ग जैसे अनुभव देने वाली पहाड़ियों से घिरा एक बेहद ही लोकप्रिय जगह है। सुंदर चाय बागान, हिमालय की बर्फीली चोटी इत्यादि देखने का सुखद अनुभव लेने मौसिनराम जैसी जगहों पर आपको मार्च के महीने में घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए।(इंडिया में स्कॉटलैंड के मज़े लेने के लिए आप यहां घूमने जरूर जाएं)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.insider.com,cloudfront.net,nomadicweekends.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।