Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

बरेली से 200 किमी के अंदर स्थित हैं ये हसीन जगहें, आप भी पहुंचें

उत्तर प्रदेश का बरेली शहर एक बेहद ही खूबसूरत और चर्चित शहर है। इस शहर के आसपास ऐसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां आपको भी एक बार घूमने जाना चाहिए।  
Updated:- 2023-07-21, 14:26 IST
best tourist places near bareilly within  kms

Best Tourist Places Near Bareilly: उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। इस राज्य का लगभग हर शहर किसी न किसी बेहतरीन जगह और भोजन के लिए पूरे भारत में फेमस है।

उत्तर प्रदेश का बरेली भी एक बेहद ही खूबसूरत और चर्चित शहर है। 'झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में'.... यह गाना आज भी बरेली को बेहद खास बनाता है। वैसे तो बरेली में घूमने के लिए कई खूबसूरत और शानदार जगहें मौजूद हैं।

लेकिन अगर आप बरेली के आसपास में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी हसीन और मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। 

नैनीताल (Nainital) 

Nainital in hindi

बरेली के पास में स्थित सबसे खूबसूरत और हसीन जगहों की बात होती है तो नैनीताल का नाम जरूर शामिल रहता है। उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद नैनीताल अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। यहां हर मौसम में देशी और विदेशी सैलानी घूमने पहुंचते रहते हैं। 

खूबसूरत पहाड़, मनमोहक नैनी झील और देवदार के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। सर्दी और मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। नैनीताल में आप नैनी झील, केव गार्डन, नैना देवी, टिफ़िन टॉप और स्नो व्यू जैसी बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।  

  • दूरी-बरेली से नैनीताल की दूरी 143 किमी है।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी की धरती पर इन बेहतरीन चीजों का लुत्फ उठाना आप भी न भूलें 

भीमताल (Bhimtal)

Bhimtal uttarakhand

अगर आप नैनीताल घूमने नहीं जाना चाहते हैं तो फिर आपको भीमताल घूमने पहुंच जाना चाहिए। बरेली और नैनीताल के रास्ते के बीच में मौजूद भीमताल एक मनमोहक और खूबसूरत जगह है।

समुद्र तल से 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद भीमताल खूबसूरत झील, हसीन पहाड़ और सुहावने मौसम के लिए काफी फेमस माना जाता है। भीमताल में गर्ग पर्वत, हिडिम्बा पर्वत, कर्कोटक मंदिर और तितली पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। (अगस्त में घूमने की रोमांटिक जगहें)

  • दूरी-बरेली से भीमताल की दूरी 129 किमी है।

एबॉट माउंट (Abbott Mount) 

Abbott Mount 

बहुत कम लोग ही होंगे जो इस हसीन जगह के बारे में जानते होंगे। एबॉट माउंट उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद एक बेहद ही खूबसूरत और हसीन जगह है। मानसून के समय एबॉट माउंट की खूबसूरती चरम पर होती है।   

महाकाली और सरयू नदियों के संगम पर स्थित एबॉट माउंट शांत वातावरण के साथ-साथ हसीन मौसम के लिए भी जाना जाता है। यह स्थान बेहतरीन कॉटेज के लिए भी जाना जाता है। नेचर लवर्स के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां बेहतरीन फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। (मेरठ के पास स्थित हिल स्टेशन

  • दूरी-बरेली से एबॉट माउंट की दूरी 194 किमी है।

इसे भी पढ़ें: इस राखी भाई-बहन Delhi-NCR की इन शानदार जगहों पर जरूर घूमने पहुंचें

दुधवा नेशनल पार्क (Dudhwa National Park)

Dudhwa National Park

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मौजूद दुधवा नेशनल पार्क एक बेहद ही शानदार जगह है। भारत और नेपाल सीमा पर स्थित इस पार्क में नेपाली पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

दुधवा नेशनल पार्क विशाल जंगल, हरियाली और विलुप्त जीव-जंतुओं के लिए पूरे भारत में फेमस है। मानसून के समय यहां सिर्फ हरियाली ही हरियाली ही दिखाई देती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।