Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

वीकेंड में घूमने के लिए बेस्ट हैं निजामाबाद की ये जगहें

इस वीकेंड कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो निजामाबाद की ये खूबसूरत जगहें आपके लिए बेस्ट पर्यटन स्थल हो सकती हैं।   
Updated:- 2020-12-02, 14:21 IST
places to visit in nizamabad telangana

घूमने के नाम पर हम अक्सर किसी बड़े शहर का ही नाम लेते हैं। जैसे-राजस्थान, गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड या तेलंगाना। लेकिन, इन शहरों के अंदर कुछ ऐसी भी खूबसूरत जगहें होती है जिनके बारे में अक्सर किसी को मालूम नहीं रहता। लगभग सभी जानते तो हैं कि तेलंगाना में घूमने के लिए कई स्थान है लेकिन, ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें निजामाबाद के खूबसूरत जगहों की बारे जानकारी हो। तेलंगाना राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत जिला है निजामाबाद। 'निजामों के शहर' के नाम से प्रसिद्ध यह शहर झील, स्मारक, धार्मिक स्थलों आदि के साथ कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए प्रमुख है। अगर आप इस वीकेंड एक से दो दिन के लिए कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो निजामाबाद आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। आइए जानते हैं निजामाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में।

निजाम सागर बांध

tourist places to visit in nizamabad telangana inside

सफ़र को रोमांचक बनाने के लिए आप यहां के निजाम सागर बांध का रुख कर सकते हैं। गोदावरी नदी पर बनाया गया यह बांध हमेशा से सैलानियों को लिए प्रमुख स्थान रहा है। कहा जाता है कि इस बांध का निर्माण हैदराबाद और सिकंदराबाद की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए किया गया था। इस बांध के पास एक खूबसूरत बगीचा भी है, जहां आपको अक्सर पिकनिक मनाते हुए सैलानी दिख जाएंगे। यहां आप नौकायन का भी आनंद उठा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: साउथ इंडिया के किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

मल्लाराम वन

places to visit in nizamabad telangana inside

एक शांत और प्राकृतिक आनंद को दोगुना के लिए अगर निजामाबाद में सबसे बेहतरीन कोई जगह है, तो उसका नाम है मल्लाराम वन। शहर से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित मल्लाराम वन एडवेंचर गतिविधियों और रोमांचक ट्रेकिंग के लिए निजामाबाद में प्रमुख स्थान है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान ज़रूर करना चाहिए। यहां आप अपने फैमिली या दोस्तों के साथ में घूमने के लिए जा सकते हैं।

 

निजामाबाद फोर्ट

tourist places to visit in nizamabad telangana inside

निजामों के शहर के सफ़र पर हैं और किसी किले का जिक्र ना हो ऐसा कम ही होता है। निजामाबाद फोर्ट निजामाबाद के प्रमुख और ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है। कहा जाता है कि इस फोर्ट का निर्माण राष्ट्रकूट राजाओं द्वारा किया गया था और बाद में इस फोर्ट पर अलाउद्दीन खिलजी ने कब्जा कर लिया था। निजामाबाद फोर्ट एक पहाड़ी पर स्थित है। अगर आपको बेहद ही करीब से निजामाबाद के प्राचीन इतिहास के बारे में जानना है, तो आपको यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए। हालांकि, मौजूदा समय में इस फोर्ट के कई हिस्से खंडहर के रूप में तब्दील हो गए हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के इन 4 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स को विजिट करना होगा बेहद एक्साइटिंग

निजामाबाद म्यूज़ियम

places to visit in nizamabad inside

अगर निजामाबाद ट्रिप में आप अपने बच्चों के साथ हैं, तो फिर उन्हें लेकर आपको निजामाबाद म्यूज़ियम में ज़रूर पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि इस संग्रहालय में प्राचीन काल के अवशेषों के साथ निजामों की कई मार्मिक चीजों को रखा गया है। ये भी कहा जाता है कि इस म्यूज़ियम में तक़रीबन पांच हज़ार साल पहले इस्तेमाल किये गए औजारों को सैलानियों के देखने के लिए रखा गया है। इस म्यूज़ियम में एक आर्कलॉजिकल सेक्‍शन भी मौजूद है, जहां आप बच्चों को लेकर जा सकते हैं। इसे आर्कियोलॉजिकल एंड हेरिटेज म्‍यूजियम के नाम से भी जाना जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@www.trawell.in,mgmedia.lbb.in,telanganatoday.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।