Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

मानसून में रायगढ़ घूमने नहीं गए तो बहुत कुछ मिस करते हैं आप

अगर आप भी मानसून में घूमने का प्लान बना रहा रहे हैं, तो इस बार रायगढ़ घूमने जरूर पहुंचें। यहां घूमने के बाद उत्तराखंड और हिमाचल को भी भूल जाएंगे।    
Updated:- 2023-07-18, 16:03 IST
places to visit in raigad maharashtra

इस समय देश के लगभग हर हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी है। किसी शहर में भारी बारिश हो रही है तो किसी शहर में रिमझिम सावन की बरसात हो रही है। वैसे तो एक घुम्मकड़ के लिए सभी मौसम एक बराबर ही होता है, लेकिन मानसून एक ऐसा मौसम है जो हसीन होने के साथ-साथ रोमांटिक भी होता है। 

मानसून में महाराष्ट्र घूमने के लिए हर दिन लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। मुंबई, पुणे, नासिक, लोनावाला के अलावा पंचगनी और खंडाला जैसी जगहों पर पहुंचते रहते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में स्थित रायगढ़ भी एक ऐसी जगह है जहां मानसून में घूमने के बाद किसी अन्य जगह को भूल जाएंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको रायगढ़ की कुछ हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी मानसून में एक बार जरूर घूमना पसंद कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

रायगढ़ फोर्ट (Raigad Fort)

 Raigad Fort in hindi

रायगढ़ में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले रायगढ़ फोर्ट का नाम जरूर लिया जाता है। समुद्र तल से लगभग 2 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित यह फोर्ट महाराष्ट्र का शान भी माना जाता है।

सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित यह फोट सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। फोर्ट से रायगढ़ जिले का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। मानसून के समय चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। यहां कई सैलानी फोटोग्राफी के लिए भी पहुंचते हैं। आपको बता दें कि इस फोर्ट का निर्माण चंद्रराव मोर्स ने करवाया था।

इसे भी पढ़ें: मानसून में बेहद ही मनमोहक हो जाती हैं बिहार की ये टॉप जगहें

मधे घाट वॉटरफॉल (Madhe Ghat Waterfalls) 

Madhe Ghat Waterfalls

मानसून के समय रायगढ़ में घूमने के लिए इससे बेहतरीन और मनमोहक स्थान कोई हो ही नहीं सकता है। मानसून के समय जब ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से दूध जैसा बहता पानी गिरता है तो दृश्य को सिर्फ देखने का ही मन करता है। (मुंबई में घूमने की जगहें)

मधे घाट वॉटरफॉल मानसून में एक साथ कई खूबसूरत दृश्यों को प्रस्तुत करता है, इसलिए सैलानी भी मानसून के समय यहां भारी संख्या में पहुंचते हैं। वॉटरफॉल के आसपास हरी-भरी वनस्पतियां, खूबसूरत पहाड़ और घास के मैदान भी मौजूद हैं।

दिवेआगर बीच (Diveagar Beach)

Diveagar Beach

वैसे तो महाराष्ट्र में कई बीच मौजूद हैं, लेकिन अगर आप रायगढ़ की यात्रा में भी समुद्र तट को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको दिवेआगर बीच पहुंच जाना चाहिए। यह बीच पूरे महाराष्ट्र में भी काफी खूबसूरत पर्यटक स्थल माना जाता है।

दिवेआगर बीच सफ़ेद रेत, पानी की लहरें और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि पानी की लहरें काफी तेज हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: मानसून वेकेशन पर जाने से पहले इन चीजों को बैग में पैक करना न भूलें, सफर रहेगा सुरक्षित

 


टकमक टोक (Takmak Tok)

Takmak Tok

रायगढ़ में घूमने के लिए टकमक टोक भी एक बेहद ही खूबसूरत और हसीन पर्यटक स्थल है। आपको बता दें कि यह एक व्यू पॉइंट है और यहां से आसपास का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है।

मानसून के समय यहां कई सैलानी इसलिए आते हैं ताकि मानसून की खूबसूरती देखी जा सकें। कहा जाता है कि प्राचीन काल में पॉइंट को दंड देने के लिए किया जाता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।