herzindagi
famous snowfall places in north east india

Snowfall Places: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन मनमोहक जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचें

अगर आप भी जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की बर्फबारी देखकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन हसीन जगहों पर पहुंच जाना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2023-12-13, 15:05 IST

Best snowfall places in north east: नॉर्थ ईस्ट इंडिया हिंदुस्तान का एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक हिस्सा है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम या त्रिपुरा राज्य में ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

नॉर्थ-ईस्ट इंडिया जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है ठीक उसी तरह कुछ अद्भुत जगहों के लिए भी फेमस है। भारत के इस हिस्से में ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां की बर्फबारी के आगे जम्मू कश्मीर या हिमाचल प्रदेश भी फीका लगता है।

इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ-ईस्ट इंडिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की बर्फबारी आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती है। बर्फबारी में यहां परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ जरूर पहुंचें।

बोमडिला (What is Bomdila famous for)

What is Bomdila famous for

नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगह की बात होती है, तो बोमडिला शहर का नाम जरूर लिया जाता है। अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद बोमडिला में कई बार नवंबर के महीने से ही बर्फबारी शुरू हो जाती है।

दिसंबर और जनवरी के महीन में बोमडिला में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और बर्फ से ढके घास के मौदान बोमडिला की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बोमडिला में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के साथ ट्रेकिंग और हाईकिंग भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: New Year Celebration:: न्यू ईयर पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं

गंगटोक (Gangtok tourism)

Gangtok tourism

गंगटोक सिर्फ नॉर्थ ईस्ट ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए एक लोकप्रिय और फेमस डेस्टिनेशन है। हिमालय की गोद में मौजूद गंगटोक को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।

सर्दियों के मौसम में गंगटोक की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि सर्दियों में यहां बर्फबारी भी होती रहती है। गंगटोक में आप भारत चीन सीमा, एमजी रोड, ताशी व्यू पॉइंट और रेशी हॉट स्प्रिंग्स जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

तवांग (What is Tawang famous for)

What is Tawang famous for

अरुणाचल प्रदेश के तवांग की खूबसूरती के बारे में किसी को बताने की शायद जरूर नहीं है। तवांग एक ऐसी जगह है, जहां सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। समुद्र तल से करीब 2 हज़ार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद तवांग किसी जन्नत से कम नहीं है।

तवांग में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। तवांग में कई बार इतनी बर्फबारी होती है कि ऊंचे-ऊंचे पहाड़ भी ढक जाते हैं। जनवरी में यहां हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है। तवांग में तवांग मठ, नूरानांग वॉटरफॉल, वॉर मेमोरियल और सेला दर्रा जैसी अद्भुत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नाथूला दर्रा (Nathula pass in which state)   

Nathula pass in which state  

भारत में स्थित खूबसूरत और चर्चित दर्रे का नाम लिया जाता है, तो नाथूला दर्रा जरूर शामिल रहता है। इसकी खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर समय पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

बर्फबारी के समय नाथूला दर्रा की खूबसूरती चरम पर होती है। बर्फबारी के समय जब पहाड़, घास के मैदान और सड़के ढक जाती है, तो नजारा और भी हसीन दिखाई देता है। नाथूला दर्रा एक रोमांचक दर्रा भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Family Vacation: जनवरी में फैमिली के संग भारत की हसीन और खूबसूरत जगहों पर छुट्टियां मनाने पहुंचें

 


मेचुका घाटी (What is the Mechuka valley famous for)

What is the Mechuka valley famous for

अरुणाचल प्रदेश में स्थित मेचुका एक छोटी, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक घाटी है। समुद्र तल से करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह घाटी किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है।

मेचुका घाटी में बर्फबारी भी खूब होती है। खासकर, जनवरी के महीने में यहां कुछ अधिक ही बर्फबारी होती है। बर्फबारी के समय यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

FAQ
भारत में बर्फबारी सबसे अधिक कहां होती है?
भारत के लद्दाख में सबसे अधिक बर्फबारी होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।