Why Planes Do Not Fly Over Kailash: कैलाश पर्वत को लेकर हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शिव माता पार्वती के साथ इसी कैलाश पर्वत पर वास किया करते थे। शिव पुराण, स्कंद पुराण और मत्स्य पुराण में भी कैलाश पर्वत का जिक्र मिलता है। कैलाश पर्वत हिमालय के केंद्र में बसा हुआ है। वैज्ञानिक इस पर्वत को धरती का केंद्र मानते हैं। कैलाश पर्वत रहस्यों से भरा हुआ है। इसके आसपास कोई भी अन्य पर्वत नहीं है।
कैलाश पर्वत के करीब ही दो ऐसे रहस्यमयी सरोवर भी हैं, जो देखने में बिल्कुल स्वास्तिक जैसे लगते हैं। कैलाश पर्वत को लेकर कहा जाता है कि इस पर्वत के ऊपर से कभी विमान नहीं उड़ सकते। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? आइए जानें, कैलाश पर्वत के ऊपर से विमान क्यों नहीं उड़ पाते?
यह भी देखें- क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत से जुड़ी ये रोचक बातें, आज भी है वहां भगवान शिव का निवास
आजतक कोई भी कैलाश पर्वत की चढ़ाई नहीं कर पाया। कैलाश मानसरोवर यात्रा का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। श्रद्धालु केवल दूर से ही कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकते हैं। कैलाश पर्वत की ऊंचाई करीब 6600 मीटर से भी ज्यादा है। इसकी ऊंचाई दुनिया के सबसे ऊंचे माने जाने वाले माउंट एवरेस्ट से लगभग 2200 मीटर कम है। इसके बाद भी आजतक कोई इस पर चढ़ाई नहीं कर पाया। तमाम कोशिशों के बाद भी कोई इसकी चढ़ाई पूरी नहीं कर पाया। कैलाश पर्वत पर ह्यूरतलीज ने भी इसकी चढ़ाई को असंभव बताया है।
कैलाश पर्वत के ऊपर से हवाई जहाज या फिर हेलीकॉप्टर नहीं उड़ता। ऐसे में सवाल ये बनात है कि आखिर क्यों कैलाश पर्वत के ऊपर कोई विमान नहीं उड़ता। इसका जवाब है कि कैलाश पर्वत के ऊपर से विमानों का संचालन प्रतिबंधित है। कैलाश पर्वत की ऊंचाई करीब 6600 मीटर है। इतनी ऊंचाई पर विमानों का संचालन करना काफी मुश्किल काम है।
कैलाश पर्वत की ऊंचाई बहुत ज्यादा है। ऐसे में इतनी ऊंचाई पर विमान उड़ाने पर हवा का घनत्व कम होता चला जाता है। इसका सीधा असर विमान की गति और इंजन पर पड़ता है। वहीं, बहुत से लोग इसके पीछे आस्था को भी एक कारण मानते हैं। इस पर्वत से कई धर्मों की आस्था जुड़ी है, इस कारण भी इसके ऊपर से ऊड़ान नहीं भरी जाती।
यह विडियो भी देखें
यह भी देखें- क्या आज भी कैलाश पर्वत पर बजती है भगवान शिव की डमरू? जानिए इसके पीछे की रहस्यमयी कहानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।