Mon Sep 21, 2026 | Updated 08:20 PM IST

सलमान और कैटरीना के गाने Dil Diyan Gallan की शूटिंग लोकेशन है बेहद खास, पार्टनर के साथ यहां हनीमून के लिए जाएं

अगर हनीमून के लिए विदेश में कोई जगह ढूंढ रहे हैं, तो आपको गाने की इन लोकेशन पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए। इसे दुनिया के सबसे रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है।   
Updated:- 2024-07-11, 16:59 IST
best honeymoon destination for couples

लोगों को उन जगहों पर घूमने का शौक होता है, जहां उनके फेवरेट स्टार घूमने जाते हैं। अगर कोई लोकेशन फिल्मों और गाने में नजर आती है, तो फिर लोगों का मन वहां जाने का और भी ज्यादा करता है। ऐसी ही एक गाने की चर्चा आज भी होती है।

टाइगर जिंदा है फिल्म के गाने दिल दिया गल्लां गाने को लोग आज भी  सुनना पसंद करते हैं। लेकिन इस गाने की लिरिक्स और म्यूजिक के साथ-साथ लोगों को गाने की लोकेशन भी बहुत पसंद आई है। गाने की शूटिंग लोकेशन इतनी ज्यादा सुंदर है कि आप यहां अपने पार्टनर के साथ हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस लोकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

यहां शूट हुआ है सलमान और कैटरीना का गाना

यह गाना ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में शूट किया गया है। गाने में नजर आ रहा बर्फ से ढका पहाड़ इंसब्रुक में स्थित है। यहां के हरे-भरे घास और क्रिस्टल-साफ झील पर्यटकों को आकर्षित करती है। यह विदेश में हनीमून मनाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

हॉल इन टिरोल

HALL

अगर आप ऑस्ट्रिया जा रहे हैं, तो इंसब्रुक जिले के शहर टिरोल में हॉल घूमने जा सकते हैं। यह राजधानी इंसब्रुक से लगभग 5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से आपको शहर का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। गाने के कई सीन इस जगह पर शूट किए गए हैं। हनीमून के लिए यह जगह आपको रोमांटिक लगेगी। क्योंकि यहां का वातावरण, खाली सड़कें और सुंदर घर हर किसी को पसंद आता है। 

इसे भी पढ़ें- Paon ki Jutti Song Shooting Place: राजस्थान की इन जगहों पर हुई है ईशा मालवीय के गाने की शूटिंग, पार्टनर के साथ आप भी जाएं घूमने

गोल्डन रूफ 

goldene

ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक के ओल्ड टाउन में स्थित यह बिल्डिंग एक सपने की तरह लगती है। इसे "गोल्डन डचल" के नाम से जाना जाता है। गाने में आपको इसका नजारा भी देखने को मिलेगा। यह जगह उन लोगों को पसंद आएगी, जो फोटो खींचने के शौकीन है। गोल्डन रूफ सबसे अधिक देखा जाने वाला आकर्षण केंद्र है। यहां आप रोज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- भारत की इन फेमस जगहों पर हुई है Brahmastra फिल्म की शूटिंग, रील बनाने के लिए बेस्ट है यहां का नजारा

 

 

कौनेरताल घाटी

breathtaking

यह घाटी ऑस्ट्रिया के टायर राज्य के लैंडेक जिले में स्थित है। कौनेरताल घाटी 28 किमी तक लंबी है। गाने में नजर आ रहा बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा इसी जगह का है। स्की सीजन के दौरान यहां शूटिंग करना आसान होता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।