Kolhapur Travel: कोल्हापुर के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन

Top Hill stations around kolhapur: महाराष्ट्र में पंचगंगा नदी के किनारे स्थित कोल्हापुर एक खूबसूरत शहर है। यह खूबसूरत शहर कोल्हापुरी चप्पल और सैंडल के साथ-साथ आभूषण और स्वादिष्ट व्यंजनों की वजह से पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
कोल्हापुर महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर है, जो मराठों के समय की समृद्ध विरासत का दावा करता है। यही वजह है कि हर साल कोल्हापुर में घूमने के लिए लाखों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
कोल्हापुर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल तो है ही, लेकिन इस शहर के आसपास मौजूद कुछ हिल स्टेशन भी इसे और भी अधिक खास बनाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कोल्हापुर के आसपास स्थित कुछ शानदार हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप कभी भी ट्रैवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
पन्हाला हिल्स (Panhala hill, Hill station near Kolhapur)

कोल्हापुर के आसपास स्थित सबसे खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन की बात होती है, तो सबसे पहले पन्हाला हिल्स का जरूर जिक्र होता है। यह हिल्स अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पन्हाला फोर्ट के लिए भी प्रसिद्ध है।
पहाड़ की चोटी पर मौजूद होने के चलते पन्हाला फोर्ट आसपास के शहरों में काफी प्रचलित स्थान है। फोर्ट के आसपास की हरियाली खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। पन्हाला हिल्स लुभावने दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। वीकेंड में यहां दूर-दूर से पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
- दूरी-कोल्हापुर से पन्हाला हिल्स की दूरी करीब 21 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Jamnagar Travel: गोवा भी फीका लगता है जामनगर के आसपास स्थित इन बीचेज के आगे, आप भी पहुंचें
दंडोबा हिल स्टेशन (Dandoba, Hill station near Kolhapur)

दंडोबा हिल स्टेशन सिर्फ कोल्हापुर के आसपास स्थित ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। दंडोबा हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ टेढ़े-मेढ़े पेड़, घास के मैदान और झील-झरने के लिए जाना जाता है।
दंडोबा हिल स्टेशन लॉन्ग ड्राइव के लिए भी परफेक्ट प्लेस माना जाता है। महाराष्ट्र के अन्य शहरों से कई लोग लॉन्ग राइड का मजा उठाते हुए दंडोबा हिल स्टेशन पहुंचते हैं। दंडोबा हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां की ठंडी जलवायु सैलानियों को खूब लुभाती है।
- दूरी- कोल्हापुर से दंडोबा हिल स्टेशन की दूरी करीब 72 किमी है।
गगनबावड़ा (Gaganbawada, Hill station near Kolhapur)

समुद्र तल से करीब 3 हजार से ही अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद गगनबावड़ा एक पहाड़ी इलाका है, जिसे कई लोग एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में भी जानते हैं। गगनबावड़ा एक छोटा, लेकिन सैलानियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।
गगनबावड़ा में मौजूद झरने सबसे अधिक पर्यटकों को लुभाते हैं। यह खूबसूरत स्थान ट्रेकर्स के लिए बीच भी लोकप्रिय है। गगनबावड़ा में पश्चिमी घाट में स्थित पर्वत श्रृंखलाओं का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। मानसून के समय गगनबावड़ा की खूबसूरती चरम पर होती है।
- दूरी- कोल्हापुर से गगनबावड़ा की दूरी करीब 58 किमी है।
पंचगनी (Why is Panchgani famous)

महाराष्ट्र के सबसे चर्चित और लोकप्रिय हिल स्टेशन का जिक्र होता है, तो पंचगनी का जिक्र जरूर होता है। महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले में स्थित यह पूरे महाराष्ट्र में सबसे अधिक घूमे जाने वाला हिल स्टेशन है।
मनमोहक दृश्य, झील-झरने और हरियाली इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगती है। करीब पांच पहाड़ियों से घिरा यह हिल स्टेशन कोल्हापुर के आसपास घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। पंचगनी में आप कास पठार, टेबल लैंड, व्यू पॉइंट और भीलर फॉल्स जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। (मुंबई में घूमने की बेस्ट जगहें)
- दूरी- कोल्हापुर से पंचगनी की दूरी करीब 169 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Travel: तमिलनाडु की इस अद्भुत जगह घूमना हर सैलानियों का हो सकता है सपना, जानें इसकी खासियत
महाबलेश्वर हिल स्टेशन (Places to visit in Mahabaleshwar)

महाबलेश्वर महाराष्ट्र का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन हर समय सैलानियों की स्वागत में खड़ा रहता है। यह महाराष्ट्र के सबसे अधिक देखे जाने वाले हिल स्टेशन से एक है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, लुभावने झील-झरने, राजसी चोटियां और घने जंगल इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। महाबलेश्वर में आप एलीफेंट हेड पॉइंट, आर्थर सीट, वेन्ना झील और महाबलेश्वर मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी- कोल्हापुर से महाबलेश्वर की दूरी करीब 179 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@panchgani_hill_station, thefocusedlensman
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।