हनीमून के लिए टूर पैकेज चुनना कितना सही? जानें फायदे और नुकसान

इस समय टूर पैकेज से यात्रा करने का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। टूर पैकेज से आरामदायक यात्रा संभव हो पाती है, इसलिए लोग अच्छे बजट वाले पैकेज सर्च करने लगे हैं। लेकिन बहुत कम लोग हैं, जो हनीमून ट्रिप के लिए टूर पैकेज का ऑप्शन चुनते हैं। ऐसे इसलिए, क्योंकि यह शादी के बाद का उनका सबसे खास पल होता है। इसलिए वह अपने पार्टनर के साथ शादी के बाद बिताने जा रहे इस पल को किसी भी तरह से खराब नहीं करना चाहते। यही कारण है कि लोग टूर पैकेज बुक करने से पहले चिंता में रहते हैं। अगर आप भी हनीमून के लिए टूर पैकेज बुक करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन आपको इसके फायदे और नुकसान नहीं पता है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हनीमून टूर पैकेज से यात्रा करने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
किन लोगों को हनीमून ट्रिप के लिए टूर पैकेज चुनना सही?

जो लोग यात्रा के लिए किसी तरह की तैयारी नहीं करना चाहते हैं, उनके लिए टूर पैकेज से यात्रा करना सही होता है। हनीमून ट्रिप में आपको अपने पार्टनर के साथ बस होटल रूम से तैयार होकर निकलना है। इसके बाद आपके लिए खाने से लेकर साइटसीन तक सभी तैयारियां टूर ऑपरेटर ही करता है। आपको रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद कैब या ऑटो बुक नहीं करना होगा। क्योंकि, कैब की सुविधा भी पैकेज में मिल जाती है।
- पैकेज में आपको पहले ही पूरी पेमेंट करनी होती है। इसके बाद आपको केवल सामान पैक करना है और घूमने निकल जाना है। इसमें आपको इस बारे में भी सर्च करने की जरूरत नहीं है कि आप शहर में कहां-कहां घूमने जा सकते हैं। इसमें आपको अलग-अलग जगह घुमाने का जिम्मा भी टूर ऑपरेटर का होता है।
- इस तरह आप समझ सकते हैं कि होटल, ट्रांसपोर्ट, साइट सीन और गाइड जैसी सुविधाएं आपको पैकेज में मिल जाती हैं।
- टूर पैकेज से यात्रा करना उनके लिए अच्छा होता है, जिनका बजट सही है। क्योंकि, पैकेज में आपको उन जगहों पर भी घूमना पड़ता है, जहां आप नहीं जाना चाहते। पैकेज में सभी तैयारियां पहले से ही तय होती है। आप कपल्स टूर पैकेज के जरिए भी घूमने जा सकते हैं। इसमें सुविधाएं कपल्स के हिसाब से प्लान की जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ हनीमून मनाने के लिए Ionian Island की ये जगहें आपको आएंगी पसंद
हनीमून ट्रिप के लिए टूर पैकेज से घूमना किसे पसंद नहीं आएगा?

टूर पैकेज अधिकतर उन लोगों को पसंद नहीं आते, जो बजट में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं। क्योंकि, टूर पैकेज में सभी सुविधाएं आरामदायक यात्रा के अनुसार तय होती है। इसलिए इसमें आप बार्गनिंग नहीं कर सकते। अगर आप कैब से यात्रा कर रहे हैं, तो पैकेज में इसके पैसे कम नहीं करवा सकते। लेकिन अगर आप टूर पैकेज से यात्रा नहीं कर रहे हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, इसमें आप अपने बजट के अनुसार सस्ते से सस्ता होटल ढूंढ सकते हैं। इसके साथ ही, जो लोग टूर पैकेज से यात्रा नहीं कर रहे हैं, उनके पास शहर में घूमने के लिए सस्ते साधन चुनने का भी ऑप्शन होता है।
- टूर पैकेज में खाने का मेन्यू पहले ही डिसाइड होता है, ऐसे में आप उससे अलग खाना खाते हैं, तो आपको अलग से चार्ज देना पड़ता है। लेकिन अगर आप टूर पैकेज से यात्रा नहीं कर रहे हैं, तो आप अपनी पसंद से सस्ते होटल से भी खाना खा सकते हैं।
- अपने शहर से हनीमून डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए आप बस और ट्रेन का चयन भी अपने हिसाब से कर सकते हैं। लेकिन टूर पैकेज में यह ऑप्शन नहीं मिलता।
इसे भी पढ़ें- Honeymoon Tour Package: पार्टनर के साथ हनीमून के लिए पहले ही बुक करना चाहते हैं टूर पैकेज, तो एक बार IRCTC का यह ऑफर देख लें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- हनीमून के लिए IRCTC से टूर पैकेज बुक कर सकते हैं?
- जी हां, भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 लोगों के अकेले यात्रा करने के लिए अलग पैकेज बुकिंग का ऑप्शन भी मिलता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।