Tue Sep 15, 2026 | Updated 01:12 PM IST

मुंबई की गर्मी से चाहते हैं राहत, तो पार्टनर के साथ बनाएं इन Snow World जाने का प्लान

अगर आज से पहले आपको कभी बर्फ में मस्ती करने का मौका नहीं मिला है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। पार्टनर के साथ घंटों बर्फ में मस्ती करने के लिए आप स्नो वर्ल्ड में जाने का प्लान बना सकते हैं।   
Updated:- 2024-06-06, 10:36 IST
snow world in mumbai ticket price time and all detail

इस समय देश के अधिकतर हिस्सों में बहुत ज्यादा गर्मी है। इसकी वजह से लोग किसी ठंडी जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन, गर्मी के मौसम में अगर मुंबई वासियों को बर्फ देखने जाना है, तो यात्रा में बहुत अधिक खर्चा करना पड़ेगा।

खर्चे के साथ-साथ उन्हें ऑफिस से भी ज्यादा दिनों के लिए छुट्टी लेनी पड़ेगी। यही वजह है कि लोग जल्दी कहीं घूमने का प्लान नहीं बनाते। लेकिन अगर मुंबई में ही आपको बर्फ देखने का मौका मिल जाए, तो क्या आप जाना नहीं चाहेंगे। मुंबई में कई ऐसी जगहें हैं, जहां अपने पूरे परिवार के साथ बर्फ में मस्ती करने जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल (Phoenix Marketcity Mall)

Phoenix Marketcity Mall

  • मुंबई के कुर्ला में स्थित फीनिक्स मार्केट सिटी में आप स्नो विंटर पार्क का मजा उठा सकते हैं। यहां आपको स्कीइंग और स्केटिंग जैसी एक्टिविटी करने का भी मौका मिलेगा। 
  • सोमवार से शुक्रवार तक स्नो वर्ल्ड में बर्फ का मजा लेने के लिए आपको 1000 रुपये चार्ज देना होगा।
  • इसमें स्नो वर्ल्ड के साथ-साथ आपको अन्य खेल भी खेलने का मौका मिलेगा। 
  • शनिवार और रविवार के दिन प्रति व्यक्ति फीस 1500 रुपये है। 
  • इसमें एक रेगुलर प्राइस भी है, जिसके लिए आपको 700 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे।
  • समय- सुबह 11 बजे से शाम रात 9:30 बजे तक आप यहां जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मुंबई में रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, पार्टनर के साथ जरूर जाएं

 

 

स्नो किंगडम

Mall

  • यह मुंबई में गर्मी के मौसम में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
  • लोकेशन- आर सिटी मॉल, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, अमृत नगर, घाटकोपर पश्चिम, मुंबई
  • समय- सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक 
  • टिकट प्राइस - प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 750 रुपये
  • बच्चों के लिए- अलग से 650 रुपये 
  • अगर आप फोटोशूट चाहते हैं, तो आपको अलग से फीस देनी होगी। 

इसे भी पढ़ें- घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान

ध्यान रखें कि यहां आपको कपड़े रखने के लिए लॉकर चाहिए, तो इसके लिए अलग चार्ज देने पड़ सकता है। इसके अलावा कपड़ों के लिए भी आपको अलग से चार्ज देना पड़ सकता है। स्नो क्लॉथ के बिना आप अंदर एंट्री नहीं कर सकते। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।