इन दिनों दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर है, लेकिन हमारे बॉलीवुड सेलेब्स छुट्टियां मनाने और भी ज्यादा ठंडी जगहों पर गए हुए हैं। करीना कपूर, तैमूर, सैफ, करिश्मा, वरुण धवन, नताशा दलाल, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत सभी अपनी छुट्टियों का मज़ा ले रहे हैं। जहां अधिकतर सेलेब्स स्वित्जरलैंड गए हुए हैं वहीं दूसरी ओर प्रियंका-निक और कंगना ने कोई नई जगह चुनी है अपनी विंटर वंडरलैंड के लिए। तो चलिए जानते हैं कहां गए हैं ये सेलेब्स।
1कंगना रनौत की छुट्टियां-

बर्फ में अठखेलियां करती हुई कंगना रनौत असल में अपने घर यानी मनाली में हैं। कंगना का नो मेकअप लुक काफी अच्छा लग रहा है।
2कंगना की मस्ती-

कंगना रनौत इन तस्वीरों में काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वो अपने हाथ में ड्रिंक का ग्लास लेते हुए और बर्फ में खेलती हुई दिख रही हैं।
3करीना-करिश्मा का स्वैग-

जहां बात कपूर सिस्टर्स की आए तो छुट्टियां भी ये काफी स्टाइल में मनाती हैं। यहीं करीना और करिश्मा को देख लीजिए। ये लोग छुट्टियां मनाने Gstaad गए हुए हैं। ये स्वित्जरलैंड की एक जगह है।
4करीना और सैफ-

सैफ अली खान भी करीना-करिश्मा के साथ ही छुट्टियां मना रहे हैं। बर्फ में खुशी से झूमते सैफ अली खान को देखिए। पर करीना तो अभी भी स्टाइल में दिख रही हैं।
5क्यूट तैमूर का विंटर फन-

यहां तैमूल अली खान और उनका क्यूट लुक देखिए। तैमूर की नियॉन ग्रीन रंग की टोपी भी काफी अच्छी लग रही है।
6प्रियंका का क्रिस्मस गिफ्ट-

प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफोर्निया के मैमथ माउंटेन में छुट्टियां मनाईं। क्रिसमस पर निक जोनस ने प्रियंका को स्नो मोबील गिफ्ट की है।
7प्रियंका और निक की ट्विनिंग-

प्रियंका और निक दोनों ही ट्विनिंग करते हुए अपने विंटर वियर दिखाए। ये दोनों ही लोग काफी अच्छे लग रहे थे। पहाड़ों में छुट्टियां मनाना तो खास है ही।
8प्रियंका की मस्ती-

प्रियंका चोपड़ा ने नई स्नो मोबील के साथ काफी मस्ती की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें और वीडियो सब शेयर किए हैं।
9वरुण धवन का स्वैग-

वरुण धवन भी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ Gstaad ही गए हैं। सैंटा स्लेज के साथ उनकी ये तस्वीर ही देख लीजिए।
10विराट और अनुष्का की जोड़ी-

Gstaad जाने वालों की लिस्ट में विराट और अनुष्का भी हैं। स्विज एल्प्स पर ये लोग काफी रोमांटिक अंदाज़ में दिखे।
11बेस्ट सेल्फी ग्रुप-

नताशा दलाल, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की स्विज एल्प्स पर ली गई ये सेल्फी बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। हो भी क्यों न एकदम परफेक्ट सेल्फी जो है।
12निक और प्रियंका की दूसरी वेकेशन-

निक और प्रियंका अपनी स्नो क्रिसमस वाली वेकेशन के बाद अपनी न्यू इयर वाली वेकेशन के लिए समुद्र के किनारे निकल गए हैं। ये दोनों काफी रोमांटिक पोज में सेल्फी शेयर कर रहे हैं।