गुरुग्राम की इन मार्केट्स से आप भी कर सकती हैं जमकर शॉपिंग

दिल्ली की ही नहीं, आप गुरुग्राम की मार्केट्स से भी जमकर शॉपिंग कर सकती हैं। यहां कुछ बेहद अच्छे बाजार लगते हैं, जहां आपको घर के फर्नीचर से लेकर कपड़ों तक सारा सामान मिल जाएगा। 
Updated:- 2023-03-15, 13:59 IST
image

गुरुग्राम के क्लब और ऑफिस की तारीफों के पुल बांधते आपको कई लोग मिल जाएंगे। गुरुग्राम में केवल यही नहीं है, बल्कि यहां की मार्केट्स भी काफी फेमस हैं। गुरुग्राम की मार्केट्स से भी आप सस्ते में काफी कुछ खरीद सकती हैं। हम केवल कपड़ों की बात नहीं कर रहे हैं। गुरुग्राम में लगने वाली मार्केट्स में सारा सामान मिलता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको गुरुग्राम की उन मार्केट्स के बारे में बताएंगे, जहां से आप किफायती दामों में काफी कुछ खरीद पाएंगी। चलिए जानते हैं कौन-सी हैं ये मार्केट और क्या खास है इन बाजार में। 

अर्जुन मार्ग मार्केट

where is arjun nagar market
दिल्ली की मार्केट्स से तो आपने खूब शॉपिंग की होगी, लेकिन इस बार आपको गुरुग्राम की मार्केट्स एक्सप्लोर करनी चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि यहां की मार्केट्स में कितना महंगा सामान मिलता होगा? लेकिन ऐसा नहीं है। हम आपके लिए यहां की बेहतरीन मार्केट के कुछ नाम लेकर आए हैं, जिनमें सबसे पहले अर्जुन मार्ग मार्केट शामिल है। 

अर्जुन मार्ग मार्केट को गुड़गांव का सरोजिनी और जनपथ कहा जाता है। यहां आपको सस्ते और ब्रांडेड कपड़े मिलेंगे। यह मार्केट डीएलएफ फेज I में है। यहां मिलने वाले कपड़ों की क्वालिटी काफी अच्छी होती है। अगर आप गुरुग्राम के आस पास रहती हैं तो आपको अर्जुन मार्ग मार्केट का एक्सप्लोर करनी चाहिए।

महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए यहां कपड़े मिलते हैं। कपड़ों का रेट 120 रूपये से शुरू है। इस मार्केट से आप सही बजट में जमकर शॉपिंग कर सकती हैं। यह मार्केट सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक लगती है। 

सेक्टर 14 मार्केट 

gurugram sector  market
क्या आपको स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद है? अगर हां, आप गुरुग्राम के सेक्टर 14 मार्केट जा सकती हैं। यह गुरुग्राम की सबसे फेमस स्ट्रीट मार्केट है। इस मार्केट में आपको कपड़े से लेकर ग्रॉसरी तक का सारा सामान मिल जाएगा।

इस मार्केट से आप लेटेस्ट फैशन में चल रहे कपड़ों की भी खरीदारी कर सकती हैं। यहां से आप कम पैसों में भी ज्यादा शॉपिंग कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इस मार्केट में लोकल लोगों की जमकर भीड़ लगती है। इसलिए सुबह जल्दी जाएं। (पटना की स्ट्रीट मार्केट्स)

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कर रही हैं शॉपिंग तो इन चीजों को जरूर खरीदें

 


सदर बाजार

where is gurugram sadar bazaar
नहीं, हम दिल्ली के सदर बाजार की बात नहीं कर रहे हैं। गुरुग्राम में भी एक सदर बाजार लगता है। यह बाजार दशकों पुराना है। यह मार्केट करीब 5 किमी लंबी है। ऐसा कहा जा सकता है कि यह बाजार गुरुग्राम के लोगों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

इस मार्केट तक जाने के लिए आपको मेट्रो से सफर करना होगा। महावीर चौक स्टेशन पर एग्जिट लें। मेट्रो से मार्केट तक की दूरी करीब 10 मिनट है। आप रिक्शा या पैदल भी यहां पहुंच सकती हैं। जब आप शॉपिंग करने के बाद थक जाएं और भूख लगने लगे तो इस मार्केट में मिलने वाला स्वादिष्ट खाना जरूर खाएं। 

इसे भी पढ़ें: जानें दिल्ली की बेस्ट 'वीकली मार्केट्स' के बारे में

कुतुब प्लाजा

कुतुब प्लाजा गुरुग्राम की बेहद पुरानी मार्केट है। यह मार्केट भी डीएलएफ फेज 1 में है। इस मार्केट से आप होम डेकोर, ग्रॉसरी, बच्चों के खिलौने, कपड़े और दवाईयां सब कुछ खरीद सकती हैं। शॉपिंग करने के बाद आप यहां से टेस्टी-टेस्टी खाना भी ट्राई कर सकती हैं। यहां आपको खाने की भी सारी वैरायटी मिलेगी। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।