Visa Free Countries for Couples:यदि आप और आपका पार्टनर रोमांटिक गेटअवे या हनीमून पर देश के बाहर जाने की सोच रहे हैं। लेकिन कागजी काम और वीजा की दिक्कतों को देखते हुए आप इस प्लान को कैसिंल कर रहे हैं, तो बता दें कि अगर आपके पास केवल पासपोर्ट है तो आप दुनिया के कई देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं। ये देश ऐसे हैं, जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। ये देश न केवल खूबसूरत और रोमांटिक हैं, बल्कि कपल्स के लिए खास एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं। अगर आप भी बिना वीजा यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो इस लेख में आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने में जा रहे हैं।
भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देश
बता दें कि अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आप 57 देशों में वीजा-फ्री एंट्री कर सकते हैं। हां, सही सुना आपने! हेनली पासपोर्ट पावर इंडेक्स के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट 122वें स्थान पर है और इसके माध्यम से भारतीय नागरिक 57 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। नीचे देखिए किन देशों की कर सकते बिना वीजा यात्रा-
बारबाडोस ,भूटान ,बोलीविया ,ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स ,बुस्र्न्दी ,कंबोडिया ,केप वर्डे द्वीप समूह ,कोमोरो द्वीप ,कुक आइलैंड्स ,जिबूटी ,डोमिनिका ,इथियोपिया ,फिजी ,ग्रेनेडा ,गिनी-बिसाऊ ,हैती ,इंडोनेशिया ,ईरान ,जमैका ,जॉर्डन ,कजाखस्तान ,केन्या ,किरिबाती ,लाओस ,मकाओ (एसएआर चीन) ,मेडागास्कर , मलेशिया , मालदीव ,मार्शल द्वीपसमूह ,मॉरिटानिया ,मॉरीशस ,माइक्रोनेशिया ,मोंटेसेराट ,मोजाम्बिक ,म्यांमार , नेपाल , नियू , पलाऊ द्वीप समूह , कतर , रवांडा , समोआ , सेनेगल , सेशल्स , सेरा लिओन , सोमालिया , श्रीलंका , सेंट किट्स और नेविस , सेंट लूसिया , सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस , तंजानिया , थाईलैंड , तिमोर-लेस्ते , त्रिनिदाद और टोबैगो , तुवालू , वानुअतु , जिम्बाब्वे।
इसे भी पढ़ें-Visa Free Travel: 35 देशों को इस कंट्री में मिलेगी फ्री वीजा एंट्री, ट्रैवल करने से पहले जान लें वजह
किन देशों में कितने दिन का फ्री वीजा
मालदीव
- वीजा: बिना वीजा
- अवधि: 30 दिन
- खासियत: क्रिस्टल क्लियर पानी, सफेद रेत, और शानदार रिजॉर्ट्स। मालदीव कपल्स के लिए एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है।
भूटान
- वीजा: बिना वीजा
- अवधि: 14 दिन तक
- खासियत: भूटान की शांति, प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति भारतीयों के लिए आकर्षक बनाती है। यहां का "Happiness index" भी बहुत प्रसिद्ध है।
नेपाल
- वीजा: बिना वीजा
- अवधि: 90 दिन
- खासियत: हिमालय की गोद में बसे इस देश में भारतीय कपल्स के लिए ट्रैकिंग और पर्वतीय पर्यटन का अनुभव बहुत खास होता है।
दुबई, UAE
- वीजा: 14 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
- खासियत: दुबई एक ग्लैमरस शहर है, जहाँ शॉपिंग मॉल्स, शानदार आर्किटेक्चर, और बीबैक बीचेस हैं। कपल्स के लिए यह एक बेहतरीन रोमांटिक गेटअवे है।
सेशेल्स
- वीजा: बिना वीजा
- अवधि: 30 दिन
- खासियत: सेशेल्स एक उष्णकटिबंधीय स्वर्ग है जहां शानदार समुद्र तट, नदियां और अनोखे दृश्य हैं। कपल्स के लिए यह एक बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन है।
कंबोडिया
- वीजा: 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
- खासियत: कंबोडिया के ऐतिहासिक स्थल, जैसे कि अंगकोर वाट, भारतीय कपल्स के लिए एक अद्भुत यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं। यहां की संस्कृति और विरासत की यात्रा कर सकते हैं।
म्यांमार (बर्मा)
वीजा: 28 दिन तक वीजा ऑन अराइवल
खासियत: म्यांमार एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध देश है, जहाँ भारतीय कपल्स को खूबसूरत मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों की सैर का अनुभव होगा।
तुर्की
- वीजा: 90 दिन तक वीजा ऑन अराइवल
- खासियत: तुर्की की सांस्कृतिक धरोहर, प्राचीन सभ्यताएं और खूबसूरत समुद्र तट कपल्स को रोमांटिक ट्रिप पर ले जाने के लिए एक बेहतरीन जगह हैं।
हांगकांग
- वीजा: 14 दिन तक बिना वीजा
- खासियत: हांगकांग का मिश्रण संस्कृति, शॉपिंग, शानदार भोजन और नाइटलाइफ कपल्स के लिए रोमांचक बना देता है।
मलेशिया
- वीजा: 30 दिन तक बिना वीजा
- खासियत: मलेशिया एक विविधतापूर्ण देश है जहां समुद्र तट, प्राकृतिक पार्क और शहरी जीवन का बेहतरीन मिश्रण है।
थाईलैंड
- वीजा: 30 दिन तक वीजा ऑन अराइवल
- खासियत: थाईलैंड के शानदार बीच और ऐतिहासिक मंदिर भारतीय कपल्स को रोमांटिक ट्रिप के लिए Y स्थान बनाते हैं।
इंडोनेशिया (बाली)
- वीजा: 30 दिन तक वीजा ऑन अराइवल
- खासियत: बाली के सफेद समुद्र तट और प्राकृतिक सुंदरता कपल्स के लिए एक आदर्श हनीमून डेस्टिनेशन है।
सिंगापुर
- वीजा: 30 दिन तक बिना वीजा
- खासियत: सिंगापुर अपने साफ-सुथरे वातावरण, शॉपिंग मॉल्स और अट्रैक्टिव थीम पार्क के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें-भारतीय पासपोर्ट के अलग-अलग रंगों में से कौन सा है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों