Honeymoon Destinations: विंटर में हनीमून के लिए बेस्ट है नॉर्थ ईस्ट इंडिया की ये बेहतरीन जगहें

Best winter honeymoon destinations: नॉर्थ ईस्ट इंडिया भारत का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती को निहारने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। नॉर्थ ईस्ट इंडिया कपल्स के लिए जन्नत है।
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है। नॉर्थ ईस्ट इंडिया को सेवन सिस्टर्स के नाम से भी जाना जाता है।
अगर आप भी विंटर में हनीमून के लिए कुछ बेहतरीन और हसीन जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बहुत कम खर्च में यादगार हनीमून मना सकते हैं।
गंगटोक (Why is Gangtok so famous)

नॉर्थ ईस्ट इंडिया में मौजूद किसी हसीन और मनमोहक जगह की बात होती है, तो गंगटोक का नाम जरूर शामिल रहता है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है, बल्कि यह हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी फेमस है।
गंगटोक नॉर्थ ईस्ट इंडिया की एक ऐसी जगह है जहां बर्फबारी भी होती है। इसलिए कई कपल्स विंटर में यहां हनीमून मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। प्रकृति के बीच में आप यादगार हनीमून मना सकते हैं। बर्फबारी एन्जॉय करने के साथ-साथ यहां एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। गंगटोक में भारत-चीन सीमा, एमजी रोड और ताशी व्यू पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- गंगटोक में सस्ते होटल और रिसॉर्ट- सेंट्रल हिल रिसॉर्ट- द मॉल रोड, द रीगल
इसे भी पढ़ें: Honeymoon Spot: हिस्ट्री लवर कपल्स भारत की इन हसीन जगहों को बना सकते हैं हनीमून डेस्टिनेशन
शिलांग (Shillong tourist places)

मेघालय की राजधानी शिलांग नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक नगीना है। इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे पूर्व भारत में 'झीलों का शहर' भी बोला जाता है। यहां हर मौसम में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।
शिलांग नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। कपल्स जिन्हें प्रकृति से प्रेम है, उनके लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। शिलांग में पार्टनर के साथ उमियम झील, हाथी झरना और शिलांग पीक जैसी बेहतरीन जगहों पर यादगार पल बिता सकते हैं।
- शिलांग में सस्ते होटल और रिसॉर्ट- The relyn suite, वुडलैंड हिल स्टे, आर्केड लेक रिसॉर्ट
दार्जिलिंग (Darjeeling tourism places)

पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमे जाने वाले सबसे प्रमुख स्थानों में से एक है। हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद दार्जिलिंग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।
दार्जिलिंग कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। यहां हर महीने हजारों कपल्स घूमने पहुंचते हैं। कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए भी पहुंचते रहते हैं। विंटर के दार्जिलिंग की खूबसूरती काफी लुभावनी लगती है। दार्जिलिंग में टाइगर हिल, बतासिया लूप, नाइटेंगल पार्क और रॉक गार्डन जैसी मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दार्जिलिंग में सस्ते होटल और रिसॉर्ट-होटल ट्रैवलर पैराडाइज, द हेरिटेज दार्जिलिंग, होटल डॉलफिन
जीरो वैली (Ziro is famous for)
समुद्र तल से करीब 5 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद जीरो वैली खूबसूरती की मिसाल है। जीरो वैली भारत की उन जगहों में शामिल है जहां प्रकृति और परंपराओं की जुगलबंदी कायम है।
अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली को एक्सप्लोर करने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। जीरो वैली कपल्स के बीच भी काफी प्रसिद्ध है। कपल्स के यह किसी जन्नत से कम नहीं है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और हर तरफ हरियाली के बीच में कपल्स हसीन हनीमून मना सकते हैं।
- जीरो वैली में सस्ते होटल और रिसॉर्ट- जीरो वैली रिसॉर्ट, Siiro रिसॉर्ट, होटल ब्लू पाइन
इसे भी पढ़ें: Snowfall Places: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन मनमोहक जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचें
आइजोल (Aizawl tourist spot)

मिजोरम की राजधानी आइजोल एक खूबसूरत और मनमोहक डेस्टिनेशन है। विंटर के मौसम में इस जगह खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए कई पर्यटक यहां विंटर में घूमने के लिए पहुंचते हैं।
आइजोल कपल्स के बीच में काफी फेमस है, क्योंकि यह काफी शांत शहर है। आइजोल में आप पार्टनर के संग मिजोरम संग्रहालय, रुंग्डिल झील, डर्ट लिंग हिल्स और वंतावंग फॉल्स जैसी मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- आइजोल में सस्ते होटल और रिसॉर्ट- आइजोल गेस्ट हाउस, रॉयल लालावी होटल, होटल दिन्थार ज़रा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।