ट्रेकिंग करने के हैं शौकीन तो दिल्ली के करीब इन 3 जगहों को करें एक्सप्लोर

घूमना-फिरना आखिर किसे नहीं पसंद होता है, लेकिन कई बार हमारे पास छुट्टियां ही नहीं होती हैं जिसके कारण हम कहीं जा नहीं पाते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या हो रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप वीकेंड पर ट्रैकिंग का आनंद उठा सकती हैं। ये लोकेशन दिल्ली से काफी पास है तो यहां जाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर जा सकती हैं।
नाग टिब्बा ट्रैक
नाग टिब्बा ट्रेक उत्तराखंड के निचले हिमालय क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी में से एक है। अगर आप भी ट्रैकिंग का प्लान बना रही हैं तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। इस ट्रैक को आप 5 से 6 घंटे के अंदर कर सकती हैं। नाग टिब्बा एडवेंचर, वीकेंड गेटअवे, हॉट डेस्टिनेशन, विंटर ट्रेक्स के नाम से मशहूर है। नाग टिब्बा से निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। वही अगर आप ट्रेन से यहां जाना चाहती हैं तो देहरादून रेलवे स्टेशन आ सकती है। यहां से आपको करीब 73 किमी आगे जाना होगा जहां से शुरू होती है नाग टिब्बा की ट्रैकिंग। यहां जाने के लिए आपके पास 2 दिन का समय होना चाहिए। हिमालय का शानदार नजारा देखना चाहती हैं तो आपको इस ट्रैक पर जरूर जाना चाहिए।
केदारकांठा ट्रैक

केदारकांठा शिखर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले ट्रैक में से एक है। केदारकांठा उत्तरकाशी जिले में गोविंद वन्यजीव अभयारण्य के भीतर स्थित है। यहां आने के लिए आपके पास कम से कम 2 दिन का समय होना चाहिए। केदारकांठा ट्रैक के लिए आपको सांकरी पहुंचना होगा। पहले दिल्ली से आपको देहरादून आना होगा। इसके बाद देहरादून से 200 किमी दूर पर स्थित है सांकरी। सांकरी से ही आपको केदारकांठा ट्रैक की शुरुआत करनी होगा। यहां से आपको हिमालय का शानदार नजारा देखने को मिलने वाला है। ऐसे में आप अपने दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकती हैं।(भारत की सबसे रहस्यमयी जगह)
इसे भी पढ़ेंः ट्रैकिंग का उठाना चाहते हैं मजेदार लुत्फ, तो इन एडवेंचर्स जगहों पर पहुंचें
त्रिउंड ट्रैक
त्रिउंड ट्रैक के बारे में अब भी काफी कम लोग जानते हैं। यह धौलाधार रेंज के निवास में धर्मशाला से 18 किलोमीटर दूर स्थित है। आप ट्रैक की शुरुआत मैक्लोडगंज से ही कर सकते हैं। त्रिउंड ट्रैक लगभग 9 किमी का ट्रेक है और इसे 4-6 घंटे में आसानी से किया जा सकता है। यहां से आपको काफी खूबसूरत नजारे देखने को मिलने वाले हैं। ऐसे में अगर आप कोई छोटा ट्रेक प्लान कर रही हैं तो त्रिउंड ट्रैक पर जाना ना भूलें।
इसे भी पढ़ेंः घूमने के लिए बेस्ट हैं उत्तराखंड की ये 7 खूबसूरत जगहें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।