Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

चंडीगढ़ से करीब 198 किमी की दूरी पर है खूबसूरत मंडी हिल स्टेशन

अगर आप भी आने वाले दिनों में किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस बार मंडी हिल स्टेशन ज़रूर पहुंचें।
Updated:- 2021-12-16, 09:46 IST
mandi himachal pradesh

दो राज्यों की राजधानी यानि चंडीगढ़ से लगभग 250-300 किलोमीटर के आसपास कुछ ऐसी गुमनान और बेहतरीन जगहें हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। जैसे- डीडीहाट हिल स्टेशन, नौकुचियाताल हिल स्टेशन और मोरनी हिल्स आदि ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जिसके बारे में भी बहुत कम लोग जानते हैं।

आज इस लेख में एक ऐसी ही खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो चंडीगढ़ में लगभग 198 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इस खूबसूरत जगह का नाम है मंडी हिल स्टेशन, जहां आप भी आने वाले दिनों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। आइए मंडी में मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं।

पराशर झील

places to visit in mandi himachal pradesh inside

मंडी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लिए पराशर झील एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है, जो मुख्य शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। धौलाधार पर्वतमाला से घिरा यह डेस्टिनेशन सैलानियों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। कहा जाता है कि इस झील का पानी क्रिस्टल क्लियर वाटर बॉडी की तरह है। इस झील के ठीक बगल में तीन मंजिला शिवालय भी मौजूद है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। बर्फ़बारी के दौरान इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।

इसे भी पढ़ें:Travel Trends 2022: आने वाले साल में घूमने के लिए कौन सा डेस्टिनेशन रहेगा ट्रेंड में, आइए जानें

सुंदरनगर

places to visit in mandi himachal pradesh inside

अगर आप मंडी में भी किसी बेहतरीन और शांत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको सुंदरनगर ज़रूर पहुंचना चाहिए। चारों तरफ हरियाली देखकर आप यक़ीनन किसी अन्य जगह को भूल जाएंगे। आपको बता दें कि इस छोटी ही जगह का प्रमुख आकर्षण ब्यास-सतलज परियोजना के पानी द्वारा निर्मित मानव निर्मित झील है, जहां हर साल हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। (भारत के 5 सबसे ठंडे शहर) सर्दियों के मौसम में यहां घूमने का एक अलग ही मज़ा है।

कमलाह फोर्ट

visit in mandi himachal pradesh inside

जी हां, इस बेहतरीन पर खूबसूरत जगह पर कमलाह फोर्ट भी मौजूद है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। पहाड़ों के बीच में मौजूद कमलाह फोर्ट कई अद्भुत नज़ारा पेश करता है। आपको बता दें कि इस किले का निर्माण राजा सूरज ने साल 1625 के आसपास करवाया था। कई लोगों का मानना है यह फोर्ट किसी समय मंडी का ताज हुआ करता था।

इसे भी पढ़ें:बनारस घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

भूतनाथ मंदिर

places to visit in mandi himachal pradesh inside

मंडी में बेहतरीन जगह घूमने के साथ-साथ किसी पवित्र जगह घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं, तो फिर आपको प्राचीन भूतनाथ मंदिर ज़रूर पहुंचना चाहिए। 15वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर मंडी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लिए भी प्रमुख धार्मिक स्थल है। (न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट जगह) भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर पहाड़ों के बीच में मौजूद है जिसके चलते एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। यहां सबसे अधिक भीड़ शिवरात्रि के दिन होता है। इसके अलावा आप मंडी में रिवालसर झील भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@tripoto.com,s3waas.gov.in)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।