Famous Hill Stations Near Ambala: अंबाला एक बेहद ही खूबसूरत और चर्चित शहर है। हरियाणा और पंजाब राज्य की सीमा पर स्थित होने के चलते यह महत्वपूर्ण शहर भी माना जाता है।
अंबाला एक ऐतिहासिक शहर भी है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत शहर का नाम महाभारत में भी मिलता है। कई लोगों का मानना है कि महाभारत की अम्बालिका के नाम से ही इसका नाम अंबाला रखा गया है।
अगर आप भी अंबाला किसी काम से यह घूमने जा रहे हैं, तो फिर अंबाला के आसपास ऐसे कई हिल स्टेशन्स मौजूद हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको अंबाला के आसपास मौजूद कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप अंबाला के आसपास में मौजूद किसी बेहतरीन हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको नाहन का ट्रिप जरूर बनाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित नाहन एक खूबसूरत और मनमोहक जगह है।
हिमाचल की हसीन वादियों में मौजूद नाहन खूबसूरत नजारों के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम हर समय रोमांटिक होता है, इसलिए यहां कपल्स भी अधिक संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं। नाहन में आप हब्बान वैली, रेणुका झील, गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब और मिनी चिड़ियाघर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Travel: क्या आप भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत गांव में घूमना चाहेंगे?
उत्तराखंड की हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको विकास नगर की हसीन वादियों में पहुंच जाना चाहिए। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार पेड़, झील और झरने विकास नगर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। (इस जगह के आगे नैनीताल भी लगता है फीका)
यह विडियो भी देखें
विकास नगर प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। मानसून और सर्दियों के समय में विकास नगर की खूबसूरती चरम पर होती है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लोग यहां काफी अधिक संख्या में घूमने पहुंचते हैं। विकास नगर में आप आसन बैराज, अशोक रॉक Edict, शनि धाम और Katapatthar वाटर पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कसौली एक मनमोहक हिल स्टेशन होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन भी है। यहां हर मौसम में देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़, घास के मैदान, झील और झरने इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करते हैं। सोलन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए फेमस है। यहां ट्रेकिंग के अलावा यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। कसौली में आप गिल्बर्ट ट्रेल, मंकी पॉइंट, क्राइस्ट चर्च और सनसेट पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। (दिल्ली से 3 दिन कसौली घूमने का प्लान ऐसे बनाएं)
चैल हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। हसीन पहाड़ और खूबसूरत नजारे चैल को अन्य हिल स्टेशन से बिल्कुल भी अलग बनता है। इसलिए यहां दिल्ली, हरियाणा, पंजाब या उत्तर प्रदेश से पर्यटक अधिक संख्या में पहुंचते हैं।
चैल की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे हिमाचल का छिपा हुआ खाना भी माना जाता है। चैल में आप चैल वन्यजीव अभयारण्य, महाराजा पैलेस होटल, काली का टिब्बा और सिद्ध बाबा का मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां ट्रेकिंग के अलावा यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Gwalior: तानसेन की नगरी को UNESCO ने दिया 'City of Music' का तोहफा, न्यू ईयर पर आप भी पहुंचें
बद्दी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां का मौसम सालों भर सुहावना होता है, इसलिए यहां पर्यटक भी अधिक संख्या में घूमने पहुंचते हैं।
देवदार के बड़े-बड़े पेड़, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घास के मैदान इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बद्दी आप हसीन पहाड़ों के बीच ट्रेकिंग के अलावा यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।