Andhra Pradesh Best Places: दक्षिण भारत देश का एक प्रमुख और खूबसूरत हिस्सा है। देश के इस हिस्से में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं।
दक्षिण भारत में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले केरल, तमिलनाडु या कर्नाटक का ही नाम लेते हैं और आंध्र प्रदेश को भूल जाते हैं। आंध्र प्रदेश में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जो आज भी सैलानियों की नजर से दूर हैं।
आंध्र प्रदेश में स्थित मारेडुमिली भी एक ऐसी अद्भुत जगह है, जिसके बारे में बहुत कम पर्यटक ही जानते हैं। यहां घूमने के बाद लगभग हर पर्यटक आंध्र प्रदेश की कई चर्चित जगहों को भूल जाएगा।
इस आर्टिकल में हम आपको मारेडुमिली की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सर्दियों में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
मारेडुमिली की खासियत जानने से पहले आपको यह बता दें कि मारेडुमिली आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक गांव है। इस गांव पूरा इलाका पहाड़ों से घिरा हुआ है। इसलिए यहां घूमना बेहद खास माना जाता है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि मारेडुमिली, आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से 774 किमी, राजमहेंद्रवरम से 83 किमी और रेलहेड शहर से करीब 85 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: केरल की इन 3 जगहों पर बना लें ट्रेकिंग का प्लान, दोस्तों के साथ यादगार हो जाएगी ट्रिप
यह विडियो भी देखें
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित मारेडुमिली अपनी खूबसूरती से चंद मिनटों में मोहित कर सकता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, हरे-भरे खेत और झील-झरने मारेडुमिली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
मारेडुमिली के बारे में कहा कहा जाता है कि यह आंध्र प्रदेश का छिपा हुआ खजाना है, जो बिल्कुल शांत है। मारेडुमिली नदियां भी खूबसूरती बढ़ाती है। मारेडुमिली को इको-टूरिज्म हसीन खजाना भी माना जाता है। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण खूब आकर्षित करता है।
मारेडुमिली सैलानियों के लिए खास माना जाता है। कहा जाता है कि मारेडुमिली प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग का काम करता है। जी हां, यहां की हरियाली सबसे अधिक आकर्षित करती है।
मारेडुमिली पर्यटक सुकून का पल बिताने से लेकर एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए पहुंचते रहते हैं। कहा जाता है कि यहां एक बार घूमने के बाद आंध्र प्रदेश की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे।
मारेडुमिली, एडवेंचर प्रेमियों के लिए काफी खास माना जाता है। मारेडुमिली के बारे में कई लोगों का मानना है कि यह कैंपिंग, बोटिंग, और बर्ड वॉचिंग जैसी शानदार एक्टिविटीज के लिए जन्नत की तरह है।
मारेडुमिली, ट्रेकर्स के बीच भी खूब लोकप्रिय है। कहा जाता है कि यहां कई कई ट्रेल्स हैं, जिनपर ट्रैकिंग की जा सकती है। ट्रैकिंग के दौरान आप शानदार और यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। मारेडुमिली में आप मान्याम व्यूपॉइंट और जंगल स्टार कैंपसाइट जैसी जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: Friend Vacation: दोस्तों के संग जनवरी में देश की इन शानदार और हसीन जगहों को पर मौज-मस्ती करने पहुंच जाएं
मारेडुमिली घूमने का सही समय नवंबर से लेकर जनवरी के बीच में माना जाता है। जब देश के अन्य हिस्सों में ठंड पड़ती है, तब यहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। गर्मी के दिनों में यहां बहुत गर्मी पड़ती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।