शादी से पहले फोटोशूट के लिए ढूंढ रही हैं परफेक्ट लोकेशन? ये हैं देश की रोमांटिक ऑफबीट जगहें

आज के समय में ज्यादातर कपल्स शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट कराते हैं। इन फोटोज में कपल की केमिस्ट्री के साथ उनकी लव स्टोरी की खूबसूरती भी दिखाई देती है। ऐसे में अगर आप भी प्री-वेडिंग फोटोशूट की तैयारी कर रही हैं, तो किसी आम जगह के बजाय ऐसी लोकेशन पर जा सकती हैं, जहां कम भीड़ हो और फोटोज भी कमाल की आएं।
प्री-वेडिंग शूट के लिए किन जगहों पर जाएं?
आमतौर पर ऋषिकेश, उदयपुर, जयपुर या मनाली जैसी जगहों पर ही जाते हैं, लेकिन आप इस बार ओरछा, सत्ताल, हर्षिल और गांडिकोटा जैसी जगहों पर जा सकती हैं। ये जगहें वाकई इतनी खूबसूरत हैं कि किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। साथ ही यहां पर तस्वीरें भी एकदम अलग आती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं-
image credit- magnific
1. जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अगर आपको पहाड़ों, हरे-भरे खेतों और गांवों के बीच फोटो क्लिक करवाना पसंद है, तो जीरो वैली चली जाइए। यहां दूर-दूर तक फैले खेत और चीड़ के पेड़ से तस्वीरों को एकदम नेचुरल लुक मिलेगा।
- फोटोशूट आइडिया: लाइट रंग के कपड़े पहनकर खेतों के बीच या पहाड़ों के सामने फोटो क्लिक करवाएं।
- किसके लिए सही: ये जगह उन कपल्स के लिए सही है जिन्हें ज्यादा भीड़ नहीं पसंद है।
यह भी पढ़ें- मनाली के पास प्री वेडिंग शूट के लिए बस इन 3 जगहों पर चले जाएं, लोकेशन ढूंढने की नहीं पड़ेगी जरूरत
2. ओरछा, मध्य प्रदेश
ओरछा भी प्री वेडिंग शूट के लिए अच्छा हो सकता है। अगर आपको पुरानी इमारतों और नदी के किनारे फोटो खिंचवाना पसंद है, तो यहां चली जाइए। यहां पुराने महल, छतरियां और बेतवा नदी के आसपास के नजारे फोटोज में बहुत ही खूबसूरत लगेंगे।
- फोटोशूट आइडिया: ट्रेडिश्रनल कपड़ों में पुराने महलों के सामने तस्वीरें लें।
- किसके लिए सही: जिन्हें तस्वीरों में पुराने जमाने जैसा लुक चाहिए।
image credit- pinterest/ShaadiWish Indian Wedding Planning
3. सत्ताल, उत्तराखंड
नैनीताल के आसपास मौजूद सत्ताल कई झीलों और घने पेड़ों के लिए जाना जाता है। यहां हरियाली, पानी और पहाड़ों के बीच कपल फोटोशूट के लिए सुंदर बैकग्राउंड मिल जाएगा।
- फोटोशूट आइडिया: झील के किनारे साथ चलते हुए या पेड़ों के बीच फोटो खिंचवाएं।
- किसके लिए सही: नेचर और पहाड़ पसंद करने वाले कपल्स के लिए।
4. हर्षिल, उत्तराखंड
अगर आप पहाड़ों के बीच फोटोशूट करना चाहती हैं, तो हर्षिल जा सकती हैं। यहां पहाड़, हरियाली और गांव का माहौल तस्वीरों को खूबसूरत बना देगा।
- फोटोशूट आइडिया: पहाड़ों के सामने या गांव की गलियों में तस्वीरें क्लिक करवाएं।
- किसके लिए सही: जिन्हें सिंपल और रोमांटिक तस्वीरें चाहिए।
image credit- magnific
5. गांडिकोटा, आंध्र प्रदेश
अगर आपको कुछ अलग बैकग्राउंड चाहिए, तो आप आंध्र प्रदेश के गांडिकोटा भी जा सकती हैं। यहां पेन्नार नदी से बनी घाटी और चट्टानों के नजारे देखने को मिलेंगे। अगर आपको पहाड़ों और हरियाली से अलग तरह की तस्वीरें चाहिए तो यह जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी।
- फोटोशूट आइडिया: वैली के नजारों के साथ तस्वीरें लें, लेकिन किनारों के पास न जाएं।
- किसके लिए सही: जिन्हें तस्वीरों में कुछ नया और हटकर चाहिए।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- AI
- फोटोशूट का सही समय क्या है?
- प्री-वेडिंग शूट के लिए सुबह के समय 'गोल्डन आवर' या शाम के सूर्यास्त का समय सबसे अच्छा होता है, जिससे नेचुरल लाइट बेहतरीन आती है।
- क्या प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए इजाजत लेनी पड़ती है?
- ऐतिहासिक इमारतों, महलों, नेशनल पार्क्स या प्राइवेट प्रॉपर्टीज पर प्री-वेडिंग शूट करने के लिए अक्सर लोकल अथॉरिटी से पहले अनुमति लेनी होती है।
- प्री-वेडिंग फोटोशूट में क्या पहनें?
- जगह के हिसाब से कपड़ों का चुनाव करें। ऐतिहासिक जगह पर एथनिक आउटफिट्स और नेचुरल या बीच लोकेशन पर वेस्टर्न व लाइट कलर्स पहनें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।