Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

भारत कई जगहों पर घूमने की नहीं देता इजाजत, लेना पड़ता है खास तरह का परमिट

Inner Line Permit States: आपने यकीनन विदेश जाने के लिए वीजा अप्लाई किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में कई ऐसे देश हैं जहां जाने के लिए परमिट की जरूरत होती है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-28, 18:54 IST
places in india where need permit

एक या दो दिन की छुट्टी में हम अक्सर कहीं बाहर जाने का प्लान बनाते हैं। इस वक्त तो वैसे भी बहुत गर्मी हो गई है, ऐसे में यकीनन हम हिल स्टेशन घूमने का ही प्लान बनाते हैं। अगर किसी को भारत की असली खूबसूरती देखनी हो, तो पहाड़ों पर जाया जाए। 

यहां के खूबसूरत मैदान, दिल को छूने वाले दृश्य और प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। भारत में कई बेहतरीन हिल स्टेशन हैं, जहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। हालांकि, इन हिल स्टेशन को घूमने का मजा सिर्फ सर्दियों में आता है, लेकिन अगर आप बरसात में भी यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। 

पहाड़ों के अलावा, भारत में घूमने फिरने के लिए कई जगह हैं, जहां आप बिना किसी परेशानी के जा सकते हैं, मगर भारत में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां पर आप बिना इजाजत कदम भी नहीं रख सकती हैं। चलिए आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं।

सिक्किम

Sikkim

जिन लोगों को पहाड़ों से प्यार है उन्हें सिक्किम की यात्रा किसी जन्नत से कम नहीं लगेगी। खासतौर पर दिसंबर के महीने में यहां की खूबसूरती देखने योग्य होती है। जहां एक तरफ खूबसूरत झीलों का नीला पानी आकर्षित करता है। वहीं, पहाड़ों की खूबसूरत हरी भरी वादियां मानो हर पल अपनी गोद में समेटने को बाहें फैलाए बैठी हों। 

इसे जरूर पढ़ें- केरल की इन छिपी हुई जगह पर नहीं मिलेगी लोगों की भीड़, जुलाई में जाएं घूमने

सिक्किम की खूबसूरती इतनी है कि अपनी एक झलक भर से किसी का भी दिल मोह सकती है। मगर क्या आपको पता है कि यहां के कुछ स्‍थान जैसे- तसोमगो लेक, नाथूला, डजांग्री, गोएचाला ट्रेक, यमथांग, युमेसमडॉन्‍ग, थांगु, चोपटा वैली और गुरुडॉन्‍गमर लेक आदि पर एंट्री रिस्ट्रिक्‍शन हैं यहां घूमने के लिए पहले परमिट की जरूरत पड़ती है। 

अरुणाचल प्रदेश

arunachal pradesh

भारत के एक्‍सट्रीम नॉर्थ ईस्‍ट में स्थित अरुणाचल प्रदेश बेहद खूबसूरत राज्‍य है। यहां पर घूमने-फिरने के लिए बहुत कुछ है, जिसे एक्सप्लोर किया जा सकता है। मगर क्या आपको पता है कि यहां नॉन-लोकल व्‍यक्ति को यहां आने से पहले परमिशन लेनी होती है। 

इस परमीश को इनर लाइन परमिट कहा जाता है। परमिट इसलिए क्योंकि यहां से चीन और म्यांमार देशों की सीमाएं जुड़ी हैं। इसलिए इस राज्‍य में कुछ एरिया ऐसा है, जहां पर जाने से पहले परमिट की जरूरत पड़ती है। 

लद्दाख

यूं तो भारत में घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन लद्दाख घूमने का अपना एक अलग ही मजा है। यहां के लुभावने दृश्यों से लेकर साफ आसमान और कई बेहतरीन एडवेंचर एक्टिविटीजआपको एक अलग ही अनुभव करवाती हैं। 

मगर यहां पर कुछ ऐसी जगह भी हैं, जहां आम लोगों के लिए जाना आसान नहीं है। पाकिस्तान और चीन की सीमाओं से जुड़ा लद्दाख जितना खूबसूरत है उतना ही सेंसिटिव भी है। खासतौर पर चांगथांग, हनले, लोमा, मरसीमिक ला और चुमुर लद्दाख की कुछ ऐसी जगहों में शामिल हैं, जहां केवल भारतीय आर्मी को जाने का ही अधिकार है। 

नागालैंड

Magaland

नागालैंड एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है, हालांकि यहां पर जाने के बारे में लोग कम ही विचार करते हैं। आपको शायद पता ना हो लेकिन नागालैंड में घूमने के लिए एक इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है। हालांकि, इस परमिट को लेना बहुत ही आसान होता है, जिसके बाद आप नागालैंड की खूबसूरती को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- खूबसूरत झीलें और हरी भरी वादियों से भरी सिक्किम की ये जगहें दिसम्बर में घूमने के लिए हैं बेस्ट

आपको कोहिमा, डिमापुर, मोकोकचुंग, वोखा, मॉम, फेक, किफिरे जैसी टूरिस्‍ट डेस्‍टिनेशन जाना है तो आपको पहले परमिट लेना होगा। यह परमिट आपको कोहिमा, डिमापुर, मोकोकचुंग, नई दिल्‍ली, कोलकाता और शिलॉन्‍ग के डिप्‍टी कमिशनर ऑफिस से मिलेगा। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।