Places to visit near jaipur in monsoon: रिमझिम बारिश में घूमना-फिरना कई लोग खूब पसंद करते हैं। मानसून का लुत्फ उठाने के लिए कई पर्यटक पहाड़ों से लेकर समुद्र तट के किनारे और राजस्थान के शाही महलों के बीच पहुंचते हैं। राजस्थान में शाही महल और विशाल फोर्ट देखने की बात होती है, तो जयपुर का नाम जरूर लिया जाता है। मानसून में जयपुर को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। मानसून में जब पर्यटक जयपुर घूमने के लिए पहुंचते हैं, तो सिर्फ जयपुर की चर्चित जगहों को एक्सप्लोर करके वापस लौट जाते हैं और आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों को भूल जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको जयपुर के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमना किसी जन्नत से कम नहीं।
पुष्कर (Pushkar)
मानसून में जयपुर के आसपास किसी शानदार और चर्चित जगह घूमने की बात होती है, तो कई पर्यटक सबसे पहले पुष्कर ही पहुंचते हैं। पुष्कर, राजस्थान का एक ऐतिहासिक और खूबसूरत शहर है, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
रेगिस्तान के बीच में स्थित पुष्कर एक धार्मिक शहर भी माना जाता है। पुष्कर में स्थित पुष्कर झील के किनारे पिंडदान करना शुभ माना जाता है। यह आप ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर झील, सावित्री मंदिर, मान महल और नागा पहाड़ जैसे पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पुष्कर में ऊंट सफारी का शानदार लुत्फ भी उठा सकते हैं।
- दूरी-जयपुर से पुष्कर शहर की दूरी करीब 142 किमी है।
सांभर झील (Sambhar Lake)
रिमझिम बारिश में जयपुर के आसपास में स्थित झीलों को एक्सप्लोर करना किसी सपने से कम नहीं होता है। वैसे तो जयपुर में कई झील है, लेकिन अगर आप बिना किसी डर के झील की खूबसूरती का आनंद उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको सांभर झील पहुंच जाना चाहिए।
जयपुर से लेकर अजमेर और नागौर जिलों तक फैली हुई सांभर झील, राजस्थान की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। इसलिए यहां इन दिनों ही शहर से पर्यटक घूमने एक लिए पहुंचते हैं। यह खारे पानी की झील है। यह झील नमक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। सांभर झील को रामसर साइट भी कहा जाता है। यह झील कई प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है।
- दूरी-जयपुर से सांभर झील की दूरी करीब 71 किमी है।
रणथंभौर (Ranthambore)
रणथंभौर, मानसून में जयपुर के आसपास में घूमने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। खासकर, जो प्रकृति से प्रेम करते हैं, उनके लिए रणथंभौर, एक बेस्ट मानसून डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
रणथंभौर सबसे अधिक रणथंभौर नेशनल पार्क के लिए जाना जाता है। यह पार्क सबसे अधिक बाघों की आबादी के लिए जाना जाता है। यह देश के सबसे चर्चित वन्यजीव स्थलों में से भी एक माना जाता है। रणथंभौर में आप रणथंभौर किला, त्रिनेत्र गणेश मंदिर, जोगी महल और पदम झील जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-जयपुर से सांभर झील की दूरी करीब 102 किमी है।
भरतपुर (Bharatpur)
भरतपुर, राजस्थान का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। भरतपुर को कई लोग 'राजस्थान का पूर्वी द्वार' के नाम से भी जानते हैं। रिमझिम बारिश में यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने और शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
भरतपुर, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक फोर्ट और महलों के लिए भी जाना जाता है। भरतपुर में आप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, लोहागढ़ किला, भरतपुर पैलेस और लक्ष्मण मंदिर जैसी पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-जयपुर से भरतपुर की दूरी करीब 185 किमी है।
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
जयपुर के आसपास में अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें मानसून में समय एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-करीब 58 किमी दूर स्थित दौसा, 95 किमी दूर आभानेरी स्टेप वेल, 102 किमी दूर स्थित किशनगढ़ और 131 किमी दूर स्थित अजमेर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@hz,freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों