हिमाचल के सोलन के पास इन जगहों पर घूमें जरूर

सोलन एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। हिमाचल प्रदेश में स्थित सोलन घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। इसे भारत की मशरूम सिटी भी कहा जाता है। अगर आप अपनी भागदौड़ भरी जिन्दगी में कुछ पल सुकून के बिताना चाहती हैं तो ऐसे में आपको सोलन अवश्य जाना चाहिए। यूं तो यहां पर घूमने की कई बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन इसके आसपास भी देखने व घूमने के लिए काफी कुछ है।
यहां की हरी भरी पहाड़ियों से लेकर खूबसूरत दृश्य हर किसी का मन मोह लेते हैं। यह स्थान चारों तरफ से देवदार के जंगलों और सुंदर पहाड़ों से घिरा हुआ है। अगर आप उन लोगों में से एक है, जिन्हें प्रकृति के बीच रहना और समय बिताना अच्छा लगता है तो सोलन आपको निराश नहीं करेगा। सोलन के साथ-साथ उसके आसपास के क्षेत्र में भी कई खूबसूरत जगहें हैं, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सोलन के करीब घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं-
मशोबरा (Mashobra)

मशोबरा की सोलन से दूरी करीबन 55 किमी है। करीबन 7700 फीट की ऊंचाई पर स्थित मशोबरा एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। शिमला के नजदीक स्थित मशोबरा में बहुत अधिक भीड़भाड़ नहीं होती है और इसलिए आपको इस जगह पर शांति का अनुभव प्राप्त होता है। अगर आप यहां पर हैं तो आप बाइकिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग आदि एक्टिविटीज भी कर सकते हैं और खुद को प्रकृति के करीब महसूस कर सकते हैं।
कल्पा (Kalpa)
सोलन के करीबन आप कल्पा घूमने के लिए भी जा सकते हैं। यहां पर आपको सेब के बागान मिल जाएंगे। यूं तो यह जगह हमेशा ही खूबसूरत नजर आती है लेकिन सुबह के समय यहां का नजारा अलग ही होता है। जब आप यहां पर हैं तो इसे कामरू किला, बसपा घाटी, नारायण नागिनी मंदिर, आदि को दे सकते हैं। आप यहां पर सुबह सैर करने के लिए अवश्य जाएं, आपको बेहद अच्छा लगेगा।
परवाणू (Parwanoo)

अगर आप सोलन घूमने गई हैं तो आपको परवाणू भी अवश्य जाना चाहिए। यह जगह ना केवल प्रकृति प्रेमियों को बेहद पसंद आएगी, बल्कि एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए भी यह एक बेहतरीन जगह है। यहां पर कई सेब के बगीचे हैं। साथ ही, चीड़ और देवदार के पेड़ भी हैं। यहां पर आप ना केवल केबल कार की सवारी कर सकते हैं, बल्कि ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अगस्त के महीने में इन हसीन जगहों पर आप भी घूमने का प्लान बनाएं
नालदेहरा (Naldehra)

नालदेहरा की सोलन से दूरी करीबन 68 किमी है। नालदेहरा पहुंचने के लिए आपको शिमला से 22 किमी ड्राइव करना होगा। यह एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है और उन लोगों के लिए बेहतरीन स्थान है, जो भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय दूर रहना चाहते हैं। यहां की हरियाली आपको असीम शांति का अनुभव करवाती है। जब आप यहां पर है कि नालदेहरा गोल्फ कोर्स, चौडविक फॉल्स, कारगिनानो नेचर पार्क अवश्य जाएं।
यह भी पढ़ें- मानसून में रायगढ़ घूमने नहीं गए तो बहुत कुछ मिस करते हैं आप
ऊना (Una)
ऊना सोलन से करीबन 146 किमी की दूरी पर स्थित है। स्वान नदी के तट पर स्थित इस स्थान का नाम सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव ने ऊना रखा था। आप यहां पर कई मंदिरों और डैम देख सकते हैं। साथ ही, ट्रेल्स पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। ऊना में आप थनीक पुरा, चिंतपूर्णी मंदिर, किला बाबा बेदी जी, पोंग बांध अवश्य देखें।
तो अब आप भी अपनी सोलन यात्रा में आसपास की इन जगहों को एक्सप्लोर अवश्य करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।