herzindagi
manimahesh kailash peak is situated in himachal pradesh know the duration of yatra

Kailash Mansarovar की तरह हिमाचल में भी है कैलाश, जानिए किस महीने में शुरू होती है यात्रा

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर की तरह ही हिंदू धर्म में मणिमहेश कलेश को भी बहुत महत्व है। इस स्थान को इस स्थान को पंच कैलाश में से एक माना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में शिव भक्त पवित्र झील के दर्शन के लिए आते हैं।
Updated:- 2025-05-02, 16:15 IST

Manimahesh Kailash Peak: मानसरोवर की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर की यात्रा की शुरुआत जून से अगस्त 2025 के दौरान होगी। इस साल लिपुलेख दर्रे से उत्तराखंड होते हुए पांच जत्थे और नाथू ला दर्रे से सिक्किम होते हुए 10 जत्थे मानसरोवर की यात्रा पर जायेंगे। हिंदू धर्म में मानसरोवर यात्रा का विशेष महत्व है। लेकिन क्या आपको पता है कि मानसरोवर कैलाश की एक और कैलाश है, जिसे पंच कैलाश में से एक माना जाता है। मानसरोवर की यात्रा इस कैलाश की हर साल भक्त दर्शन के लिए आते हैं। चलिए इस लेख में आज हम आपको हिमाचल प्रदेश में स्थित इस कैलाश के बारे में बताने जा रहे हैं।

पंच कैलाश में शामिल हिमाचल का यह कैलाश

Manimahesh Yatra 2025

मणिमहेश कैलाश हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। इस पवित्र स्थान को पंच कैलाश में से एक माना जाता है। हर साल कई शिव भक्त मणिमहेश कैलाश की यात्रा करते हैं। मानसरोवर झील की तरह यह झील भी कैलाश पर्वत की तलहटी में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने माता पार्वती के विवाह से पहले मणिमहेश कैलाश का निर्माण किया था। पंच कैलाश में से एक मणिमहेश कैलाश के पास भी कैलाश पर्वत की तरह ही एक झील है, जिसे मणिमहेश झील के नाम से जानते है। मणिमहेश झील की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 4000 मीटर वहीं मणिमहेश कैलाश की ऊंचाई 5486 मीटर है।

इसे भी पढ़ें- Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा का रूट क्या है? शामिल होने से पहले देख लीजिए

मणिमहेश कैलाश की कब से शुरू होगी यात्रा?

Himachal Pradesh Travel

हर साल भगवान शिव के कई भक्त मणिमहेश कैलाश की यात्रा पर जाते हैं। इस कैलाश की यात्रा भरमौर से शुरू होती है और यहां से तीर्थयात्रियों को लगभग 13 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। हर साल भाद्रपद महीने से मणिमहेश कैलाश की यात्रा का आरंभ होता है। साल 2025 में मणिमहेश कैलाश की यात्रा 26 अगस्त से शुरू होगी।

यह विडियो भी देखें

मणिमहेश कैलाश को लेकर धार्मिक मान्यताए

Panch Kailash Yatra

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती अक्सर मणिमहेश कैलाश आते हैं। भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह करने से पहले मणिमहेश पर्वत की रचना की थी। मान्यता है कि कैलाश पर्वत की तरह यह मणिमहेश कैलाश भी अजेय है, यानी इसके शिखर पर अब तक कोई नहीं पहुंच पाया है। एक बार भारत-जापान के एक दल ने इस पर्वत पर चढ़ने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान शिव की इच्छा के बिना कोई भी इस पर्वत पर नहीं चढ़ सकता।

इसे भी पढ़ें- Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए क्या है मेडिकल गाइडलाइन और कहां होती है इसकी जांच, यहां जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Jagran, mansarovar yatra official site

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।