न्यू ईयर आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में अक्सर लोग शहर से बाहर कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन हर बार उनका यह प्लान पूरा नहीं होता है। इसका कारण है बजट। अक्सर बजट न बनने के कारण हम अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्लान कैंसिल कर देते हैं। लेकिन अब आपको अपना प्लान कैंसिल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आज हम आपके लिए वह शहर ढूंढ कर लाएं हैं जहां आप करीब 5000 के अंदर ही अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। ऐसी कई शहर हैं जो देखने में बेहद सुंदर है और आप कम बजट में वहां नया साल का जश्न मना सकते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे कौन-से हैं ये शहर। आइए जानते हैं इनके बारे में।
मुक्तेश्वर

आप नए साल पर उत्तराखंड के बेहद खूबसूरत गांव मु्क्तेशवर जा सकते हैं। यह जगह न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए एक दम बेस्ट है। अगर आप अपने न्यूर ईयर को और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आपको मु्क्तेश्वर जरूर जाना चाहिए। यहां जाने के लिए आपको ज्यादा पैसों की भी जरूरत नहीं होगी। यहां आप करीब 5 हजार रूपये में नए साल का जश्न मना सकते हैं। इसके अलावा यहां रहने के लिएआपको कई होटल या गेस्ट हाउस मिल जाएंगे। इनका किराया करीब 500 रूपये से शुरू होता है। इसके साथ ही अगर आपको एडवेंचर एक्टिविटी करने में मज़ा आता है तो आपके लिए यह शहर एक दम बेस्ट है। यहां आप रॉक-क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी कई अन्य एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। इसलिए इस न्यू ईयर मुक्तेश्वर को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
अमृतसर

सिखों का सबसे पवित्र स्थान अमृतसर जहां आपको इतिहास से लेकर मॉर्डन कल्चर तक सब कुछ देखने को मिलेगा। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए यह शहर काफी अच्छा ऑप्शन है। साथ ही यह शहर काफी बजट फ्रेंडली भी है। यहां आप स्वर्ण मंदिर , जलियाँवाला बाग और वाघा बॉर्डर जैसी कई ऐतिहासिक चीजों को देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां आपको लजीज खाना खाने को भी मिलेगा। साथ ही यहां आपको कई होटल और गेस्ट हाउस मिल जाएंगे जहां का किराया करीब 500 से शुरुआत होता है। इसके अलावा अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको नए साल पर अमृतसर जरूर जाना चाहिए। अमृतसर दिल्ली से करीब 450 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें:भारत की इन बजट फ्रेंडली जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न
जयपुर

राजस्थान का दिल कहे जाने वाले जयपुर में आप न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह शहर काफी बजट फ्रेंडली है। जयपुर में आप हवा महल, सिटी पैलेस और एंबर फोर्ट जैसी बेहतरीन जगहें घूम सकते हैं। बात करें रहने की तो जयपुर में आपको रहने के लिए सस्ते और अच्छे गेस्ट हाउस मिल जाएंगे। यहां आप करीब 5000 के अंदर अपना बेस्ट न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:समुद्र तटों से बोर हो गए हों तो यहां करें नए साल के जश्न का प्लान
उदयपुर

अगर आप अपना न्यू ईयर झील के किनारे बैठ बिताना चाहते हैं तो आपको झीलों के शहर उदयपुर जरूर जाना चाहिए। सिर्फ झील ही नहीं यहां आपको कई सुंदर महल भी देखने को मिलेंगे।इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है। यह शहर काफी बजट फ्रेंडली है। अगर आप यहां दो दिन रहते हैं तो इसके लिए आपको करीब 500 रूपये चाहिए होंगे। आप यहां अपना बेस्ट न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं।
बिनसर

बर्फ और पहाड़ देख हर कोई अपना नया साल मनाना चाहेगा। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका न्यू ईयर एक ऐसी जगह पर सेलिब्रेट हो जहां चारों तरफ पहाड़ और हरियाली हो तो इसके लिए आपको बिनसर जाना चाहिए। पहाड़ की गोद में बसा यह गांव बेहद खूबसूत है और यह न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए एक दम बेस्ट जगह है। साथ ही यह गांव काफी बजट फ्रेंडली भी है। यहां रूकने के लिए आपको 500 रूपये से शुरु कई होटल और गेस्ट हाउस मिल जाएंगे। आप यहां कम पैसों में भी पूरा मजा ले सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। ट्रैवल से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com & unsplash.com
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों