Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:18 AM IST

उदयगिरि में मौजूद हैं कई रहस्यमय गुफाएं, आप भी जानें

इस लेख में हम आपको उदयगिरि की कुछ सबसे प्राचीन और रहस्यमयी गुफाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी घूमने के लिए जा सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-10-20, 19:47 IST
famous caves of udayagiri in hindi

भारत का ओडिशा राज्य समुद्री तट और कई बेहतरीन दर्शनीय स्थलों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां लगभग पांच सौ किलोमीटर लंबे समुद्र तट भी है, जिनमें से कुछ दुनिया के सबसे सुंदर समुद्र तटों में शामिल है। साथ ही, उदयगिरि की कई प्रसिद्ध गुफाएं भी ओडिशा में ही मौजूद हैं। इन प्राचीन और ऐतिहासिक गुफाओं को हर साल लाखों पर्यटक देखने और घूमने के लिए दूर-दूर से आते हैं। भुवनेश्वर शहर से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ियों पर स्थित ये गुफाएं 350 ईस्वी पूर्व से भी प्राचीन मानी जाती हैं। आज इस लेख में हम आपको उदयगिरी में स्थित कुछ प्राचीन और ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

गणेश गुफा

ganesh gufa

अगर आप उदयगिरि घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस गुफा की सैर करने के लिए ज़रूर जाएं। क्योंकि यह गुफा उदयगिरि की सबसे महत्वपूर्ण गुफाओं में से एक है। इस गुफा का नाम यहां मौजूद गणेश की नक्काशीदार आकृति को ध्यान में रखकर रखा गया था। (इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी) आप इस गुफा में प्रवेश करेंगे, तो आपको हाथियों की दो बड़ी मूर्तियां बनी हुई दिख जाएंगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत की ये गुफाएं, छुट्टियां बिताने के लिए हैं परफेक्ट

बाजघर गुफा

baajghar caves

उदयगिरि की बाजघर गुफा थोड़ी छोटी है लेकिन बहुत खास है। क्योंकि इस गुफा को प्राचीन काल में जैन भिक्षु विश्राम करने के लिए इस्तेमाल करते थे। शायद, इसलिए इसे बाजघर के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि यह गुफा आयताकार आकार में बनाई गई है, जहां आराम करने के लिए पत्थर का बिस्तर और तकिया भी बनाया गया था, जो आज भी मौजूद है। इसलिए इस गुफा को अपनी कलात्मक परंपराओं की वजह से भी काफी पसंद किया जाता है। (हरियाणा की 10 सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहें)

रानी गुफा

rani gufa

रानी गुफा उदयगिरि की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध गुफाओं में से एक है। यहां आपको कई प्राचीन और सुंदर मूर्तियां देखने को मिल जाएंगी। खास बात है कि ये गुफा अति सुंदर मूर्तियों से सजी हुई है और इनमें हिंदू देवताओं, महावीर और अन्य जैन तीर्थकारों के चित्र लगे हुए हैं। अगर आप इतिहास को जानने में रुचि रखते हैं, तो इस गुफा को एक्सप्लोर करना आपके लिए बेस्ट रहेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-Travel Tips: इन रहस्यमयी गुफाओं में घूमना किसी रोमांच से कम नहीं, आप भी पहुंचें

कब बनाएं प्लान?

उदयगिरि की गुफाएं पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक खुली रहती हैं। भारतीय पर्यटकों के लिए लगभग 15 रुपये, विदेशी पर्यटकों के लिए लगभग 300 रूपये और 15 साल से छोटे बच्चों के लिए कोई भी टिकट नहीं है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर और मार्च के महीनों के बीच माना जाता है। आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

इसके अलावा भी कई प्राचीन गुफाएं मौजूद हैं, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@google and travel website)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।