कब से शुरू हो रही है कैलाश मानसरोवर की यात्रा? जानें तारीख और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जानकारी

एक बार फिर कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू होने जा रही है। पूरे 5 साल बाद इस यात्रा की शुरुआत हो रही है। क्योंकि, 5 साल बाद चीन ने भारतीय को इस यात्रा की अनुमति दी है। कई लोग यह नहीं जानते होंगे कि इस यात्रा की मंजूरी विदेश मंत्रालय द्वारा मिलने के बाद ही की जा सकती है। क्योंकि, कैलाश मानसरोवर तिब्बत में स्थित है, जो चीन के कब्जे में है। लोगों को इस यात्रा की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन ध्यान रखें कि आप बिना रजिस्ट्रेशन के मानसरोवर की यात्रा नहीं कर सकते। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कहां से कर सकते हैं आवेदन (Kailash Mansarovar Yatra Registration)
कैलाश मानसरोवर के लिए यात्री आधिकारिक वेबसाइट http://kmy.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। एक महीने पहले ही आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गई है। ध्यान रखें कि 13 मई 2025 तक ही आप आवेदन कर पाएंगे। यह आवेदन का आखिरी दिन है। ध्यान रखें कि इस यात्रा पर जाने वाले लोगों के पास जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- चार धाम की यात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें
कैलाश मानसरोवर यात्रा के आवेदन के जरूरी दस्तावेज (Kailash Mansarovar Yatra Documents)
- क्योंकि, यह यात्रा देश के बाहर है, इसलिए यात्रियों के पास भारतीय पासपोर्ट होना जरूरी है। यह पासपोर्ट 6 माह के लिए वैध होना चाहिए।
- JPG फॉर्मेट में फोटो, पासपोर्ट की स्कैन प्रति और किसी के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो उसके बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।
- यात्रा के लिए दो मार्ग निर्धारित किए गए हैं, आप किस यात्रा से जा रहे हैं, इसकी भी जानकारी देनी होगी।
- आवेदन के दौरान गलत जानकारी या अधूरी जानकारी देना आपको भारी पड़ सकता है। इसमें यात्रा से निष्कासित किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चयन होने के बाद ही जा सकते हैं (Kailash Mansarovar Yatra Permit)
- ध्यान रखें कि आवेदन करने के बाद सीधा आपका चयन नहीं होगा। पहले कम्प्यूटरीकृत चयन किया जाएगा, जिसमें आपके सभी दस्तावेजों को चेक किया जाएगा। इसे आप एक ड्रॉ की तरह समझ सकते हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा यात्रियों का चयन होगा, जिसके बाद वह इस यात्रा पर जा पाएंगे।
- चयन होने के बाद ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर आपको इसकी जानकारी भेजी जाएगी।
- चयन होने के बाद आपको पेमेंट करनी होगी। इस यात्रा के लिए अनुमानित फीस 1.74 लाख और 2.83 लाख बताई गई है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप https://kmy.gov.in/ पर जाकर पढ़ सकते हैं। वेबसाइट पर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताई गई है।
- यह एक धार्मिक यात्रा है, जो भोलेनाथ से जुड़ी हुई है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- कैलाश मानसरोवर यात्रा कहां होती है?
- कैलाश मानसरोवर यात्रा चीन के आधिकारिक क्षेत्र में आती है। यह तिब्बत में स्थित है, जो चीन के कब्जे में है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।