कोयंबटूर की इन जगहों पर जाने के लिए तरसते हैं लोग, हनीमून ट्रिप के लिए जा सकते हैं आप

अब गर्मियां शुरू हो गई हैं। इसलिए, बहुत से लोग ऐसे इलाकों की ओर यात्रा करने लगे हैं जहां मौसम सुहावना हो। गर्मियां शुरू होते ही लोग पेड़ों, नदियों, बारहमासी झरनों की खोज करने लगे हैं। गर्मियों के मौसम में प्रकृति की अद्भुत जगहों पर घूमने का मजा अलग होता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ गर्मी के मौसम में किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां का मौसमस ठंडा हो और हरा-भरा नजारा देखने को मिले, तो कोयंबटूर आपके लिए बेस्ट जगह है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोयंबटूर की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मुन्नार,कोडईकनाल या थेक्कडी

- केरल और तमिलनाडु की हसीन वादियों में बसे हिल स्टेशन हैं, हनीमून के लिए रोमांटिक जगह में से एक है। मुन्नार में आपको हरे-भरे चाय बागान, वॉटरफॉल्स और धुंध से ढकी पहाड़ियां देखने को मिलेगी। गर्मियों के मौसम में हनीमून के लिए जा रहे लोगों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।
- कोडाईकनाल में आपको बोटिंग, हॉर्स राइडिंग और लॉवर्स पॉइंट्स जैसी जगहों पर जाने का मौका मिलेगा।
- इसके अलावा थेक्कडी जंगल और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए बेस्ट है। यहां आप पेरियार राष्ट्रीय उद्यान में घूमना न भूलें।
इसे भी पढ़ें-पार्टनर के साथ हनीमून मनाने के लिए Ionian Island की ये जगहें आपको आएंगी पसंद
वागमन हिल स्टेशन

तमिलनाडु के थेनी जिले में स्थित मेघमलाई से वागमन आप 3 घंटे में पहुंच जाएंगे। यह स्थान थेनी जिले से सटा हुआ हैं। आपको थेनी से मेघमलाई पहुंचने में लगभग 1 घंटा लग सकता है। वागमन हिल स्टेशन हिल स्टेशन जितना शांत है, उतना ही रोमांटिक भी है। यह जगह ज्यादा भीड़-भाड़ वाली नहीं है। इसलिए यहां का माहौल शांति और सुकून देने वाला है। हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट जगह है।
सिरुवानी वाटरफॉल्स

यह झरना कोयंबटूर के पास स्थित है। इसलिए कोयंबटूर में हनीमून ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को यह पसंद आएगा। कोयंबटूर शहर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर यह झरना स्थित है। आप कैब या बस से यहां पहुंच सकते हैं। यहां आपको लगभग 1 किमी की ट्रैक भी करना पड़ेगा।
- समय- सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक (रविवार को बंद रहता है)।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।