मेरठ के बेहद करीब हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड में आप भी एक्सप्लोर करें

अगर आप भी वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मेरठ से कुछ ही दूरी पर स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन पर परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।   
Updated:- 2023-07-19, 09:52 IST
best hill stations near meerut

Famous Hill Stations Near Meerut: मेरठ उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक और एक खूबसूरत शहर है। राजधानी दिल्ली से यह लगभग 75 किमी की दूरी पर मौजूद है। मेरठ खेल का सामान बनाने के लिए भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

मेरठ में ऐसी कई बेहतरीन और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं जो प्राचीन और मध्यकाल को दर्शाती हैं। इन जगहों पर हर रोज हजारों लोग भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

मेरठ के आसपास ऐसे कई बेहतरीन और शानदार हिल स्टेशन्स भी हैं, जहां घूमने का बाद आपका भी मन तृप्त हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ मानसून का मजा उठाने जा सकते हैं।

कोटद्वार में घूमने की जगहें (Kotdwar)

Kotdwar in hindi

उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद कोटद्वार के बेहद ही शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन है। यह मेरठ में काफी करीब भी पड़ता है, इसलिए मेरठ से कई लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

कोटद्वार अपनी खूबसूरती के अलावा हसीन पहाड़, हरियाली, झील और झरनों के लिए काफी फेमस माना जाता है। मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए मानसून में यहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। कोटद्वार में आप कण्वाश्रम, चरेख डंडा और सेंट जोसेफ चर्च जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

  • दूरी-मेरठ से कोटद्वार की दूरी 128 किमी है।

इसे भी पढ़ें: 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाना है तो 15 अगस्त को ऐसे करें प्लान

औली में घूमने की जगहें (Auli)

Auli

उत्तराखंड का औली अपनी खूबसूरती और हसीन दृश्यों के लिए भारत के लगभग हर शहर में फेमस है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां हर मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। 

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, देवदार के पेड़, झील और झरने की हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते रहते हैं। औली बेहद शांत पर्यटक स्थल भी माना जाता है।औली में नंदा देवी, त्रिशूल पीक, चिनाब झील और गुरसों बुग्याल जैसी मनमोहक जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। (गाजियाबाद के पास स्थित खूबसूरत हिल)

  • दूरी-मेरठ से लैंसडाउन की दूरी 138 किमी है।

 

ऋषिकेश में घूमने की जगहें (Rishikesh)

Rishikesh

भारत के साथ-साथ विश्व भर में योग नगरी के नाम से फेमस ऋषिकेश खूबसूरत और फेमस हिल स्टेशन है। मेरठ के करीब में होने के चलते मेरठ से भी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। (ग्रेटर नोएडा के पास में मौजूद हिल स्टेशन्स)

ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, कैलाश निकेतन, बीटल्स आश्रम, मैगी पॉइंट और लक्ष्मण झूला जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ऋषिकेश में आप बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी-मेरठ से ऋषिकेश की दूरी 160 किमी है। 

इसे भी पढ़ें:  नीमराना फोर्ट के आसपास स्थित इन हसीन जगहों पर आप भी एक बार पहुंचें

 

लैंसडाउन में घूमने की जगहें (Lansdowne)

Lansdowne

अगर आप हिमालय की गोद में मौजूद किसी बेहतरीन और अद्भुत हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको लैंसडाउन पहुंच जाना चाहिए। मेरठ के करीब में स्थित लैंसडाउन नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं।

लैंसडाउन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मनमोहक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। मानसून के समय लैंसडाउन की खूबसूरती रोमांटिक हो होती है, इसलिए मानसून में कपल्स यहां कुछ अधिक ही घूमने पहुंचते हैं। लैंसडाउन में भुल्ला ताल, टीप एन टॉप हाइकिं और स्नो व्यू पॉइंट ट्रेक घूमने के अलावा जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

दूरी-मेरठ से लैंसडाउन की दूरी 168 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@isnta)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।