फैमिली ट्रिप के लिए ये हैं दार्जिलिंग की 5 बेस्ट डेस्टिनेशन

दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यह पश्चिम बंगाल का मशहूर हिल स्टेशन है, जिसकी ख़ूबसूरती की वजह से हज़ारों सैलानी हर वर्ष यहां घूमने आते हैं। हिमालय की बाहों में पसरा दार्जिलिंग हनीमून के लिए भी एक अच्छी डेस्टिनेशन माना जाता है। कोलकाता से लगभग 700 किलोमीटर की दूरी पर बसा यह शहर अपनी ब्यूटी से आपको आपना दिवाना बना देगा और साथ ही यहां की ये ऑफबीट डेस्टिनेशन आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी।
ज़ोरपोखरी
यह एक छोटा सा क़स्बा है जो दार्जिलिंग से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां की हरी भरी वादियां, ठंडी फिजाएं आपको मानसिक शांति प्रदान करती हैं। ज़ोरपोखरी में बहती दो नीले पानी की झील आपके मन को आनंदित कर देती हैं। यहां जानें के लिए अक्टूबर से मार्च के बीच का समय चुन सकते हैं जब प्रकृति अपने यौवन के चरम पर होती है। नॉर्थ ईस्ट के ये हैं सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन
इससे जरूर पढ़ें: इन 5 सेलेब्स ने इंडिया को बनाया अपना Honeymoon डेस्टिनेशन
कुर्सोंग
यह आपको मदहोश कर देने वाली जगह है जो सिलीगुड़ी से केवल 47 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।कहने को तो कुर्सोंग एक छोटा सा हिल स्टेशन है लेकिन यहां के पहाड़ों पर तैरते बादल जैसे आपको बिकुल आसमां की सैर करा देते हैं।जो लोग आत्मिक शांति चाहते हैं उनके लिए यह बेस्ट प्लेस है। ऐसी 5 जगहें जिसे देखने आप बार-बार जाएंगी दार्जिलिंग
इससे जरूर पढ़ें: भारत में इन जगहों पर लीजिए टॉय ट्रेन से सफर का मजा
मिरिक
भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्तिथ मिरिक एक बहुत सुन्दर जगह है।यहां की मिरिक झील,चाय के बागान,संतरों के बगीचे आपको प्रकृति का आनंद देते हैं।दार्जिलिंग से मिरिक तक जाने वाली सड़क चाय के बागानों से होकर गुजरती है जिसको देखकर आपको बहुत अच्छी फील आती है।इस जगह की ब्यूटी के लिए मज़ा लेने के लिए आप यहां एक दिन का स्टे कर सकते हैं। ऐसी 5 जगहें जिन्हें आप साल भर में कभी भी घूमने जा सकती हैं
लेप्चाजगत
लेप्चाजगत दार्जिलिंग का एक छोटा सा लेप्चा गांव है।जो शहर से महज 14 किलोमीटर दूर है और आपको दौड़ती भागती ज़िन्दगी से एकदम सुकून दिलाती है।पहाड़ों के बीच से चिड़ियों की चहचआहट सुनते हुए गुजरना और शांति भरे माहौल में अपने परिवार के साथ व्यतीत करना एक सुखद अनुभव होगा।
चटकपुर
यह एक दार्जिलिंग के पास मौजूद एक छोटा सा गांव है जो उत्तर में कंचनजंघा पर्वत श्रेणियों से घिरा है और इसके दक्षिण में छोटी सी नदी की धारा बहती है जो इसको बहुत खूबसूरत बना देती है।
यह दार्जिलिंग के नज़दीक मौजूद एयरपोर्ट बगडोगरा से महज 80 किलोमीटर दूर है।इस दूरी को तय करने के लिए आप टैक्सी का सहारा ले सकते हैं।
लालकोठी
एक ज़माने में यह ब्रिटश के रहने की जगह थी,जो अब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के बंगलों में तब्दील हो चुकी है।पहले इसको गोरे विला के नाम से जान जाता था।
इस जगह की सुंदरता की वजह से यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है जिनमें से एक लाल कोठी भी है और इसी फिल्म के नाम पर इस जगह का नाम गोरे विला से बदलकर लाल कोठी पड़ गया। यह दार्जिलिंग की एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।