Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:15 AM IST

ISKCON Controversy: कौन थे स्वामी विवेकानंद जिनका भारतीय इतिहास से रहा है गहरा संबंध?

ISKCON Controversy: स्वामी विवेकानंद को युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्त्रोत के रूप में जाना जाता है और उन्होंने हमेशा अपने विचारों से लोगों के जिंदगी को रोशन किया है। 
Updated:- 2023-07-12, 13:26 IST
image

स्वामी विवेकानंद का नाम इतिहास में एक ऐसे विद्वान के रूप में दर्ज है जिन्हें हम कभी भूला नहीं सकते हैं। स्वामी विवेकानंद ने जीवनभर मानवता की सेवा को अपना सर्वोपरि धर्म माना था। हाल ही में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने इस्कॉन के पुजारी अमोघ लीला दास पर एक माह के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

इस्कॉन के अनुसार, स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के बारे में की गई अमोघ लीला दास द्वारा टिप्पणी से विवाद पैदा हुआ, जिसके बाद लीला दास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

कोलकाता में हुआ था जन्म 

iskcon controversy about swami vivekananda

स्वामी विवेकानंद का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था और उनका जन्म 12 जनवरी साल 1863 को कोलकाता में हुआ था। बचपन से ही स्वामी विवेकानंद बहुत जिज्ञासु थे।

उन्होंने सनातन धर्म को जानने के लिए सिर्फ 25 साल की उम्र में ही घर छोड़कर संन्यास ले लिया था। 

इसके बाद से ही उनका नाम स्वामी विवेकानंद पड़ा था। स्वामी विवेकानंद जब कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए थे तब स्वामी जी की मुलाकात श्रीरामकृष्ण परमहंस से हुई और उनसे प्रभावित होकर स्वामी विवेकानंद ने उन्हें अपना गुरु मान लिया।

भारतीय इतिहास से स्वामी विवेकानंद का संबंध 

केवल 25 साल की उम्र में ही स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे भारतवर्ष की यात्रा पैदल ही तय की थी और 1857 को रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। 

सिर्फ यही नहीं, उन्होंने अमेरिका के शिकागो में साल 1893 को हुए विश्व धर्म महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया और इस महासभा में उनके भाषण ने न सिर्फ भारतीय बल्कि पूरी दुनिया में उनके विचारों के बारे में लोगों को पता चला। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस भाषण से ही हिंदू धर्म को दुनिया में अलग पहचान मिली।

इसे भी पढ़ें-  लक्ष्य पाने के लिए घबराएं नही बस ये 5 टिप्स अपनाएं

शिक्षा के बारे में स्वामी विवेकानंद के विचार 

स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी शिक्षा के विरोधी थे और वह मानते थे कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे बच्चों का शारीरिक से लेकर आत्मिक विकास करे।

स्‍वामी विवेकानंद के जन्‍म दिन यानी कि 12 जनवरी को दुनियाभर में राष्‍ट्रीय युवा द‍िवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ने साल 1902 को ध्यान करते हुए महासमाधि ले ली थी। 

इसे भी पढ़ें- क्या स्वामी विवेकानंद ने ईसा मसीह की पूजा करने को कहा था?

आपको स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit- facebook 

FAQ
स्वामी विवेकानंद का जन्म कब हुआ था?
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी साल 1863 को कोलकाता में हुआ था।
रामकृष्ण मिशन की स्थापना कब हुई थी?
स्वामी विवेकानंद ने पूरे भारतवर्ष की यात्रा पैदल तय करके साल 1857 को रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।
स्वामी विवेकानंद रवींद्रनाथ टैगोर के पिता से कब मिले?
साल 1880 में स्वामी विवेकानंद रवींद्रनाथ टैगोर के पिता देबेंद्रनाथ टैगोर से मिले थे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।