हिमाचल का नाको गांव: चीन बॉर्डर के पास दोस्तों संग एक्सप्लोर करें यह जमी हुई रहस्यमयी झील

हिमाचल प्रदेश का नाको गांव सर्दियों में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकता हैं। यहा मौजूद नाको झील देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में आप भी इस खूबसूरत जगह का दीदार कर सकती हैं।
Updated:- 2026-11-18, 13:32 IST
image

सर्दियों का मौसम ट्रेवल लवर्स के लिए सबसे बेस्ट मौसम होता है। इस मौसम की हल्की-फुल्की ठंड आपकी ट्रिप को और भी यादगार बना देती है। ऐसे में अगर आप भी हिमाचल प्रदेश जाने का मन बना रही हैं, तो एक जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने के बजाय कुछ अलग और नया एक्सप्लोर कर सकती हैं। आज हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की एक शांत और ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में, जिसका नाम नाको गांव है।

यह गांव किसी जन्नत से कम नहीं है। हिमाचल के किन्नौर जिले की हांगरांग घाटी में समुद्र तल से लगभग 12,000 फीट की ऊचाई पर मौजूद यह गांव सर्दियों में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह जगह खासकर अपनी खूबसूरत नाको झील के लिए जानी जाती है। आइए जानते हैं इस अनोखे गांव के बारे में विस्तार से।

12 (29)

सर्दियों में क्यों खास है नाको गांव और नाको झील?

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का मन बना रही हैं, लेकिन डेस्टिनेशन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो परेशान होने के बजाय हिमाचल का नाको गांव एक्सप्लोर कर सकती हैं।

गांव के बीचों-बीच खूबसूरत नेचुरल झील और आसपास लगे चिनार के पेड़ आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। सर्दियों में जब यह झील जम जाती है, तो लोग इसके किनारे वॉक करते हैं और खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। अगर आपको फोटोशूट करवाना बहुत पसंद है, तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह जगह नवंबर से फरवरी के बीच सर्दियों का असली मजा लेने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है।

नाको गांव में घूमने की जगहें

अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह गांव स्वर्ग से कम नहीं है। यहां देखने के लिए कई खास चीजें हैं -

  • इस गांव में लगभग 1,000 साल पुराना बौद्ध मठ भी स्थित है, जहा आप तिब्बती लोगों के रहन-सहन और संस्कृति को करीब से देख सकती हैं। मठ की दीवारों पर बनी प्राचीन कलाकृतिया, शांत वातावरण और हवा में लहराते रंग-बिरंगे फ्लैग्स आपके मन को गहरा सुकून देंगे।
  • झील के पास ही एक चट्टान पर बौद्ध गुरु पद्मसंभव के पैरों के निशान भी बने हुए हैं, जो इस जगह को आध्यात्मिक रूप से और भी खास बनाते हैं।

12 (30)

यह भी पढ़ें- झील के बीच तैरता है यह अनोखा डाकघर, तस्वीरें देख घूमने का मन कर जाएगा

नाको गांव कैसे पहुंचे?

अगर आपने नाको गांव जाने का मन बना लिया है, तो आप इन आसान तरीकों से यहा पहुच सकती हैं -

  • नाको गांव पहुचने के लिए आप अपने शहर से नजदीकी रेलवे स्टेशन जैसे कालका या शिमला रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से जा सकती हैं। स्टेशन के बाहर से आपको आगे के सफर के लिए पर्सनल कैब या शेयरिंग टैक्सी आसानी से मिल जाएगी।
  • नाको गांव हिंदुस्तान-तिब्बत रोड (NH-5) पर स्थित है। आप शिमला से रामपुर और रिकांग पिओ होते हुए सड़क मार्ग से आसानी से यहां पहुंच सकती हैं। शिमला से नाको गांव की दूरी लगभग 313 किलोमीटर है।

यह भी पढ़ें- नेचर लवर्स दिल्‍ली की नीली झील पर तितलियों के साथ बिताएं सुकून के पल, कैसे पहुंचें? जाने यहां

निष्कर्ष: रोजाना ऑफिस से घर और घर से ऑफिस के कामकाज के चलते हर कोई कुछ समय शांति से बिताना चाहता है। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ सर्दियों में ट्रिप प्लान करने का सोच रही हैं और किसी शांत व खूबसूरत जगह पर जाना चाहती हैं, तो हिमाचल का नाको गांव आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है। यहा आप प्रकृति के बीच सुकून के कुछ यादगार पल एंजॉय कर सकती हैं।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।     

image credit: magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।